logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त हरदा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर 2026 को ग्राम पंचायत हंडिया के रिद्धनाथ घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर शाम 7 बजे एक साथ दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने को नियुक्त किया है। *10 सेक्टरों में बंटा घाट* घाट पर दीयों को व्यवस्थित ढंग से सजाने और जलाने के लिए पूरे क्षेत्र को 10 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में दीये प्रज्वलित करने के लिए 10-10 कर्मचारियों और वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सेक्टरों की निगरानी के लिए वरिष्ठ जिला अधिकारियों को संबंधित नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित अधिकारी 17 सितंबर को दीये, बत्तियां, मोमबत्तियां, माचिस और तेल जैसी आवश्यक सामग्रियां कार्यक्रम स्थल पर सुनिश्चित करेंगे तथा शाम 4 बजे तक दीयों की कतारें पूरी तरह तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर समय रहते सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

2 hrs ago
user_Ramkishan Thakre
Ramkishan Thakre
Farmer हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त हरदा जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर 2026 को ग्राम पंचायत हंडिया के रिद्धनाथ घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर शाम 7 बजे एक साथ दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने इस पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारियों के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने को नियुक्त किया है। *10 सेक्टरों में बंटा घाट* घाट पर दीयों को व्यवस्थित ढंग से सजाने और जलाने के लिए पूरे क्षेत्र को 10 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में दीये प्रज्वलित करने के लिए 10-10 कर्मचारियों और वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सभी सेक्टरों की निगरानी के लिए वरिष्ठ जिला अधिकारियों को संबंधित नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित अधिकारी 17 सितंबर को दीये, बत्तियां, मोमबत्तियां, माचिस और तेल जैसी आवश्यक सामग्रियां कार्यक्रम स्थल पर सुनिश्चित करेंगे तथा शाम 4 बजे तक दीयों की कतारें पूरी तरह तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर समय रहते सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टिमरनी रेलवे स्टेशन एवं गेट की समस्या को लेकर डीआरएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल टिमरनी रेलवे स्टेशन एवं गेट की समस्या को लेकर डीआरएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हरदा-टिमरनी पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी भोपाल से चारखेड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते-जाते वक्त टिमरनी में रुके ।टिमरनी रेलवे स्टेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा टिमरनी स्टेशन की विभिन्न समस्याओं से एवं ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में चर्चा की ज्ञापन के माध्यम से डीआरएम पंकज त्यागी को अवगत कराया गया कि ब्रिज निर्माण के चलते रेलवे गेट क्रमांक 208 बंद किया जा रहा है जिससे टिमरनी के वार्ड एक एवं दो तथा 30 ग्रामों के लोगों को परेशानी होगी, गेट बंद करने के पूर्व समुचित वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई तथा हरदा की तरफ मंडी रोड पर पूर्व में बने रेलवे गेट जो बंद है उसे चालू करने की मांग रखी, फुट ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग करते हुए, नागरिकों की सुविधा के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2 की तरफ भी फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की। बरसों से बंद नागपुर भुसावल ट्रेन को पुन आरंभ करने की मांग की गई, टिमरनी स्टेशन पर अप साइड के पंजाब मेल एवं बनारस अमृत भारत ट्रेन के स्टापेज की भी मांग की गई, साथ ही टिमरनी रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर भी डीआरएम से चर्चा की गई तथा चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति , घटिया निर्माण की शिकायत एवं दोनों प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेड , पेयजल व्यवस्था की मांग की गई।डीआरएम ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, शैंकी उपाध्याय, रितु सोलंकी, पार्षद गुलशन चौरसिया पूर्व पार्षद शहजाद खान, रमेश तिवारी, दीपक शर्मा, राजेंद्र नागरे, कांग्रेस नेता दिनेश चमन, जितेंद्र सोनकिया, संजय पवार,विष्णु टेलर, दीपक जैन, लालू शुक्ला, वार्ड नंबर 2के श्यामलाल बौरासी, बी एल काजवे, बुधराम ढोके, गंगादीन लखोरे, राकेश सेज कर, प्रेमनारायण पारे, संतोष ओनकर, सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे, टिमरनी स्टेशन पर नहीं था डीआरएम का कोई कार्यक्रम , वैसे डीआरएम को टिमरनी स्टेशन पर नहीं रुकना था उन्हें सिर्फ चारखेड़ा जाना था परंतु जैसे ही यह जानकारी कांग्रेस नेताओं को लगी, तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने डीआरएम के पीआरओ से चर्चा कर निवेदन किया कि यहां के नागरिकों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मिलना चाहता है जिस पर उन्होंने सहमति दी उसके बाद चर्चा हो सकी ।
    4
    टिमरनी रेलवे स्टेशन एवं गेट की समस्या को लेकर डीआरएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 
टिमरनी रेलवे स्टेशन एवं गेट की समस्या को लेकर डीआरएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 
हरदा-टिमरनी पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  पंकज त्यागी भोपाल से चारखेड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते-जाते वक्त टिमरनी में रुके ।टिमरनी रेलवे स्टेशन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के संबंध में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा टिमरनी स्टेशन की विभिन्न समस्याओं से एवं ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में चर्चा की ज्ञापन के माध्यम से डीआरएम  पंकज त्यागी को अवगत कराया गया कि ब्रिज निर्माण के चलते रेलवे गेट क्रमांक 208 बंद किया जा रहा है जिससे टिमरनी के वार्ड एक एवं दो तथा 30 ग्रामों के लोगों को परेशानी होगी, गेट बंद करने के पूर्व समुचित वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई तथा हरदा की तरफ मंडी रोड पर पूर्व में बने रेलवे गेट जो बंद है उसे चालू करने की मांग रखी, फुट ओवर  ब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग करते हुए, नागरिकों की सुविधा के लिए वार्ड क्रमांक 1, 2 की तरफ भी फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग की। बरसों से बंद नागपुर भुसावल ट्रेन को पुन आरंभ करने की मांग की गई, टिमरनी स्टेशन पर अप  साइड के पंजाब मेल एवं  बनारस अमृत भारत ट्रेन के स्टापेज की भी मांग की गई, साथ ही टिमरनी रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर भी डीआरएम से चर्चा की गई तथा चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति , घटिया निर्माण की  शिकायत  एवं दोनों प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेड , पेयजल व्यवस्था की मांग की गई।डीआरएम ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, शैंकी उपाध्याय, रितु सोलंकी, पार्षद गुलशन चौरसिया पूर्व पार्षद शहजाद खान, रमेश तिवारी, दीपक शर्मा, राजेंद्र नागरे, कांग्रेस नेता दिनेश चमन, जितेंद्र सोनकिया, संजय पवार,विष्णु टेलर, दीपक जैन, लालू शुक्ला, वार्ड नंबर 2के श्यामलाल बौरासी, बी एल काजवे, बुधराम ढोके, गंगादीन लखोरे, राकेश सेज कर, प्रेमनारायण पारे, संतोष ओनकर, सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे,
टिमरनी स्टेशन पर नहीं था डीआरएम का कोई कार्यक्रम ,
वैसे डीआरएम को टिमरनी स्टेशन पर नहीं रुकना था उन्हें सिर्फ चारखेड़ा जाना था परंतु जैसे ही यह जानकारी  कांग्रेस नेताओं को लगी, तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने डीआरएम के पीआरओ से चर्चा कर निवेदन किया कि यहां के नागरिकों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मिलना चाहता है जिस पर उन्होंने सहमति दी उसके बाद चर्चा हो सकी ।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • खातेगांव में 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार अनाज मंडी गोदाम में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे 2.40 लाख का माल जब्त
    1
    खातेगांव में 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार अनाज मंडी गोदाम में ग्राहक का इंतजार कर रहे थे 2.40 लाख का माल जब्त
    user_Dharmendra Yogi
    Dharmendra Yogi
    Video Creator खातेगांव, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • Petrol Pump Me Jump trick Indian petrol pump lokhartalai me jump trick se lutmar jaha petrol bharbane par riding 0 start hona chahie ta vaha 9 se start ho raha hai aap video me dhek sakte ho
    1
    Petrol Pump  Me Jump trick 
Indian petrol pump lokhartalai    me jump trick se lutmar jaha petrol bharbane par riding 0 start hona chahie  ta vaha 9 se start ho raha hai aap video me dhek sakte ho
    user_Kuvarsingh  Kasde
    Kuvarsingh Kasde
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    2
    पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश
नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    2
    गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची
नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की।
गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया। इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है। गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया। बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की। पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    2
    पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’
नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर
पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।
गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया।
इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है।
गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया।
बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की।
पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।
स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* *खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान *नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा* *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। *छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई* थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । *अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी* नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    4
    *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई*
*खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी।
तीन साल से बंद है खदान 
*नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा*
*छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई*
हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई।
*छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई*
थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई ।
*अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी*
नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    1
    ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी
दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई
फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं
लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं
मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है
रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.