Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
Maneesh dubey
गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।1
- गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर), सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था। ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏1
- पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा । ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की, इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।4
- देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की1
- सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।4
- पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।1
- बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल! बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।1