logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा  पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

7 hrs ago
user_Chhagan Kushawaha
Chhagan Kushawaha
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा  पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा  पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
    1
    पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग
छगन कुशवाहा 
पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं।
गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो
पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए।
सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग
ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो
पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा।
पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल! बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।
    1
    बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल!
बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई।
मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया।
एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश
घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिपरिया पत्रकारों ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच की रखी मांग नर्मदापुरम -जिले के पिपरिया के पत्रकारों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार को सौंपकर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित धमकी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयागराज रघुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार पर झूठी खबर प्रकाशित करने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए । पत्रकारों का कहना है कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हो, जबकि निराधार साबित होने पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि प्रयागराज रघुवंशी ने उनके परिचित को फोन कर पिपरिया, भोपाल और नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दी थी, पत्रकारों ने इस कथित धमकी की भी जांच की मांग की । साथ ही प्रयागराज रघुवंशी द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताने की वास्तविकता, पचमढ़ी स्थित होटल विवाद से जुड़े आरोपों तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई, ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीओपी, थाना प्रभारी पिपरिया और सांसद कार्यालय को भेजी गई है ।
    4
    पिपरिया पत्रकारों ने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट और धमकी की जांच की रखी मांग
नर्मदापुरम -जिले के पिपरिया के पत्रकारों ने नर्मदापुरम जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक मदन पवार को सौंपकर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और कथित धमकी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयागराज रघुवंशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पत्रकार पर झूठी खबर प्रकाशित करने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए ।
पत्रकारों का कहना है कि यदि आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई हो, जबकि निराधार साबित होने पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि प्रयागराज रघुवंशी ने उनके परिचित को फोन कर पिपरिया, भोपाल और नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दी थी, पत्रकारों ने इस कथित धमकी की भी जांच की मांग की ।
साथ ही प्रयागराज रघुवंशी द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताने की वास्तविकता, पचमढ़ी स्थित होटल विवाद से जुड़े आरोपों तथा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई, ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीओपी, थाना प्रभारी पिपरिया और सांसद कार्यालय को भेजी गई है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर), सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था। ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏
    1
    गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- 
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर),
सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था।
ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई।
राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथों के बल 3600 किमी नर्मदा परिक्रमा: धर्मपुरी महाराज का नर्मदापुरम जिले में भव्य स्वागत बनखेड़ी, नर्मदापुरम। निरंजन अखाड़े के संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों अपनी अद्भुत तपस्या और अनोखी साधना के चलते चर्चा में हैं। महाराज पिछले एक वर्ष से अधोमुखी होकर, यानी हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने यह परिक्रमा गत वर्ष नवरात्रि के दौरान अमरकंटक से प्रारंभ की थी। महाराज की यह परिक्रमा पूरी तरह अनोखी है, जिसमें वे हाथों के बल आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे जाकर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ केवल उनका एक कुत्ता और एक पिकअप वाहन है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा का यह संभवतः पहला उदाहरण है। महाराज हाल ही में नर्मदापुरम जिले में प्रवेश कर चुके हैं। कल वे ग्राम माल्हनवाड़ा पहुंचे, जहां देर रात तक श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। आज महाराज हाथों के बल यात्रा करते हुए गोविंदनगर पहुंचे, जहां भी श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि धर्मपुरी महाराज अधिकांश यात्रा रात्रि में ही करते हैं। दिन में वे अपनी गाड़ी में विश्राम करते हैं, जबकि उनका कुत्ता पूरे समय उनके साथ बना रहता है। क्षेत्रवासी उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं और बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर रहे हैं।
    1
    हाथों के बल 3600 किमी नर्मदा परिक्रमा: धर्मपुरी महाराज का नर्मदापुरम जिले में भव्य स्वागत
बनखेड़ी, नर्मदापुरम।
निरंजन अखाड़े के संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों अपनी अद्भुत तपस्या और अनोखी साधना के चलते चर्चा में हैं। महाराज पिछले एक वर्ष से अधोमुखी होकर, यानी हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने यह परिक्रमा गत वर्ष नवरात्रि के दौरान अमरकंटक से प्रारंभ की थी।
महाराज की यह परिक्रमा पूरी तरह अनोखी है, जिसमें वे हाथों के बल आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे जाकर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ केवल उनका एक कुत्ता और एक पिकअप वाहन है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा का यह संभवतः पहला उदाहरण है।
महाराज हाल ही में नर्मदापुरम जिले में प्रवेश कर चुके हैं। कल वे ग्राम माल्हनवाड़ा पहुंचे, जहां देर रात तक श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। आज महाराज हाथों के बल यात्रा करते हुए गोविंदनगर पहुंचे, जहां भी श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विशेष बात यह है कि धर्मपुरी महाराज अधिकांश यात्रा रात्रि में ही करते हैं। दिन में वे अपनी गाड़ी में विश्राम करते हैं, जबकि उनका कुत्ता पूरे समय उनके साथ बना रहता है। क्षेत्रवासी उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं और बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर रहे हैं।
    user_SATISH KUMAR
    SATISH KUMAR
    Advertising agency बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!* नरसिंहपुर। 15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    1
    *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!*
नरसिंहपुर।  15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई।
किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी।
इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • https://youtu.be/11tNVx57DlA?si=K_LtVT83msgcRr6Z #Narsinghpur पुलिस ने 2 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद की
    1
    https://youtu.be/11tNVx57DlA?si=K_LtVT83msgcRr6Z
#Narsinghpur पुलिस ने 2 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद की
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा


पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.