हाथों के बल 3600 किमी नर्मदा परिक्रमा: धर्मपुरी महाराज का नर्मदापुरम जिले में भव्य स्वागत बनखेड़ी, नर्मदापुरम। निरंजन अखाड़े के संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों अपनी अद्भुत तपस्या और अनोखी साधना के चलते चर्चा में हैं। महाराज पिछले एक वर्ष से अधोमुखी होकर, यानी हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने यह परिक्रमा गत वर्ष नवरात्रि के दौरान अमरकंटक से प्रारंभ की थी। महाराज की यह परिक्रमा पूरी तरह अनोखी है, जिसमें वे हाथों के बल आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे जाकर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ केवल उनका एक कुत्ता और एक पिकअप वाहन है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा का यह संभवतः पहला उदाहरण है। महाराज हाल ही में नर्मदापुरम जिले में प्रवेश कर चुके हैं। कल वे ग्राम माल्हनवाड़ा पहुंचे, जहां देर रात तक श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। आज महाराज हाथों के बल यात्रा करते हुए गोविंदनगर पहुंचे, जहां भी श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि धर्मपुरी महाराज अधिकांश यात्रा रात्रि में ही करते हैं। दिन में वे अपनी गाड़ी में विश्राम करते हैं, जबकि उनका कुत्ता पूरे समय उनके साथ बना रहता है। क्षेत्रवासी उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं और बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर रहे हैं।
हाथों के बल 3600 किमी नर्मदा परिक्रमा: धर्मपुरी महाराज का नर्मदापुरम जिले में भव्य स्वागत बनखेड़ी, नर्मदापुरम। निरंजन अखाड़े के संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों अपनी अद्भुत तपस्या और अनोखी साधना के चलते चर्चा में हैं। महाराज पिछले एक वर्ष से अधोमुखी होकर, यानी हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने यह परिक्रमा गत वर्ष नवरात्रि के दौरान अमरकंटक से प्रारंभ की थी। महाराज की यह परिक्रमा पूरी तरह अनोखी है, जिसमें वे हाथों के बल आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे जाकर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ केवल उनका एक कुत्ता और एक पिकअप वाहन है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा का यह संभवतः पहला उदाहरण है। महाराज हाल ही में नर्मदापुरम जिले में प्रवेश कर चुके हैं। कल वे ग्राम माल्हनवाड़ा पहुंचे, जहां देर रात तक श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। आज महाराज हाथों के बल यात्रा करते हुए गोविंदनगर पहुंचे, जहां भी श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि धर्मपुरी महाराज अधिकांश यात्रा रात्रि में ही करते हैं। दिन में वे अपनी गाड़ी में विश्राम करते हैं, जबकि उनका कुत्ता पूरे समय उनके साथ बना रहता है। क्षेत्रवासी उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं और बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर रहे हैं।
- हाथों के बल 3600 किमी नर्मदा परिक्रमा: धर्मपुरी महाराज का नर्मदापुरम जिले में भव्य स्वागत बनखेड़ी, नर्मदापुरम। निरंजन अखाड़े के संत धर्मपुरी महाराज इन दिनों अपनी अद्भुत तपस्या और अनोखी साधना के चलते चर्चा में हैं। महाराज पिछले एक वर्ष से अधोमुखी होकर, यानी हाथों के बल 3600 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। उन्होंने यह परिक्रमा गत वर्ष नवरात्रि के दौरान अमरकंटक से प्रारंभ की थी। महाराज की यह परिक्रमा पूरी तरह अनोखी है, जिसमें वे हाथों के बल आगे बढ़ते हैं और फिर पीछे जाकर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा में उनके साथ केवल उनका एक कुत्ता और एक पिकअप वाहन है। श्रद्धालुओं का कहना है कि हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा का यह संभवतः पहला उदाहरण है। महाराज हाल ही में नर्मदापुरम जिले में प्रवेश कर चुके हैं। कल वे ग्राम माल्हनवाड़ा पहुंचे, जहां देर रात तक श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। रात करीब 2 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। आज महाराज हाथों के बल यात्रा करते हुए गोविंदनगर पहुंचे, जहां भी श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष बात यह है कि धर्मपुरी महाराज अधिकांश यात्रा रात्रि में ही करते हैं। दिन में वे अपनी गाड़ी में विश्राम करते हैं, जबकि उनका कुत्ता पूरे समय उनके साथ बना रहता है। क्षेत्रवासी उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हैं और बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर रहे हैं।1
- पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा । ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की, इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।4
- देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर1
- पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पिपरिया के पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग पत्रकार पर पैसे मांगने और झूठी खबरें प्रकाशित करने के आरोपों को बताया निराधार, धमकी के आरोप की भी जांच की मांग छगन कुशवाहा पिपरिया। सोशल मीडिया पर पत्रकार नर्मदा पटेल के खिलाफ कथित रूप से पैसे मांगने, झूठी खबरें प्रकाशित करने और दबाव बनाने संबंधी आरोप लगाए जाने के मामले में पिपरिया के पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और आरोप गलत पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 13 सितंबर को प्रयाग राज रघुवंशी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रकाशित की गई, जिसमें पत्रकार नर्मदा पटेल पर गंभीर आरोप लगाए गए। पत्रकारों के अनुसार सार्वजनिक मंच पर लगाए गए ऐसे आरोपों से उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। पत्रकारों ने मांग की कि यदि पैसे मांगने या झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप लगाए गए हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं। गोली मारने की धमकी के आरोप की भी जांच हो पत्रकारों ने बताया कि नर्मदा पटेल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से दावा किया कि उनके परिचित के पास प्रयाग राज की ओर से फोन किया गया और मंगलवारा चौराहा, भोपाल तथा नर्मदापुरम में गोली मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। पत्रकारों ने इस दावे की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में कॉल रिकॉर्ड सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर वास्तविकता सामने लाई जाए। सांसद प्रतिनिधि होने के दावे की जांच की मांग ज्ञापन में प्रयाग राज रघुवंशी द्वारा स्वयं को नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का प्रतिनिधि बताए जाने संबंधी दावे की भी जांच कराने की मांग की गई। पत्रकारों ने कहा कि यदि वे अधिकृत प्रतिनिधि हैं तो उनका नियुक्ति-पत्र या प्राधिकरण जांचा जाए और यदि अधिकृत नहीं हैं तो सांसद प्रतिनिधि के रूप में पहचान प्रस्तुत करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पचमढ़ी होटल विवाद की भी जांच हो पत्रकारों ने पचमढ़ी के एक होटल से जुड़े कथित कब्जे के विवाद का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। उन्होंने होटल संचालिका अंजली सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायतों या दस्तावेजों की तथ्यात्मक जांच कराने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि इस पूरे मामले में कहीं सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नाम या सार्वजनिक छवि का अनुचित उपयोग तो नहीं किया जा रहा। पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि सोशल मीडिया पोस्ट, उसके प्रसार, कथित धमकी, सांसद प्रतिनिधि होने के दावे और पचमढ़ी होटल विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप झूठे या दुर्भावनापूर्ण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।1
- बरेली में गणेश जुलूस के दौरान बिगड़ते-बिगड़ते बचा माहौल! बरेली के टाकीज चौराहे पर गणेश जुलूस के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद नारेबाजी शुरू हुई, जिससे स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती और थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने तत्काल मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर बाड़ी, उदयपुरा, देवरी और बम्होरी थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बरेली बुलाया गया। वहीं एडिशनल एसपी दीपक नायक भी देर रात बरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का सख्त संदेश घटना के बाद राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने स्पष्ट कहा कि नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरेली में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अब देखिए टाकीज चौराहे का वो वीडियो, जब माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा।1
- *नरसिंहपुर: कुम्हड़ी मेहरा टोला के ग्रामीण परेशान, कच्ची नहर मार्ग के दुरुस्तीकरण और सड़क निर्माण की मांग; जनसुनवाई में सौंपा ज्ञापन, देखिए क्या कहा ग्रामीणों ने पोलखोल से!* नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026। ग्राम कुम्हड़ी मेहरा टोला, तहसील करेली के ग्रामीणों ने गांव में आवागमन के लिए उपयोग किए जा रहे कच्ची नहर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त मार्ग कई वर्षों से कच्चा है और वर्तमान में अत्यधिक जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बारिश के दौरान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा ऋतु में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को अपने आवश्यक कामों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर बजरी और मुरम आदि डलवाकर तत्काल दुरुस्तीकरण कराया जाए तथा भविष्य में सड़क निर्माण की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है। देखिए, ग्रामीणों ने पोलखोल से क्या कहा।1
- गंगाजली पूजन श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न होने के पश्चात जरूरतमंदों को भी कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामगंज वार्ड, सोहागपुर निवासी हमारे प्रिय अजय कुमार कोरी "अज्जू भाई" (प्रॉपर्टी डीलर), सुपुत्र स्वर्गीय श्री सुरेश कोरी जी (टेलर मास्टर) एवं प्रॉपर्टी डीलर श्री अभिषेक कोरी जी के लघु भ्राता का अल्पायु में हृदय गति रुक जाने से असामयिक देह परिवर्तन हो गया था। ईश्वर की ऐसी लीला के समक्ष हम सब निशब्द हैं। हँसमुख, मिलनसार और सबके सुख-दुख में खड़े रहने वाले अज्जू भाई का इस तरह चले जाना पूरे वार्ड के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उनकी गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर कोरी परिवार द्वारा पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए भोजन प्रसादी भिजवाई गई। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏1
- सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।4