logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।

1 hr ago
user_Pankaj Pal
Pankaj Pal
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन

में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक

व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की

जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    भादवा बीज पर गूंजा जयकारों से पिपरिया, धूमधाम से निकली श्री रामदेव बाबा की भव्य शोभायात्रा


पिपरिया। आराध्य देव द्वारकाधीश अवतार श्री रामदेव बाबा का जन्मोत्सव भादवा बीज के पावन अवसर पर पिपरिया में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!* नरसिंहपुर। 15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई। किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    1
    *नाराज किसानों का कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जमीन पर बैठकर जताया विरोध!*
नरसिंहपुर।  15 सितम्बर 2026 भारतीय किसान संघ जिला नरसिंहपुर की मासिक बैठक के बाद किसानों ने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जताई।
किसानों की नाराजगी को देखते हुए कृषि विभाग के उप संचालक किसानों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद किसानों की ओर से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और खेत को इकाई मानने, सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू कराने, नकली बीज बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने तथा मूंग का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग रखी।
इसके अलावा किसानों ने लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, सभी डीसी केंद्रों से किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और नरसिंहपुर में एरिया स्टोर बनाए जाने सहित अन्य मांगें भी रखीं।
ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष राय, जिला मंत्री अभिषेक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पटेल, संभागीय अध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, प्रांत सदस्य सरदार पटेल, जिला उपाध्यक्ष भावसिंह लोधी, दिनेश पटेल सहित भारतीय किसान संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • https://youtu.be/11tNVx57DlA?si=K_LtVT83msgcRr6Z #Narsinghpur पुलिस ने 2 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद की
    1
    https://youtu.be/11tNVx57DlA?si=K_LtVT83msgcRr6Z
#Narsinghpur पुलिस ने 2 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार कर 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद की
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    2
    पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश
नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    2
    गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची
नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की।
गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आप पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी। पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आप  पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी।
पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    5 hrs ago
  • लायंस क्लब पिपरिया का सेवा, सम्मान और जागरूकता से सजा आयोजन लायंस क्लब पिपरिया द्वारा खिलाड़ियों, शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान; बालिका स्वास्थ्य व चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता पर हुई कार्यशालापिपरिया। सेवा, शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब पिपरिया सिटी एवं लियो क्लब पिपरिया प्राइम के संयुक्त तत्वावधान में होटल अशोक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन अरविंद अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा के साथ खेल दिवस, शिक्षक सम्मान, चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता एवं बालिका स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।
    1
    लायंस क्लब पिपरिया का सेवा, सम्मान और जागरूकता से सजा आयोजन
लायंस क्लब पिपरिया द्वारा
खिलाड़ियों, शिक्षकों और समाजसेवियों का सम्मान; बालिका स्वास्थ्य व चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता पर हुई कार्यशालापिपरिया। सेवा, शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब पिपरिया सिटी एवं लियो क्लब पिपरिया प्राइम के संयुक्त तत्वावधान में होटल अशोक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन लायन अरविंद अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा के साथ खेल दिवस, शिक्षक सम्मान, चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता एवं बालिका स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *खेत तक रास्ते की मांग को लेकर किसान ने फिर सौंपा ज्ञापन !* नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026। गोटेगांव। तहसील क्षेत्र के ग्राम जटलापुर निवासी किसान हाकम सिंह एवं सम्मर सिंह लोधी लंबे समय से खेत तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते की समस्या से परेशान हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर युवक रूपसिंह लोधी ने मंगलवार को दोबारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसान के अनुसार खसरा नंबर 98/3, 98/4 और 98/5 में उनकी कुल 3.6130 हेक्टेयर जमीन है। खेत तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा और काफी संकरा है, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और कृषि उपकरण खेत तक ले जाने में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में रास्ते में पड़ने वाले नाले में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और किसानों को दूसरे गांव से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। किसान का कहना है कि इस समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। उनकी बच्चियां इसी दुर्गम रास्ते से स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान रास्ता खराब होने और नाले में पानी भरने से बच्चों को स्कूल भेजना भी चिंता का विषय बना रहता है। किसानों के मुताबिक उन्होंने पूर्व में तहसील स्तर से लेकर कलेक्टर तक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं। संबंधित पटवारी के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब 15 सितंबर को दोबारा ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और खेत तक पहुंचने के लिए उचित एवं सुगम रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे खेती-किसानी के कार्यों के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन भी सुरक्षित एवं सुगम हो सके।
    1
    *खेत तक रास्ते की मांग को लेकर किसान ने फिर सौंपा ज्ञापन !*
नरसिंहपुर, 15 सितंबर 2026।
गोटेगांव। तहसील क्षेत्र के ग्राम जटलापुर निवासी किसान हाकम सिंह एवं सम्मर सिंह लोधी लंबे समय से खेत तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते की समस्या से परेशान हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर युवक रूपसिंह लोधी ने मंगलवार को दोबारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
किसान के अनुसार खसरा नंबर 98/3, 98/4 और 98/5 में उनकी कुल 3.6130 हेक्टेयर जमीन है। खेत तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा और काफी संकरा है, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल और कृषि उपकरण खेत तक ले जाने में परेशानी होती है।
बारिश के दिनों में रास्ते में पड़ने वाले नाले में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और किसानों को दूसरे गांव से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।
किसान  का कहना है कि इस समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर भी पड़ रहा है।
उनकी बच्चियां इसी दुर्गम रास्ते से स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। बरसात के दौरान रास्ता खराब होने और नाले में पानी भरने से बच्चों को स्कूल भेजना भी चिंता का विषय बना रहता है।
किसानों के मुताबिक उन्होंने पूर्व में तहसील स्तर से लेकर कलेक्टर तक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए हैं। संबंधित पटवारी के समक्ष भी समस्या रखी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
अब 15 सितंबर को दोबारा ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और खेत तक पहुंचने के लिए उचित एवं सुगम रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे खेती-किसानी के कार्यों के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन भी सुरक्षित एवं सुगम हो सके।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • https://youtu.be/mjwmi2RSFMY?si=JBu_TeCcKpjC4kZB #Gadarwara​ पीओपी गणेश जी की प्रतिमा की दुकानें व बिक्री अधिक मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा कम बिक रही
    1
    https://youtu.be/mjwmi2RSFMY?si=JBu_TeCcKpjC4kZB
#Gadarwara​ पीओपी गणेश जी की प्रतिमा की दुकानें व बिक्री अधिक मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा कम बिक रही
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.