logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

10 hrs ago
user_APN News Chainal Hbd
APN News Chainal Hbd
होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की। आज की जनसुनवाई के दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थानाक्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की।
आज की जनसुनवाई के दौरान कुल  31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थानाक्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
    1
    बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    30 min ago
  • न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल समिति निवेदन करती है कि आप सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार के साथ पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव में जरूर पधारे आशीर्वाद ग्रहण करें न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    4
    न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल 
समिति निवेदन करती है कि आप सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार के साथ पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव में जरूर पधारे आशीर्वाद ग्रहण करें 
न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • नकतरा में घर के अंदर अकेले रह रहे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकतरा चौकी इलाके में मंगलवार की रात एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नकतरा चौराहे पर स्थित क्लीनिक के पास डॉक्टर सुनील का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर सुनील अपने घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की खबर फैलते ही क्लीनिक के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा डॉक्टर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की संभावना है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामला देवनगर थाना क्षेत्र की नकतरा चौकी का है।
    1
    नकतरा में घर के अंदर अकेले रह रहे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकतरा चौकी इलाके में मंगलवार की रात एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नकतरा चौराहे पर स्थित क्लीनिक के पास डॉक्टर सुनील का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर सुनील अपने घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की खबर फैलते ही क्लीनिक के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा डॉक्टर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की संभावना है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामला देवनगर थाना क्षेत्र की नकतरा चौकी का है।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा । ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की, इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की । वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।
    4
    पिपरिया - भारतीय किसान संगठन ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया के माध्यम से कलेक्टर नर्मदापुरम के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे को सौंपा ।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, रजिस्ट्री के बाद तत्काल नामांतरण, खेतों के परंपरागत रास्तों का अंकन, अवैध शराब बिक्री पर रोक, फसल बीमा सर्वे में सुधार, समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी और 5 लाख रुपये तक के केसीसी ऋण की मांग की,
इसके अलावा मूंग खरीदी की लंबित भुगतान राशि हेमलता और खिड़िया वेयरहाउस के किसानों को शीघ्र दिलाने, सौर ऊर्जा कनेक्शन उपलब्ध कराने, ई-टोकन व्यवस्था सुचारु रखने, प्रत्येक तीन माह में किसान मंच की बैठक आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की भी मांग की गई, संगठन ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की ।
वही अगर सूत्रों की बात माने तो ग्राम साड़ियां, माथनी सहित आसपास के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के द्वारा डायरी बनाकर अवैध रूप से शराब बिकवाने की जानकारी मिल रही है, आबकारी विभाग एवं पुलिस को इन अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए, कही सागर में जो हुआ वही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो जाए ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर
    1
    देश दुनिया भर की टॉप बड़ी खबर सिर्फ मिनिट में सिर्फ बोलता शब्द live न्यूज़ पर
    user_Bhopal nrmdapuram  suraj singh
    Bhopal nrmdapuram suraj singh
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    4
    न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है 
न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की
    1
    थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की । आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है । वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    4
    सड़क-नाली की समस्या, रहवासियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शहर भर की अवैध कालोनियों पर राजस्व प्रशासन की ढील
नर्मदापुरम - नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के पास स्थित ग्राम हथवांस में श्रीराम कॉलोनी भौखेड़ी रोड के रहवासियों ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया और कलेक्टर नर्मदापुरम से की है, रहवासियों ने जनसुनवाई मे आवेदन देकर समस्या के निराकरण की मांग की ।
आवेदन में रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में प्लॉट खरीदते समय कॉलोनी विकसित करने वाले राहुल मालपानी द्वारा सड़क, नाली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई थी इसके बाद कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए और वहां रहने लगे, रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी की कुछ जगहों पर सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था की गई है लेकिन पहले बिके प्लॉटों वाली दो लाइनों में अब तक व्यवस्थित सड़क और नाली नहीं बनाई गई, रहवासियों के अनुसार नाली की निकासी भी ठीक नहीं होने से बारिश का पानी घरों के सामने जमा हो रहा है इससे बच्चों, पैदल लोगों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है ।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण की मांग करने पर उनसे प्रत्येक घर से 15 हजार रुपये देने की बात कही गई, रहवासियों ने पूरे मामले की जांच कर कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की है ।
वही देखा जाए तो पिपरिया शहर के बीजनबाडा, सिलारी, हथवास, राईखेडी के साथ शहर भर में ओर आसपास अवैध कॉलोनाइजर लोगो को बड़े बड़े सपने दिखाकर उनकी गाड़ी कमाई को खा रहे हैं, वही राजस्व विभाग की इन अवैध कालोनाइजरों पर कार्यवाही नहीं करना कही ना कही मिलीभगत से इनकार भी नहीं किया जा सकता ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.