Shuru
Apke Nagar Ki App…
कवर्धा बस स्टैंड: पसरी गंदगी और बदबू से परेशान यात्री, संक्रामक बीमारियों का खतरा
Mukesh Awasthi
कवर्धा बस स्टैंड: पसरी गंदगी और बदबू से परेशान यात्री, संक्रामक बीमारियों का खतरा
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले साईकिल यात्री गणेश निषाद से की फोन पर बात, जज्बे को किया नमन रजिम/गरियाबंद, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गरियाबंद जिले के ग्राम बोरसी निवासी गणेश निषाद से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने गणेश के अद्भुत संकल्प और जज्बे की खुले दिल से सराहना की। गणेश निषाद हिमालय से यात्रा शुरू कर अयोध्या होते हुए अब पूरे भारत भ्रमण पर निकले हैं। हजारों किलोमीटर की यह यात्रा वे स्वस्थ जीवन और जनजागरूकता का संदेश देने के लिए कर रहे हैं।डॉ. रमन सिंह ने फोन पर गणेश की यात्रा के अनुभव जाने और उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह का संकल्प युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। साथ ही उन्होंने गणेश को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अपील की कि वे गणेश निषाद को फॉलो करें और उनकी यात्रा के साक्षी बनकर सहयोग करें। फोन पर सम्मान मिलने से अभिभूत गणेश निषाद ने भी डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया और आशीर्वाद लिया।3
- कवर्धा बस स्टैंड: पसरी गंदगी और बदबू से परेशान यात्री, संक्रामक बीमारियों का खतरा1
- Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ... Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...1
- पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।4
- *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।1
- भिलाई कुम्हारी पत्नी को किसी और से अवैध संबन्ध के चक्कर के सक करने पर पति घनश्याम यादव 24निवासी कुम्हारी ने धारदार हथियार से हत्या कर दिया सनसनीखेज घटना से मुहल्ले मे दहशत फैल गई घटना की जानकारी मिलते पुलिस तत्काल ,,,, भिलाई कुम्हारी पत्नी को किसी और से अवैध संबन्ध के चक्कर के सक करने पर पति घनश्याम यादव 24निवासी कुम्हारी ने धारदार हथियार से हत्या कर दिया सनसनीखेज घटना से मुहल्ले मे दहशत फैल गई घटना की जानकारी मिलते पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा1