खैरथल की पिंकी जोशी ने किया M.Sc फिजिक्स में युनिवर्सिटी टॉप बनी गोल्ड मेडलिस्ट राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में प्रदान की उपाधि खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है। हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

- Post by Sabir.rana2
- बारिश का मौसम हटा किसानों के खिले चेहरे1
- घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे मौके पर, वहीं मामले की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बैठे धरने पर, गाय के बछड़े का कटा सर कहा से आया इस मामले में विभिन्न संगठनों द्वारा सख्त कार्रवाई करने की जा रही है मांग........1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- #बानसूर #कालीपहाड़ी में पैर फिसलने से कुएं में #गिरा युवक, 150 फीट नीचे दलदल में फंसा रेस्क्यू हुआ #सफल ।डाक्टरो ने किया मृत घोषित1
- माजरीकलां। क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित होटल लाल विलास में शुक्रवार को एनसीआर प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों ने भाग लेते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हंसराज बाबा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं कोटपुतली से धर्मसिंह यादव और सुरेंद्र सुरोलिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गोयल को क्लब का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार होशियार यादव, पत्रकार नंदलाल सैनी, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, पत्रकार सुनील मेघवाल, पत्रकार हरिओम सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अमित यादव सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे3
- अलवर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एन.ई.बी. थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन सर्कल (अग्रसेन पुलिया) के पास गाय के बछड़े के अवशेष मिले। घटना की खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। बछड़े का गला काटकर की गई इस नृशंस हत्या ने पूरे शहर में तनाव पैदा कर दिया है।1
- Post by Sabir.rana2
- 🚫ANNOUNCEMENTS🚫 मैं अब्दुल बासित मेवाती वाज़ेह करना चाहता हूँ कि मैं लगभग 1 साल पहले ही आम आदमी पार्टी के अपने सभी पद और सदस्यता से इस्तीफ़ा दे चुका था पार्टी में आदरूनी तोर पर अब मैं यह ऐलान इसलिए कर रहा हूँ ताकि मेरे किसी भी कदम या बयान को पार्टी से जोड़कर न देखा जाए मेरा किसी भी सियासी जमात या पार्टी से इस वक्त कोई ताल्लुक नहीं है शुक्रिया अब्दुल बासित मेवाती1