Shuru
Apke Nagar Ki App…
HALDWANI NEWS 20: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्टजारी किया है। उत्तराखंड में मॉनसून का कहर अब भी नहीं थमा है। इस साल बारिश ने ग्रामीण इलाकों के सड़क तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आपदा के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी 946 सड़कें और 15 पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैकड़ों गांव मुख्य धारा से कट गए हैं। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Haldwani News 20
HALDWANI NEWS 20: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्टजारी किया है। उत्तराखंड में मॉनसून का कहर अब भी नहीं थमा है। इस साल बारिश ने ग्रामीण इलाकों के सड़क तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आपदा के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी 946 सड़कें और 15 पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैकड़ों गांव मुख्य धारा से कट गए हैं। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।1
- *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय* जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।* जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।1
- सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू एंकर इंट्रो: नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया। वीओ: बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली। सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी। इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके। एंकर आउट्रो: गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया। जय गौ माता 🙏🐄🚩 जय श्री राम 🚩1
- जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- अमरिया क्षेत्र में ईद मिलाद -उन-नबी की रौनक, सुंदर पार्क और सजावट देखने पहुंच रहे लोग1
- मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।4
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद फैली भूत-प्रेत की अफवाह का असर अगले दिन भी देखने को मिला। करीब 800 छात्राओं वाले स्कूल में मंगलवार को लगभग 300 छात्राएं ही पहुंचीं। छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में सब सामान्य है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।1
- Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1