logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
23 hrs ago

जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी
अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय* जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।* जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    1
    *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय*

जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।*
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    15 hrs ago
  • कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़ कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    1
    कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की। मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई। स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    1
    मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की।
मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग
संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच
ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की।
संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    1
    ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • UP पंचायत चुनाव 2026: प्रधान सीटों पर बड़ा खेल! हाईकोर्ट के बाद आरक्षण पर बड़ी हलचल | G Express उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अहम निर्देशों के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और गांव-गांव में सबसे बड़ी चर्चा ग्राम प्रधान सीटों के आरक्षण को लेकर हो रही है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी गांव से हैं या पंचायत चुनाव में रुचि रखते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। G Express पर आपको उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले मिलेगी। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। नोट: अंतिम आरक्षण सूची और चुनाव संबंधी आधिकारिक जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होने पर ही मान्य होगी। #UPPanchayatElection #GramPanchayat #प्रधानचुनाव #UPNews #PanchayatElection2026 #AllahabadHighCourt #UttarPradesh #VillageNews #GExpress #HindiNews
    1
    UP पंचायत चुनाव 2026: प्रधान सीटों पर बड़ा खेल! हाईकोर्ट के बाद आरक्षण पर बड़ी हलचल | G Express
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अहम निर्देशों के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और गांव-गांव में सबसे बड़ी चर्चा ग्राम प्रधान सीटों के आरक्षण को लेकर हो रही है।
अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी गांव से हैं या पंचायत चुनाव में रुचि रखते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
G Express पर आपको उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले मिलेगी।
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें।
नोट: अंतिम आरक्षण सूची और चुनाव संबंधी आधिकारिक जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होने पर ही मान्य होगी।
#UPPanchayatElection #GramPanchayat #प्रधानचुनाव #UPNews #PanchayatElection2026 #AllahabadHighCourt #UttarPradesh #VillageNews #GExpress #HindiNews
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • न 8नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से होगा, महोत्सव को लेकर बैठक श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में आज श्री राम सेवक सभा भवन में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव श्री जगदीश बावरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया कि 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत है जिसमें संस्कृति का बयार का प्रदर्शन होगा । उप जिलाधिकारी ने विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे । उन्होंने महोत्सव में दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल जात्रा को महोत्सव में दिखाए जाने ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा । बैठक में यह भी अपील की गई कि महिलाएं कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी विभागों के सामंजयश तथा त्वरित कार्य पर चर्चा हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई । बैठक में रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी , आर एस रावत , ए एस रावत , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप जेठी ,दिनेश भट्ट आदि शामिल रहे ।
    2
    न 8नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से होगा, महोत्सव को लेकर बैठक 
श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में आज  श्री राम सेवक  सभा  भवन में उप जिलाधिकारी  नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक की अध्यक्षता  मनोज साह तथा संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव श्री जगदीश बावरी ने कार्यक्रम  की  रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया  कि 124  वे  श्री  नंदा देवी  महोत्सव   की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत  है  जिसमें संस्कृति  का  बयार का प्रदर्शन होगा ।    उप जिलाधिकारी  ने  विभागों   अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश देते  हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद  होंगे । उन्होंने महोत्सव में   दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल  जात्रा को महोत्सव में दिखाए  जाने  ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित  साफ सफाई की उचित  व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा ।  बैठक में यह भी अपील की गई कि  महिलाएं  कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा  में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी  विभागों के सामंजयश  तथा  त्वरित  कार्य पर चर्चा  हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक  एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे  इस पर भी चर्चा हुई । बैठक में  रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी  , आर एस रावत , ए एस रावत  , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह  राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप  जेठी ,दिनेश भट्ट   आदि शामिल रहे ।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल
बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.