कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में भारत विस्तार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया ।। माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में भारत विस्तार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी. आर., वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) और डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसानों को भारत विस्तार नंबर 155261 के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे खेती से संबंधित किसी भी समस्या के लिए एआई सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में 76 किसान और महिला किसानों ने भाग लिया और लाभ उठाया। इस अवसर पर किसानों को भारत विस्तार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किसानों को बताया गया कि वे इस नंबर पर कॉल करके अपनी फसल की समस्याओं का समाधान पा सकते हैं, जैसे कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई, मौसम पूर्वानुमान आदि। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने सवाल पूछे और उनका समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा बी. आर. ने कहा कि भारत विस्तार कार्यक्रम किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें आधुनिक तकनीक और जानकारी प्रदान करेगा। डॉ. सौरभ दुबे किसानों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी खेती को और भी बेहतर बनाएं।
कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में भारत विस्तार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया ।। माधोपुर, पश्चिम चंपारण: कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में भारत विस्तार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में किया। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हर्षा बी. आर., वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) और डॉ. सौरभ दुबे, वैज्ञानिक (पादप संरक्षण), कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसानों को भारत विस्तार नंबर 155261 के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे खेती से संबंधित किसी भी समस्या के लिए एआई सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में 76 किसान और महिला किसानों ने भाग लिया और
लाभ उठाया। इस अवसर पर किसानों को भारत विस्तार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किसानों को बताया गया कि वे इस नंबर पर कॉल करके अपनी फसल की समस्याओं का समाधान पा सकते हैं, जैसे कि बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई, मौसम पूर्वानुमान आदि। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने सवाल पूछे और उनका समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा बी. आर. ने कहा कि भारत विस्तार कार्यक्रम किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें आधुनिक तकनीक और जानकारी प्रदान करेगा। डॉ. सौरभ दुबे किसानों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी खेती को और भी बेहतर बनाएं।
- बेतिया: अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान बेतिया। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस ने व्यापक समकालीन अभियान चलाया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीमों ने सघन छापेमारी करते हुए करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद की। उत्पाद अधिनियम के तहत 4 गिरफ्तारियाँ दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा चल रहा है। +2 बिपिन उच्च माध्यमिक विद्यालय बेतिया में परिक्षार्थी परीक्षा देने के लिए उत्साहित दिखे। 17.02.2026.1
- मंगलवार को थाना परिसर में मझौलिया के व्यवसाईयों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने एक बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अन्यथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संघ का विधिवत निबंधन कराकर समय-समय पर सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए दिशा निर्देश दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी। उन्होंने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि अब जब भी बैठक होगी व्यावसायिक संघ के अधिकारियों के साथ होगी। संघ के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कानून अपराध है। वैसे अतिक्रमणकारी जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हैं पूर्ण रूप से अभिलंब खाली कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। कानून को हाथ में नहीं ले। कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर मुखिया सत्य प्रकाश ने भी उपस्थित दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मझौलिया को स्वच्छ स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे कोषाध्यक्ष अनिल सिंह रंजन पटेल संजय पटेल विश्वनाथ जायसवाल शंभू ठाकुर सिकंदर शर्मा मुन्ना कुमार अमर कुमार मनोज शाह वसीम आलम राजा महतो रॉकी सिंह राजेश शर्मा अखिलेश चौरसिया इंद्रासन महतो लाल बाबू कुमार तिलक शाह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।4
- बेतिया सदर एसडीएम विकास कुमार जी अपनी पूजनीय माता-पिता के साथ पिवनी बाग स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में लगाए हाजरी आचार्य उमेश त्रिपाठी ने कराई पूजा अर्चना।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के भोगाड़ी गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन समेत चार मवेशी जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से अवैध रूप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोगाड़ी गांव में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने पिकअप को रोका, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है पुलिस अब जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान में जुटी है। चारों मवेशियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- सुगौली रेल पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में जप्त शराबों को कराया विनष्ट।1
- अजीत कुमार गुप्ता विधायक भावी प्रत्याशी मोटरसाइकिल चला रहे बिना हमले वाले मोटरसाइकिल चालक को हमलेट वितरण किया1
- एनएच-727 पर भीषण हादसा: बोलेरो–बाइक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक गंभीर मझौलिया, पश्चिम चंपारण। बेतिया–1