logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत 17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत

52 min ago
user_The Public Matter
The Public Matter
पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
52 min ago

17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत 17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट
    1
    ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट
ज्ञानखेड़ा में 1201 निर्माण श्रमिकों को बांटी गईं 4244 किट
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 min ago
  • दीपावली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस जांच के बाद ही -डीएम मनीष कुमार ने जारी किए निर्देश, 8 नवंबर को मनेगी दीपावली, मानक के अनुसार तय होंगे बिक्री स्थल ------------------------- चम्पावत। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने दीपावली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों से बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इस साल दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। लाइसेंस विस्फोटक नियमावली-2008 के नियम-84 के तहत, पर्व की अवधि के लिए जांच के बाद ही जारी होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। निर्देश का उद्देश्य जनपद में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। चम्पावत नगर और अन्य तहसीलों के कस्बों के जो दुकानदार या व्यक्ति पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आतिशबाजी का लाइसेंस लेना चाहते हैं, वे नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने स्तर से बैठक आयोजित करें और मानकों के अनुसार बिक्री स्थल का चयन करें, ताकि सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते पुख्ता की जा सकें।
    1
    दीपावली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस जांच के बाद ही
-डीएम मनीष कुमार ने जारी किए निर्देश, 8 नवंबर को मनेगी दीपावली, मानक के अनुसार तय होंगे बिक्री स्थल
-------------------------
चम्पावत। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने दीपावली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों से बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने के संबंध में निर्देश दिए हैं। इस साल दीपावली का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। लाइसेंस विस्फोटक नियमावली-2008 के नियम-84 के तहत, पर्व की अवधि के लिए जांच के बाद ही जारी होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। निर्देश का उद्देश्य जनपद में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है।
चम्पावत नगर और अन्य तहसीलों के कस्बों के जो दुकानदार या व्यक्ति पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आतिशबाजी का लाइसेंस लेना चाहते हैं, वे नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने स्तर से बैठक आयोजित करें और मानकों के अनुसार बिक्री स्थल का चयन करें, ताकि सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते पुख्ता की जा सकें।
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    13 min ago
  • उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट मे बोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार का पुतला फूंका
    1
    उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट मे बोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार का पुतला फूंका
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद कढ़ाई, भूमियां, महादेव और इष्टदेव मंदिरों को बनाया था निशाना, चोरी की नकदी समेत पीतल और तांबे की सामग्री बरामद चम्पावत। लोहाघाट थाना क्षेत्र के चार मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी की गई शत-प्रतिशत सामग्री बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नवरात्र से पूर्व कर्णकरायत स्थित कढ़ाई मंदिर, मोत्यूराज के भूमियां मंदिर, झलानदेव के महादेव मंदिर और कालादेव के इष्टदेव मंदिर में हुई चोरी के मामलों में थाना लोहाघाट में मुकदमा संख्या 37/26 और 38/26 दर्ज किए गए थे। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को अनुज सिंह फर्त्याल को टाककरायत तिराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे तथा सचिन सिंह देव को बिसंग तिराहे पर लकड़ी के खोखे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज सिंह फर्त्याल (23), निवासी ग्राम कलचौड़ा, थाना लोहाघाट और सचिन सिंह देव (25), निवासी ग्राम झलानदेव, पोस्ट कर्णकरायत, थाना लोहाघाट के रूप में हुई है। मंदिरों से चोरी हुई यह सामग्री बरामद कढ़ाई मंदिर से पीली धातु के दो मोर, दो चेन, लोहे का मूसल, घंटियों की पांच लटकन, पीतल का दीपक, दो घंटियां, माता दुर्गा की मूर्ति, सफेद धातु का डिजाइनदार छत्र और एक पेचकस बरामद किया गया। भूमियां मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 1,500 रुपये, महादेव मंदिर से तांबे के पांच कलश तथा इष्टदेव मंदिर से तांबे के चार कलश और पीतल का एक भड्डू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका कार्रवाई में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मेहरा, धर्मेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल पूरन काम्बोज तथा कांस्टेबल संजीव राज, पवन भट्ट और विजेन्द्र कुमार शामिल रहे। चम्पावत पुलिस ने आमजन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा डायल 112 पर देने की अपील की है।
    1
    चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद
चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद
कढ़ाई, भूमियां, महादेव और इष्टदेव मंदिरों को बनाया था निशाना, चोरी की नकदी समेत पीतल और तांबे की सामग्री बरामद
चम्पावत। लोहाघाट थाना क्षेत्र के चार मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी की गई शत-प्रतिशत सामग्री बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नवरात्र से पूर्व कर्णकरायत स्थित कढ़ाई मंदिर, मोत्यूराज के भूमियां मंदिर, झलानदेव के महादेव मंदिर और कालादेव के इष्टदेव मंदिर में हुई चोरी के मामलों में थाना लोहाघाट में मुकदमा संख्या 37/26 और 38/26 दर्ज किए गए थे।
थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को अनुज सिंह फर्त्याल को टाककरायत तिराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे तथा सचिन सिंह देव को बिसंग तिराहे पर लकड़ी के खोखे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज सिंह फर्त्याल (23), निवासी ग्राम कलचौड़ा, थाना लोहाघाट और सचिन सिंह देव (25), निवासी ग्राम झलानदेव, पोस्ट कर्णकरायत, थाना लोहाघाट के रूप में हुई है।
मंदिरों से चोरी हुई यह सामग्री बरामद
कढ़ाई मंदिर से पीली धातु के दो मोर, दो चेन, लोहे का मूसल, घंटियों की पांच लटकन, पीतल का दीपक, दो घंटियां, माता दुर्गा की मूर्ति, सफेद धातु का डिजाइनदार छत्र और एक पेचकस बरामद किया गया।
भूमियां मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 1,500 रुपये, महादेव मंदिर से तांबे के पांच कलश तथा इष्टदेव मंदिर से तांबे के चार कलश और पीतल का एक भड्डू बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मेहरा, धर्मेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल पूरन काम्बोज तथा कांस्टेबल संजीव राज, पवन भट्ट और विजेन्द्र कुमार शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस ने आमजन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा डायल 112 पर देने की अपील की है।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • खटीमा में गजराज का कहर: जंगल में वन मशरूम बीनने गईं जनजाति महिला की मौत, शव जंगल में पड़े रहने की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश श्रीपुर बिचवा में दर्दनाक घटना
    1
    खटीमा में गजराज का कहर: जंगल में वन मशरूम बीनने गईं जनजाति महिला की मौत, शव जंगल में पड़े रहने की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश श्रीपुर बिचवा में दर्दनाक घटना
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    8 min ago
  • मांगें पूरी न होने पर भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला मांगें पूरी न होने पर भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला स्थान- सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड रिपोर्ट - ईश्वर सिंह मो - 8171876242 ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।लंबे समय से आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग पूरी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।दरअसल, सितारगंज क्षेत्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर भीम आर्मी लंबे समय से आवाज उठा रही है।भीम आर्मी नेता एवं अध्यापक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह भीम आर्मी द्वारा स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने और उनकी उचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की गई थी।लेकिन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञापन सौंपने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इसी से नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर जनहित की समस्याओं की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाना चाहिए।वहीं, एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी और जोरदार नारेबाजी के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहेगा और कब प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करेगा?
    1
    मांगें पूरी न होने पर भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

मांगें पूरी न होने पर भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
स्थान- सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
रिपोर्ट - ईश्वर सिंह 
मो - 8171876242
ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।लंबे समय से आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग पूरी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।दरअसल, सितारगंज क्षेत्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर भीम आर्मी लंबे समय से आवाज उठा रही है।भीम आर्मी नेता एवं अध्यापक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह भीम आर्मी द्वारा स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने और उनकी उचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की गई थी।लेकिन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ज्ञापन सौंपने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इसी से नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर जनहित की समस्याओं की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाना चाहिए।वहीं, एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी और जोरदार नारेबाजी के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहेगा और कब प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करेगा?
    user_दैनिक ताज़ा समाचार News खटीमा
    दैनिक ताज़ा समाचार News खटीमा
    Local News Reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    27 min ago
  • स्लग -खटीमा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत! विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले—बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें पदाधिकारी! स्थान - खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।खटीमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खटीमा विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र कापड़ी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान नगर कांग्रेस के संरक्षक मंडल सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू अली, संगठन महासचिव पंकज टम्टा, नगर उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों का सम्मान किया गया।वहीं किसान कांग्रेस के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुखविंदर पंढेर और ब्लॉक अध्यक्ष नितिन राणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव विजय शंकर यादव और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हर्ष बहादुर चंद को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।वहीं सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।अब देखना होगा कि खटीमा में कांग्रेस की नई टीम आने वाले दिनों में संगठन को जमीनी स्तर पर कितना मजबूत कर पाती है। बाइट- 1- भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा बाइट- 2-अमन अरोड़ा कांग्रेस खटीमा नगर अध्यक्ष
    1
    स्लग -खटीमा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत!
विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले—बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें पदाधिकारी!

स्थान - खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो-9758494633



एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।खटीमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खटीमा विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र कापड़ी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान नगर कांग्रेस के संरक्षक मंडल सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू अली, संगठन महासचिव पंकज टम्टा, नगर उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों का सम्मान किया गया।वहीं किसान कांग्रेस के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुखविंदर पंढेर और ब्लॉक अध्यक्ष नितिन राणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव विजय शंकर यादव और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हर्ष बहादुर चंद को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।वहीं सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।अब देखना होगा कि खटीमा में कांग्रेस की नई टीम आने वाले दिनों में संगठन को जमीनी स्तर पर कितना मजबूत कर पाती है।


बाइट- 1- भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा 
बाइट- 2-अमन अरोड़ा कांग्रेस खटीमा नगर अध्यक्ष
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    3 hrs ago
  • मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा!मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा! मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा!
    1
    मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा!मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा!
मां पूर्णागिरि कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.