Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट मे बोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Laxman bisht
उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट मे बोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार का पुतला फूंका
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जिले में 60 दिन चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान ----डीएम की अध्यक्षता में टोबैको कंट्रोल सेल की बैठक, जिले की 50 ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट टोबैको कंट्रोल सेल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी 60 दिनों तक चलने वाले "तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस साल जिले की 50 ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभाव सरल और प्रभावी ढंग से समझाए जाएं। अभियान में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि संदेश घर-घर तक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग को सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, व्यापार मंडलों, टैक्सी एसोसिएशनों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर गतिविधियां चलाने को कहा गया। नेहरू युवा केंद्र, शिक्षा विभाग, पुलिस और अन्य विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और तंबाकू निषेध के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत 54 चालान किए गए हैं। इनसे मिले 6,000 रुपये राजकोष में जमा कराए जा चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री और तंबाकू के विज्ञापन पर रोक के प्रावधानों के पालन के लिए कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार जागरूकता गतिविधियां इन तिथियों और स्थानों पर होंगी: 2 नवंबर: बीआरसी बाराकोट 3 नवंबर: एएएम रायगांव, बाराकोट और ग्राम पंचायत स्तर पर 4 नवंबर: राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी 5 नवंबर: राजकीय महाविद्यालय चम्पावत 6 नवंबर: आईटीआई चम्पावत 12 नवंबर: आईटीआई खेतीखान 17 नवंबर: एमबीएस विद्या मंदिर, फुलारागांव, चम्पावत 19 नवंबर: हैप्पी वैली स्कूल, चम्पावत 25 नवंबर: ग्राम मुड़ियानी 27 नवंबर: जिला पुस्तकालय सभी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होंगे। बैठक में CDO अजय सिंह, ADM के.एन. गोस्वामी, CEO मान सिंह, CMO डॉ. देवेश चौहान, ACMO डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय, डॉ. मंजीत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तिकीर्ति तिवारी समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम और संबंधित कार्मिक वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।1
- उत्तराखंड: चंपावत जिले के लोहाघाट मे बोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार का पुतला फूंका1
- चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद चार मंदिरों में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहाघाट पुलिस ने शत-प्रतिशत सामान किया बरामद कढ़ाई, भूमियां, महादेव और इष्टदेव मंदिरों को बनाया था निशाना, चोरी की नकदी समेत पीतल और तांबे की सामग्री बरामद चम्पावत। लोहाघाट थाना क्षेत्र के चार मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी की गई शत-प्रतिशत सामग्री बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नवरात्र से पूर्व कर्णकरायत स्थित कढ़ाई मंदिर, मोत्यूराज के भूमियां मंदिर, झलानदेव के महादेव मंदिर और कालादेव के इष्टदेव मंदिर में हुई चोरी के मामलों में थाना लोहाघाट में मुकदमा संख्या 37/26 और 38/26 दर्ज किए गए थे। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को अनुज सिंह फर्त्याल को टाककरायत तिराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे तथा सचिन सिंह देव को बिसंग तिराहे पर लकड़ी के खोखे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज सिंह फर्त्याल (23), निवासी ग्राम कलचौड़ा, थाना लोहाघाट और सचिन सिंह देव (25), निवासी ग्राम झलानदेव, पोस्ट कर्णकरायत, थाना लोहाघाट के रूप में हुई है। मंदिरों से चोरी हुई यह सामग्री बरामद कढ़ाई मंदिर से पीली धातु के दो मोर, दो चेन, लोहे का मूसल, घंटियों की पांच लटकन, पीतल का दीपक, दो घंटियां, माता दुर्गा की मूर्ति, सफेद धातु का डिजाइनदार छत्र और एक पेचकस बरामद किया गया। भूमियां मंदिर के दानपात्र से चोरी किए गए 1,500 रुपये, महादेव मंदिर से तांबे के पांच कलश तथा इष्टदेव मंदिर से तांबे के चार कलश और पीतल का एक भड्डू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका कार्रवाई में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह बोरा, अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह मेहरा, धर्मेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल पूरन काम्बोज तथा कांस्टेबल संजीव राज, पवन भट्ट और विजेन्द्र कुमार शामिल रहे। चम्पावत पुलिस ने आमजन से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने अथवा डायल 112 पर देने की अपील की है।1
- गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बारामंडल क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल दो दिन का सत्र आयोजित कर जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए, जबकि सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार गैरसैंण में पर्यटक की तरह आई और चली गई। सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बजाय सरकार ने इसे केवल अपने तक सीमित रखा। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए सदन की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए और विधानसभा कम से कम सात दिन चलनी चाहिए। महज दो दिन का सत्र आयोजित करना जनता की आवाज दबाने जैसा है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में नियम 310 के तहत प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। नियम 58 के तहत भी उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रहरी, आशा कार्यकर्ता, भोजन माता और पीआरडी कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार घिर रही है। इन्हीं सवालों से बचने के लिए विधानसभा का छोटा सत्र आयोजित किया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल आदि मौजूद रहे।1
- जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी देते यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी देते यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन।1
- स्लग -खटीमा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत! विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले—बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें पदाधिकारी! स्थान - खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।खटीमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खटीमा विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र कापड़ी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान नगर कांग्रेस के संरक्षक मंडल सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू अली, संगठन महासचिव पंकज टम्टा, नगर उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों का सम्मान किया गया।वहीं किसान कांग्रेस के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुखविंदर पंढेर और ब्लॉक अध्यक्ष नितिन राणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव विजय शंकर यादव और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हर्ष बहादुर चंद को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी तालमेल और एकजुटता के साथ काम करने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का आह्वान किया।कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।वहीं सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।अब देखना होगा कि खटीमा में कांग्रेस की नई टीम आने वाले दिनों में संगठन को जमीनी स्तर पर कितना मजबूत कर पाती है। बाइट- 1- भुवन चंद्र कापड़ी विधायक खटीमा बाइट- 2-अमन अरोड़ा कांग्रेस खटीमा नगर अध्यक्ष1
- चंपावत के राज सिंह का रैप में बढ़ता कदम, नया सॉन्ग चर्चा में चंपावत के राज सिंह का रैप में बढ़ता कदम, नया सॉन्ग चर्चा में1
- 17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत 17 साल में 15 हेलीकॉप्टर हादसे, चारधाम में 46 लोगों की मौत1