logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाटमपुर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किशोरों को रौंदा, इकलौते चिराग की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जो दो बहनों के बीच अपने घर का इकलौता वारिस था। वहीं पैदल रेस लगा रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि शिवपुरी पूर्वी (घाटमपुर) निवासी विनोद कुमार का 13 वर्षीय पुत्र विवेक बाइक चला रहा था, जबकि दीना मार्केट निवासी बृजेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस वही ब्लॉक के पास पैदल रेस लगा रहा था। कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों किशोर लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे में विवेक (13) की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया कि दो पुत्रियों (बहनों) के बीच विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और घर का एकमात्र वारिस था। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस (15) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला (कानपुर) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

12 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
12 hrs ago

घाटमपुर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किशोरों को रौंदा, इकलौते चिराग की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जो दो बहनों के बीच अपने घर का इकलौता वारिस था। वहीं पैदल रेस लगा रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने बताया कि शिवपुरी पूर्वी (घाटमपुर) निवासी विनोद कुमार का 13 वर्षीय पुत्र विवेक बाइक चला रहा था, जबकि दीना मार्केट निवासी बृजेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस वही ब्लॉक के पास पैदल रेस लगा रहा था। कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों किशोर लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे में विवेक (13) की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया कि दो पुत्रियों (बहनों) के बीच विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और घर का एकमात्र वारिस था। इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंस (15) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला (कानपुर) अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।थाना प्रभारी मनोज सिंह भदोरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार चालक की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुस्तैदी से ड्यूटी करें, सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए चूक : एएसपी हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को स्टेशन मार्ग स्थित गीता वाटिका में पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तीजा महोत्सव को सुरक्षा की दृष्टि से छह सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सर्किल अफसर की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मेले की सुरक्षा में 352 पुलिसकर्मी, दो सेक्शन पीएसी, दो फायर दस्ते तथा ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। एएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहें और भीड़ पर लगातार नजर बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा चूक नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीओ सदर यशपाल सिंह, सीओ मौदहा सहित थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    2
    मुस्तैदी से ड्यूटी करें, सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए चूक : एएसपी
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार को स्टेशन मार्ग स्थित गीता वाटिका में पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तीजा महोत्सव को सुरक्षा की दृष्टि से छह सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सर्किल अफसर की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मेले की सुरक्षा में 352 पुलिसकर्मी, दो सेक्शन पीएसी, दो फायर दस्ते तथा ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है।
एएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहें और भीड़ पर लगातार नजर बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा चूक नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीओ सदर यशपाल सिंह, सीओ मौदहा सहित थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    1
    सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    user_GULAB KUMAR
    GULAB KUMAR
    Farmer हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • यमन की सशस्त्र सेनाओं ने सऊदी ठिकानों पर गोलाबारी करने के लिए अत्यधिक विस्फोटक विखंडनकारी रॉकेटों का इस्तेमाल किया।
    1
    यमन की सशस्त्र सेनाओं ने सऊदी ठिकानों पर गोलाबारी करने के लिए अत्यधिक विस्फोटक विखंडनकारी रॉकेटों का इस्तेमाल किया।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • जाजमऊ गंगा पुल पर बड़ा फैसला 3 महीने रहेगा बंद!.........
    1
    जाजमऊ गंगा पुल पर बड़ा फैसला
3 महीने रहेगा बंद!.........
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का उत्साह चरम पर, बप्पा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु गुवाहाटी, असम। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूरे देश की तरह असम के गुवाहाटी में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर में भगवान गणेश को फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की आराधना की और इस पावन पर्व पर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोगों को एकजुट करने वाला भी नजर आया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। Current Time News
    1
    गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का उत्साह चरम पर, बप्पा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु
गुवाहाटी, असम।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूरे देश की तरह असम के गुवाहाटी में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन किए और पूजा-अर्चना के साथ सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की।
गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर में भगवान गणेश को फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की आराधना की और इस पावन पर्व पर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोगों को एकजुट करने वाला भी नजर आया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गुवाहाटी में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
Current Time News
    user_Current Time News
    Current Time News
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    1 hr ago
  • बगाही चौकी से किदवई नगर चौराहा जाने वाली बीच रोड पर गिरा पेड़। कानपुर ब्रेकिंग।। बगाही चौकी से किदवई नगर चौराहा जाने वाली बीच रोड पर गिरा पेड़। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित,राहगीरों को हो रही परेशानी।
    1
    बगाही चौकी से किदवई नगर चौराहा जाने वाली बीच रोड पर गिरा पेड़।
कानपुर ब्रेकिंग।।
बगाही चौकी से किदवई नगर चौराहा जाने वाली बीच रोड पर गिरा पेड़।
सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित,राहगीरों को हो रही परेशानी।
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया। भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है। इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज
नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया।
भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।
तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है।
इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सऊदी अरब में मस्जिद के इमाम को अमेरिका की क्षेत्रीय नीति की निंदा और आलोचना करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अपना प्रवचन पूरा करने का भी इंतजार नहीं करना पड़ा। सऊदी अरब में अमेरिकी नीति की आलोचना करने पर मस्जिद के उपदेशक को गिरफ्तार किया गया
    1
    सऊदी अरब में मस्जिद के इमाम को अमेरिका की क्षेत्रीय नीति की निंदा और आलोचना करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अपना प्रवचन पूरा करने का भी इंतजार नहीं करना पड़ा।

सऊदी अरब में अमेरिकी नीति की आलोचना करने पर मस्जिद के उपदेशक को गिरफ्तार किया गया
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चकेरी थाने के बाहर युवक ने काटा अपना गला! गंभीर हालत में पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचाया कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है...! विराम। चकेरी थाने के बाहर... एक युवक ने अपना गला काट लिया...! घटना के बाद... थाने के बाहर हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है... जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक को... कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है... और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया... इसके पीछे की वजह क्या है...? फिलहाल... पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    चकेरी थाने के बाहर युवक ने काटा अपना गला!
गंभीर हालत में पुलिस ने आनन-फानन में पहुंचाया
कानपुर से  बड़ी खबर सामने आ रही है...!
विराम।
चकेरी थाने के बाहर...
एक युवक ने अपना गला काट लिया...!
घटना के बाद... थाने के बाहर हड़कंप मच गया।
युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है...
जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक को...
कांशीराम अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल युवक का इलाज जारी है...
और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया...
इसके पीछे की वजह क्या है...?
फिलहाल... पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.