logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया। भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है। इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया। भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है। इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    1
    सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    user_GULAB KUMAR
    GULAB KUMAR
    Farmer हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सजेती के रामपुर गांव में कोर्ट में चल रहे मुकदमे के बीच जबरन कब्जे का आरोप, प्रशासनिक जांच शुरू घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के निवासी रतन लाल निषाद ने अपने विरोधियों (विपक्ष) पर उनकी जमीन पर अवैध और जबरन कब्जा करने का आरोप मढ़ दिया है। पीड़ित रतन लाल का दावा है कि मामला पहले से ही लगभग सन् 2022 से कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पुलिस बल का सहारा लेकर जमीन छोड़ने का अनैतिक दबाव लगातार बना रहा है। जिसके चलते वह तथा उसका परिवार डर-डर कर रहने को मजबूर हैं।इस संवेदनशील मामले को लेकर जब नायब तहसीलदार शिवम मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई थी और आगे मामले की जांच चल रही है। नायब तहसीलदार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।राजस्व और पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी व्यक्ति या पक्ष पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।न्यायालय के आदेशों और जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस घटना के बाद से गांव में जमीनी विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और ग्रामीणों की नजरें अब प्रशासनिक जांच के नतीजों पर टिकी हैं।
    1
    सजेती के रामपुर गांव में कोर्ट में चल रहे मुकदमे के बीच जबरन कब्जे का आरोप, प्रशासनिक जांच शुरू
घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में एक जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के निवासी रतन लाल निषाद ने अपने विरोधियों (विपक्ष) पर उनकी जमीन पर अवैध और जबरन कब्जा करने का आरोप मढ़ दिया है। पीड़ित रतन लाल का दावा है कि मामला पहले से ही लगभग सन् 2022 से कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष पुलिस बल का सहारा लेकर जमीन छोड़ने का अनैतिक दबाव लगातार बना रहा है। जिसके चलते वह तथा उसका परिवार डर-डर कर रहने को मजबूर हैं।इस संवेदनशील मामले को लेकर जब नायब तहसीलदार शिवम मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई थी और आगे मामले की जांच चल रही है। नायब तहसीलदार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।राजस्व और पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी व्यक्ति या पक्ष पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।न्यायालय के आदेशों और जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस घटना के बाद से गांव में जमीनी विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और ग्रामीणों की नजरें अब प्रशासनिक जांच के नतीजों पर टिकी हैं।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    17 hrs ago
  • हमीरपुर कोतवाली नगर के सिपाही पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का जनता ने लगाया आरोप विवाद के दौरान मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विवाद के दौरान सिपाही पर मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकने से डिस्प्ले तोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की तथा धमकी भी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    हमीरपुर कोतवाली नगर के सिपाही पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का जनता ने लगाया आरोप
विवाद के दौरान मोबाइल छीनकर जमीन पर पटकने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हमीरपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने विवाद के दौरान सिपाही पर मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकने से डिस्प्ले तोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान पुलिसकर्मी ने उसका मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की तथा धमकी भी दी।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर :श्याम नाले में डूबे पिता का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम मौदहा (हमीरपुर)। बेटे को बचाने के प्रयास में श्याम नाले में डूबे पिता रामकिशोर का शव पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में रपटा पार करते समय रामकिशोर का बेटा तेज बहाव में बहने लगा था। बेटे को डूबता देख पिता ने नाले में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर नाले में समा गए। घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोरों एवं फायर ब्रिगेड टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। सर्च अभियान के दौरान रविवार को रामकिशोर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
    1
    हमीरपुर :श्याम नाले में डूबे पिता का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
मौदहा (हमीरपुर)। बेटे को बचाने के प्रयास में श्याम नाले में डूबे पिता रामकिशोर का शव पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में रपटा पार करते समय रामकिशोर का बेटा तेज बहाव में बहने लगा था। बेटे को डूबता देख पिता ने नाले में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव की चपेट में आकर नाले में समा गए। घटना के बाद से पुलिस, स्थानीय गोताखोरों एवं फायर ब्रिगेड टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
सर्च अभियान के दौरान रविवार  को रामकिशोर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जालौन में फिर एक वार ब्याज माफियाओं का बाजार गर्म दिखाई दे रहा है जालौन में 46 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ब्याज माफिया से परेशान होने की चर्चा जालौन। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला ओझा में 46 वर्षीय योगेश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, युवक कथित तौर पर ब्याज पर रकम देने वालों के दबाव से परेशान था। चर्चा यह भी है कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने ब्याज के साथ मूलधन माफ करने के अलावा त्रयोदशी का पूरा खर्च उठाने की बात कही। जानकारी के अनुसार पूरे मामले को रफा दफा कर दिया गया है हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    जालौन में फिर एक वार ब्याज माफियाओं का बाजार गर्म दिखाई दे रहा है 
जालौन में 46 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ब्याज माफिया से परेशान होने की चर्चा
जालौन। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला ओझा में 46 वर्षीय योगेश कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, युवक कथित तौर पर ब्याज पर रकम देने वालों के दबाव से परेशान था। चर्चा यह भी है कि घटना के बाद संबंधित व्यक्ति ने ब्याज के साथ मूलधन माफ करने के अलावा त्रयोदशी का पूरा खर्च उठाने की बात कही।
जानकारी के अनुसार पूरे मामले को रफा दफा कर दिया गया है 
हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मझपटिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मंयक उर्फ कपिल नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    मझपटिया में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही
रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मंयक उर्फ कपिल नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया। भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है। इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    किन्नरों ने भरथरी नृत्य से किया तीजा महोत्सव का आगाज
नाचते-गाते मोहल्लों में पहुंचे
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की परंपरागत शुरुआत रविवार शाम किन्नरों ने भरथरी नृत्य के साथ की। मुन्ना सिंह जमींदार के दरवाजे पर किन्नरों ने पारंपरिक वेशभूषा में भरथरी नृत्य प्रस्तुत कर तीजा महोत्सव के शुभारंभ की रस्म निभाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही और माहौल भक्तिमय एवं उत्सवी नजर आया।
भरथरी नृत्य के बाद किन्नरों की टोली नाचते-गाते चांद थोक, ऊंचा थोक सहित कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। यहां उन्होंने परंपरानुसार घर-घर पहुंचकर नेग लिया और लोगों को तीजा महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। किन्नरों के नृत्य और गायन को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।
तीजा महोत्सव से जुड़ी यह परंपरा कस्बे की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। किन्नरों द्वारा भरथरी नृत्य के साथ आगाज किए जाने के बाद अब सोमवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कस्बे में उत्साह और बढ़ गया है।
इस मौके पर शनि सिंह, ईशु सिंह, छुट्टन सिंह, शालू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडे गांव में तालाब में डूबने से मजदूर की हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर 📍 सिरसी तालाब में पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा 40 वर्षीय उत्तम 📍 डूबते युवक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला 📍 एंबुलेंस से मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया 📍 हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हमीरपुर रेफर 📍 उत्तम गांव में मजदूरी कर करता है जीवनयापन
    1
    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के खंडे गांव में तालाब में डूबने से मजदूर की हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर 
📍 सिरसी तालाब में पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा 40 वर्षीय उत्तम
📍 डूबते युवक को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
📍 एंबुलेंस से मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया
📍 हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हमीरपुर रेफर
📍 उत्तम गांव में मजदूरी कर करता है जीवनयापन
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामला हमीरपुर। गौरा देवी मंदिर के पास देर रात ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिसकर्मी पर ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैटरी खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी चालक पर रिक्शा ले जाने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे सभासद प्रतिनिधि बउवा ठाकुर से भी कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का आरोप है। वीडियो बनाए जाने को लेकर मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और उसने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई और मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    हमीरपुर :वायरल वीडियो में खाकी पर गंभीर आरोप, ई-रिक्शा चालक से अभद्रता का मामला
हमीरपुर। गौरा देवी मंदिर के पास देर रात ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिसकर्मी पर ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैटरी खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी चालक पर रिक्शा ले जाने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे सभासद प्रतिनिधि बउवा ठाकुर से भी कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने का आरोप है। वीडियो बनाए जाने को लेकर मोबाइल फोन जमीन पर पटककर क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था और उसने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई और मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.