टीकमगढ़ झांसी हाइवे पर ट्रक पलटा, 5 घंटे तक लगा रहा वाहनों का जाम दिगौड़ा 13 अगस्त टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर बुधवार की रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी वजह से हाईवे सड़क पर करीब 5 घंटे तक लंबा जाम लग रहा। इस जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन व स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया गया और सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खुलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माताल में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कबाड़े के सामान से भरा एक ट्रक क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। ट्रक में लोहे व प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था, जो पूरी सड़क पर फैल गया। जिसकी वजह से हाईवे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। यहां से दुपहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया और लोहे व प्लास्टिक का सामान सड़क से हटवाया गया। उसके बाद सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खोला गया। इस जाम से सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की लाइने लग गई, जिससे करीब 5 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।
टीकमगढ़ झांसी हाइवे पर ट्रक पलटा, 5 घंटे तक लगा रहा वाहनों का जाम दिगौड़ा 13 अगस्त टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर बुधवार की रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी वजह से हाईवे सड़क पर करीब 5 घंटे तक लंबा जाम लग रहा। इस जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन व स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया गया और सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खुलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माताल में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कबाड़े के सामान से भरा एक ट्रक क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। ट्रक में लोहे व प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था, जो पूरी सड़क पर फैल गया। जिसकी वजह से हाईवे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। यहां से दुपहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया और लोहे व प्लास्टिक का सामान सड़क से हटवाया गया। उसके बाद सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खोला गया। इस जाम से सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की लाइने लग गई, जिससे करीब 5 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।
- टीकमगढ़ में देश भक्ति गानों पर निकली तिरंगा यात्रा जमकर झूमे लोग *प्रेस विज्ञप्ति। युवा मोर्चा के तत्वाधान में हरिशंकर खटीक व सरोज राजपूत की उपस्थिति के साथ हर्ष उल्लास व देशभक्ति के रंग में निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता हुए सम्मलित।* टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ गुड्डन पाठक, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत,लधु उधोग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व अजय यादव,वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी ,जिला कार्यक्रम संयोजक इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, कार्यक्रम सह संयोजक अंकित तोमर, प्रीति शर्मा व रामगोपाल चौरसिया, महामंत्री अश्वनी चढ़ार व मनोज देवलिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष यात्रा प्रभारी संकल्प जैन, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, कलैक्टर विवेक श्रोतीय,अपर कलेक्टर शिवप्रकाश मंडरा, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, कुंडेश्वर मंडल व सावरकर मंडल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगरवासी, शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में नजरबाग प्रांगण में मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर पूजन किया गया तत्पश्चात तीन-तीन की पंक्ति में डीजे पर देशभक्ति के गीतों व भारत माता के जय घोष के साथ पैदल तिरंगा यात्रा कोतवाली चौराहा, सिंधी धर्मशाला चौराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी, अवस्थी चौराहा व गांधी चौराहे पर यात्रा समाप्ति में भारत माता की भव्य आरती का आयोजन किया गया, भारत माता के जयकारे लगाकर राष्ट्रगान हुआ व पूर्व सेनिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था। विद्यार्थियों के लिए जल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। मुख्य अतिथि विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतवासियों के हृदय में राष्ट्र व तिरंगे झंडे के लिए सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करना है, इस देश ने हमें पहचान दी है और इस झंडे के नीचे हम अपना आजादी का पर्व मना रहे हैं। सरोज राजपूत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन- शानबान है, इसका सम्मान बनाए रखना हम सभी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, तिरंगा झंडे के नीचे हम सभी एक समान है और बिना भेदभाव के समान अवसर व आजादी के उत्सव में हम जीते हैं।1
- हर घर तिरंगा अभियान 2026 तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक जतारा विधायक हरिशंकर खटीक भव्य निकली तिरंगा यात्रा नगर वासी जयकारों के साथ बड़े *हर घर तिरंगा अभियान-2026* *तिरंगा हमारी आन,बान और शान का प्रतीक:जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक* *जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में हर्षाेल्लास और देशभक्ति के रंग में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* *टीकमगढ़, 13 अगस्त 2026/* जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। अभियान अन्तर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में देशभक्ति गीतों की धुन के बीच जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिक तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा नगरबाग प्रांगण से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, सिंधी धर्मशाला चौराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी एवं अवस्थी चौराहा होते हुए गांधी चौराहे पहुंची, जहां भारत माता की भव्य आरती के साथ यात्रा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्र और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि देश ने हमें पहचान दी है और इसी तिरंगे के नीचे हम स्वतंत्रता का पर्व मनाते हैं। तिरंगा हमारे गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरी गोस्वामी, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराड, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया एवं तहसीलदार श्री सतेंद्र सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा का शुभारंभ नजरबाग प्रांगण में अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं पूजन के साथ किया। इसके बाद तीन-तीन की पंक्ति में उपस्थितजन हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का गांधी चौराहे पहुंचने पर भारत माता की भव्य आरती के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्रगान हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।2
- आजादी के 78 साल बाद भी कीचड़ में स्कूल जा रहे कुम्हेड़ी के बच्चे आजादी के 78 साल बाद भी बच्चों के हिस्से में कीचड़! ललितपुर जिले के महरौनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हेड़ी में बारिश के बाद स्कूल जाने वाला रास्ता बदहाल हो गया है। बच्चे कीचड़ और दलदल के बीच से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। रास्ता इतना खराब है कि बच्चों को रोजाना परेशानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले रास्ते को पक्का कराया जाना बेहद जरूरी है। अब सवाल है कि विकास के दावों के बीच आखिर इन बच्चों को पक्की सड़क कब मिलेगी? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द स्कूल जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों को इस परेशानी से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि बच्चों के कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #1
- थाना प्रभारी नीतू खटीक, कनेरा चौंकी प्रभारी आकाश कुरिसिया ने निकाली बाइकों से तिरंगा यात्रा पुलिस प्रशासन के साथ आसपास के लोग यात्रा में हुएं शामिल फिलहाल हाल खबर निकाल कर सामने आई है बमौरी कला से थाना बमौरी कला में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निदैश अनुसार थाना प्रभारी नीतू खटीक एवं आकाश कुरिसिया चौंकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से बढ़े ही धूमधाम के साथ राष्ट्रीय गीतों के साथ बमौरी कला थाना से तिरंगा यात्रा का आरंभ किया गया जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ते नज़र आए इस प्रकार भारत माता के जयकारों के साथ आसपास के गांव में होते हुए लोगों को जागरुक कर घर घर तिरंगा सौंपे वहीं स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर जमकर जयहिंद के नारे लगाए फिर यात्रा बढ़ाते हुए एमपी यूपी के बॉर्डर के बीच बने कनेरा चौंकी में यात्रा जोरदार स्वागत किया गया वहीं यात्रा कनेरा चौंकी पर समापन किया गया । फिलहाल देखें अब आप उन तस्वीरों को जहां अनवन शान के साथ बाइकों से तिरंगा यात्रा देखाई नज़र आ रही है न्यूज़ जतारा से संवाददाता सागर सोनी की रिपोर्ट थाना प्रभारी नीतू खटीक, कनेरा चौंकी प्रभारी आकाश कुरिसिया ने निकाली बाइकों से तिरंगा यात्रा पुलिस प्रशासन के साथ आसपास के लोग यात्रा में हुएं शामिल फिलहाल हाल खबर निकाल कर सामने आई है बमौरी कला से थाना बमौरी कला में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निदैश अनुसार थाना प्रभारी नीतू खटीक एवं आकाश कुरिसिया चौंकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से बढ़े ही धूमधाम के साथ राष्ट्रीय गीतों के साथ बमौरी कला थाना से तिरंगा यात्रा का आरंभ किया गया जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लिए आगे बढ़ते नज़र आए इस प्रकार भारत माता के जयकारों के साथ आसपास के गांव में होते हुए लोगों को जागरुक कर घर घर तिरंगा सौंपे वहीं स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर जमकर जयहिंद के नारे लगाए फिर यात्रा बढ़ाते हुए एमपी यूपी के बॉर्डर के बीच बने कनेरा चौंकी में यात्रा जोरदार स्वागत किया गया वहीं यात्रा कनेरा चौंकी पर समापन किया गया । फिलहाल देखें अब आप उन तस्वीरों को जहां अनवन शान के साथ बाइकों से तिरंगा यात्रा देखाई नज़र आ रही है न्यूज़ जतारा से संवाददाता सागर सोनी की रिपोर्ट1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल ने स्कूल के छात्रों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा दिगौड़ा 13 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज गुरुवार को भाजपा मंडल दिगौड़ा द्वारा स्कूल के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा कस्बा के प्रमुख स्थानों से निकाली गई, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, शासकीय व प्राइवेट स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।1
- टीकमगढ़ झांसी हाइवे पर ट्रक पलटा, 5 घंटे तक लगा रहा वाहनों का जाम दिगौड़ा 13 अगस्त टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर बुधवार की रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी वजह से हाईवे सड़क पर करीब 5 घंटे तक लंबा जाम लग रहा। इस जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन व स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया गया और सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खुलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माताल में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कबाड़े के सामान से भरा एक ट्रक क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। ट्रक में लोहे व प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था, जो पूरी सड़क पर फैल गया। जिसकी वजह से हाईवे सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। यहां से दुपहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे थे। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन, जेसीबी मशीन को बुलाया और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करवाया और लोहे व प्लास्टिक का सामान सड़क से हटवाया गया। उसके बाद सुबह करीब 3:30 बजे लगे हुए जाम को खोला गया। इस जाम से सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहनों की लाइने लग गई, जिससे करीब 5 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हुई।1