logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहटा में एक सड़क को लेकर सियासी खींचतान तेज, नगर परिषद अध्यक्ष और विधायक आमने-सामने बिहार के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। गुलटेरा बाजार के वार्ड संख्या 13 और 14 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी और स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच शिलान्यास को लेकर मतभेद सामने आया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। अध्यक्ष के मुताबिक, उन्होंने 28 अगस्त को योजना का शिलान्यास किया था। उनका दावा है कि कार्यक्रम के लिए विधायक भाई वीरेंद्र को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। अब अध्यक्ष का आरोप है कि विधायक इसी योजना का 21 सितंबर को दोबारा शिलान्यास करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे महिला जनप्रतिनिधि के पद का अपमान बताते हुए विधायक पर राजनीतिक दबदबा बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रियंका कुमारी ने कहा कि जब किसी सरकारी योजना का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, तो उसी योजना का दोबारा शिलान्यास किए जाने का औचित्य क्या है, यह सवाल उठता है। वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर विधायक भाई वीरेंद्र का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। अब सवाल यह है कि एक ही सड़क योजना के दोबारा शिलान्यास को लेकर उठा यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या विधायक वास्तव में आज इस योजना का शिलान्यास करते हैं?

6 hrs ago
user_Reporter Satyendra Yadav
Reporter Satyendra Yadav
Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
6 hrs ago

बिहटा में एक सड़क को लेकर सियासी खींचतान तेज, नगर परिषद अध्यक्ष और विधायक आमने-सामने बिहार के बिहटा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। गुलटेरा बाजार के वार्ड संख्या 13 और 14 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी और स्थानीय राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच शिलान्यास को लेकर मतभेद सामने आया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने रविवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। अध्यक्ष के मुताबिक, उन्होंने 28 अगस्त को योजना का शिलान्यास किया था। उनका दावा है कि कार्यक्रम के लिए विधायक भाई वीरेंद्र को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। अब अध्यक्ष का आरोप है कि विधायक इसी योजना का 21 सितंबर को दोबारा शिलान्यास करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे महिला जनप्रतिनिधि के पद का अपमान बताते हुए विधायक पर राजनीतिक दबदबा बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रियंका कुमारी ने कहा कि जब किसी सरकारी योजना का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, तो उसी योजना का दोबारा शिलान्यास किए जाने का औचित्य क्या है, यह सवाल उठता है। वहीं, इस पूरे विवाद को लेकर विधायक भाई वीरेंद्र का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। अब सवाल यह है कि एक ही सड़क योजना के दोबारा शिलान्यास को लेकर उठा यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या विधायक वास्तव में आज इस योजना का शिलान्यास करते हैं?

More news from पटना and nearby areas
  • BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार *BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार
    1
    BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार
*BIG BREAKING -* जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए 5 उम्मीदवार, दरभंगा शिक्षक से एसपी राय और स्नातक क्षेत्र से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक क्षेत्र से अफाक अहमद, पटना शिक्षक क्षेत्र से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन बने उम्मीदवार
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    21 hrs ago
  • सम्यक पार्टी का बिहार में आगाज, 2029 में 50% सीटों पर दावेदारी पटना में सम्यक पार्टी का ऐलान - 2029 में 10 राज्यों में 50% सीटों पर लड़ेगी चुनाव पटना : सम्यक पार्टी ने आज पटना के सिटी सेंटर हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने राष्ट्रीय एजेंडे का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य ने कहा कि सम्यक पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बाद देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में केंद्र की सत्ता में आएगी। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सम्यक पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी का मुख्य नियम ही निरंतर बदलाव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद हर तीन साल पर बदला जाता है, ताकि पार्टी किसी एक व्यक्ति या एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर न रहे। "जिस तरह तालाब का रुका हुआ पानी सड़ जाता है, उसी तरह रुका हुआ लोकतंत्र भी सड़ जाता है। नदी का पानी निरंतर बहता है इसलिए साफ रहता है। लोकतंत्र का अर्थ ही बदलाव है। सम्यक पार्टी संगठन को हीरो बना रही है, व्यक्ति को नहीं।" - कृष्ण कुमार मौर्य सम्यक का अर्थ है समानता उन्होंने बताया कि सम्यक का अर्थ है - न तिल भर इधर, न तिल भर उधर, यानी बिल्कुल समान। अब तक की पार्टियों ने ऊपर से नीचे तक पद तय करने का काम किया है, जबकि सम्यक पार्टी सबको समान हक और हिस्सेदारी देने का काम करेगी। चुनावी रोडमैप का ऐलान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी का चुनावी रोडमैप भी बताया: 2027: पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2028: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2029: देश के 10 राज्यों में लोकसभा चुनाव, जिसमें बिहार में भी 50 प्रतिशत सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। समान शिक्षा और बाढ़ पर बयान समान शिक्षा पर उन्होंने कहा कि समान शिक्षा का मतलब है जो शिक्षा दिल्ली के JNU में मिलती है, वही शिक्षा ग्राम पंचायत स्तर पर भी मिले। सत्ता में आने पर शिक्षा का पूरा बजट सिर्फ शिक्षा पर ही लगाया जाएगा। बिहार में बाढ़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। सरकारों को पहले से ही बांध और जल-नियंत्रण पर चिंतन करना चाहिए। सत्ता में आने पर बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन सम्यक पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्यक पार्टी में कोई डोनेटर या पूंजी लगाने वाला व्यक्ति नहीं है। यह पब्लिक प्रॉपर्टी है, सबकी पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं के तन-मन-धन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
    1
    सम्यक पार्टी का बिहार में आगाज, 2029 में 50% सीटों पर दावेदारी
पटना में सम्यक पार्टी का ऐलान - 2029 में 10 राज्यों में 50% सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पटना :  सम्यक पार्टी ने आज पटना के सिटी सेंटर हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने राष्ट्रीय एजेंडे का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य ने कहा कि सम्यक पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बाद देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में केंद्र की सत्ता में आएगी।
प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सम्यक पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी का मुख्य नियम ही निरंतर बदलाव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद हर तीन साल पर बदला जाता है, ताकि पार्टी किसी एक व्यक्ति या एक परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर न रहे।
"जिस तरह तालाब का रुका हुआ पानी सड़ जाता है, उसी तरह रुका हुआ लोकतंत्र भी सड़ जाता है। नदी का पानी निरंतर बहता है इसलिए साफ रहता है। लोकतंत्र का अर्थ ही बदलाव है। सम्यक पार्टी संगठन को हीरो बना रही है, व्यक्ति को नहीं।" - कृष्ण कुमार मौर्य
सम्यक का अर्थ है समानता
उन्होंने बताया कि सम्यक का अर्थ है - न तिल भर इधर, न तिल भर उधर, यानी बिल्कुल समान। अब तक की पार्टियों ने ऊपर से नीचे तक पद तय करने का काम किया है, जबकि सम्यक पार्टी सबको समान हक और हिस्सेदारी देने का काम करेगी।
चुनावी रोडमैप का ऐलान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी का चुनावी रोडमैप भी बताया:
2027: पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
2028: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
2029: देश के 10 राज्यों में लोकसभा चुनाव, जिसमें बिहार में भी 50 प्रतिशत सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।
समान शिक्षा और बाढ़ पर बयान
समान शिक्षा पर उन्होंने कहा कि समान शिक्षा का मतलब है जो शिक्षा दिल्ली के JNU में मिलती है, वही शिक्षा ग्राम पंचायत स्तर पर भी मिले। सत्ता में आने पर शिक्षा का पूरा बजट सिर्फ शिक्षा पर ही लगाया जाएगा।
बिहार में बाढ़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। सरकारों को पहले से ही बांध और जल-नियंत्रण पर चिंतन करना चाहिए। सत्ता में आने पर बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन सम्यक पार्टी की प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्यक पार्टी में कोई डोनेटर या पूंजी लगाने वाला व्यक्ति नहीं है। यह पब्लिक प्रॉपर्टी है, सबकी पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं के तन-मन-धन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🚨 आरा में शू गार्डन का भव्य उद्घाटन, त्योहारों पर 20% से 30% तक बंपर ऑफर! 👟🔥 📍 आरा। बिचली रोड स्थित एचएम परिसर में ‘शू गार्डन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन दानिश रिजवान की पत्नी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रोपराइटर अप्पू कुमार और हैदर समेत कई लोग मौजूद रहे। 👟 त्योहारों के मौके पर ग्राहकों के लिए खास धमाका! प्रोपराइटर अप्पू कुमार और हैदर ने बताया कि इस बार युवाओं और ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आए हैं। किसी भी ब्रांड के जूते पर 20% से 30% तक की छूट दी जा रही है। 🔥 ✨ अलग-अलग ब्रांड, नए डिजाइन और युवाओं की पसंद के जूतों की रेंज एक ही जगह उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। 🛍️ त्योहारों की खरीदारी में जूतों पर बंपर बचत का मौका—शू गार्डन, बिचली रोड, आरा। 📲 आपकी राय कमेंट में जरूर बताइए। 👍 Like | 🔄 Share | ❤️ Follow #Ara #AraNews #AraKiVideo #BhojpurNews #ShoeGarden #ShoeOffer #AraShopping #BichliRoad #Bhojpur #ARNEWS24
    1
    🚨 आरा में शू गार्डन का भव्य उद्घाटन, त्योहारों पर 20% से 30% तक बंपर ऑफर! 👟🔥

📍 आरा। बिचली रोड स्थित एचएम परिसर में ‘शू गार्डन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन दानिश रिजवान की पत्नी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रोपराइटर अप्पू कुमार और हैदर समेत कई लोग मौजूद रहे।

👟 त्योहारों के मौके पर ग्राहकों के लिए खास धमाका!
प्रोपराइटर अप्पू कुमार और हैदर ने बताया कि इस बार युवाओं और ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आए हैं। किसी भी ब्रांड के जूते पर 20% से 30% तक की छूट दी जा रही है। 🔥

✨ अलग-अलग ब्रांड, नए डिजाइन और युवाओं की पसंद के जूतों की रेंज एक ही जगह उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।

🛍️ त्योहारों की खरीदारी में जूतों पर बंपर बचत का मौका—शू गार्डन, बिचली रोड, आरा।

📲 आपकी राय कमेंट में जरूर बताइए।
👍 Like | 🔄 Share | ❤️ Follow

#Ara #AraNews #AraKiVideo #BhojpurNews #ShoeGarden #ShoeOffer #AraShopping #BichliRoad #Bhojpur #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • 🚨 पीरो में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार पीरो, भोजपुर। पीरो थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बसौनी टोला, पंचायत छवरही में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर की छत के ऊपर स्थित कमरे में एक झोले से 01 लोडेड देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार के संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रेमचंद्र सिंह, पिता स्व. लालबिहारी सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीरो थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीरो थाना कांड संख्या 222/26 में मारपीट कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त सुनील चौधरी, पिता स्व. महंगु चौधरी, निवासी स्नेही टोला, पीरो को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। भोजपुर पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। #BhojpurPolice #Piro #PiroPolice #ArmsAct #गिरफ्तारी #अवैधहथियार #भोजपुर #आरा #CrimeNews #BiharPolice
    1
    🚨 पीरो में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
पीरो, भोजपुर। पीरो थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बसौनी टोला, पंचायत छवरही में छापेमारी की गई।
तलाशी के दौरान घर की छत के ऊपर स्थित कमरे में एक झोले से 01 लोडेड देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन और 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार के संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रेमचंद्र सिंह, पिता स्व. लालबिहारी सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीरो थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, पीरो थाना कांड संख्या 222/26 में मारपीट कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त सुनील चौधरी, पिता स्व. महंगु चौधरी, निवासी स्नेही टोला, पीरो को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।
भोजपुर पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#BhojpurPolice #Piro #PiroPolice #ArmsAct #गिरफ्तारी #अवैधहथियार #भोजपुर #आरा #CrimeNews #BiharPolice
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by PDSM Dr C P Thakur. राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    1
    "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by PDSM Dr C P Thakur.
राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    6 hrs ago
  • "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by Padmshree Dr C P Thakur राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    1
    "Pancardia Hospital" Inauguration of New "Cath Lab" by Padmshree Dr C P Thakur
राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पैनकार्डिया अस्पताल ने बरे ही धूमधाम से मनाया अपना 6th वर्षगांठ.....III
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    7 hrs ago
  • किराना दुकान की आड़ में गांजा का खेल, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार पटना से मणिकांत की रिपोर्ट। पटना से इस वक्त की एक ऐसी क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है। सोचिए… एक ऐसी किराना दुकान, जहां रोजाना लोग राशन और घर-गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इसी दुकान की आड़ में अगर नशीले पदार्थ का कारोबार चल रहा हो, तो पहली नजर में शायद किसी को इसका अंदाजा भी न हो। मामला पटना के कच्ची दरगाह बाजार का है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धर्मवीर किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की और अचानक दुकान पर छापेमारी की। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, धर्मवीर कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई… और तलाशी के दौरान किराना दुकान से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए धर्मवीर कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता सीताराम राय, निवासी कच्ची दरगाह को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई। इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में अपर थाना अध्यक्ष बंटी कुमार, पुलिस पदाधिकारी, पुरुष पुलिस बल और महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे। वहीं, फतुहा डीएसपी-1 अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। एक तरफ आम लोग दुकान से रोजमर्रा का सामान खरीद रहे थे… और दूसरी तरफ उसी दुकान में नशीला पदार्थ छिपाकर रखने का आरोप सामने आया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे मामले को सामने ला दिया। अब जांच आगे बढ़ेगी तो इस कथित गांजा कारोबार से जुड़े और लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं, यह देखना होगा।
    1
    किराना दुकान की आड़ में गांजा का खेल, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार
पटना से मणिकांत की रिपोर्ट।
पटना से इस वक्त की एक ऐसी क्राइम स्टोरी सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों को भी हैरान कर दिया है।
सोचिए… एक ऐसी किराना दुकान, जहां रोजाना लोग राशन और घर-गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचते हैं। सुबह से शाम तक महिलाओं से लेकर पुरुषों तक ग्राहकों की आवाजाही लगी रहती है। लेकिन इसी दुकान की आड़ में अगर नशीले पदार्थ का कारोबार चल रहा हो, तो पहली नजर में शायद किसी को इसका अंदाजा भी न हो।
मामला पटना के कच्ची दरगाह बाजार का है।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि धर्मवीर किराना दुकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की तैयारी की और अचानक दुकान पर छापेमारी की।
पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, धर्मवीर कुमार वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया।
इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई… और तलाशी के दौरान किराना दुकान से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए धर्मवीर कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता सीताराम राय, निवासी कच्ची दरगाह को गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई।
इसी छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन अन्य वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।
पूरी कार्रवाई थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में और वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर की गई। छापेमारी टीम में अपर थाना अध्यक्ष बंटी कुमार, पुलिस पदाधिकारी, पुरुष पुलिस बल और महिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
वहीं, फतुहा डीएसपी-1 अभिषेक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।
अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ का यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
एक तरफ आम लोग दुकान से रोजमर्रा का सामान खरीद रहे थे… और दूसरी तरफ उसी दुकान में नशीला पदार्थ छिपाकर रखने का आरोप सामने आया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई ने पूरे मामले को सामने ला दिया।
अब जांच आगे बढ़ेगी तो इस कथित गांजा कारोबार से जुड़े और लोगों के नाम सामने आते हैं या नहीं, यह देखना होगा।
    user_Mani
    Mani
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • "G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA. राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।
    1
    "G.S.V MULTISPECIALITY HOSPITAL" IS SITUATED NEAR TO YOU NOW, IN PATNA.
राजधानी पटना के जगनपुरा में एक ऐसा अस्पताल, जहां उपलब्ध है सरकारी दरों पर प्राइवेट अस्पताल की सुविधा जानिए विशेष रिपोर्ट...।।।
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    11 hrs ago
  • 🚨 कायमनगर पैक्स चुनाव में सुनील सिंह की दमदार एंट्री! अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह। नामांकन के बाद सुनील सिंह ने रिपोर्टर से खास बातचीत करते हुए चुनाव और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। 🎤 क्या कहा सुनील सिंह ने? देखिए इस खास वीडियो में पूरी बातचीत... 📍 कायमनगर | भोजपुर #कायमनगर #पैक्स_चुनाव #सुनीलसिंह #नामांकन #PACSचुनाव #भोजपुर #आरा #जनताकीआवाजआराजन्यूज़ #पंकजसिंहरिपोर्टर
    1
    🚨 कायमनगर पैक्स चुनाव में सुनील सिंह की दमदार एंट्री!
अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह। नामांकन के बाद सुनील सिंह ने रिपोर्टर से खास बातचीत करते हुए चुनाव और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
🎤 क्या कहा सुनील सिंह ने?
देखिए इस खास वीडियो में पूरी बातचीत...
📍 कायमनगर | भोजपुर
#कायमनगर #पैक्स_चुनाव #सुनीलसिंह #नामांकन #PACSचुनाव #भोजपुर #आरा #जनताकीआवाजआराजन्यूज़ #पंकजसिंहरिपोर्टर
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.