logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

27 अप्रैल के गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु विशाल जन आंदोलन में शामिल होने की अपील भांडेर नगर में 27 अप्रैल को विशाल जन समूह के साथ एक विशाल रैली निकाली जाएगी यह रैली भांडेर नगर के पाथन वाली माता मंदिर से प्रारंभ होती हुई पानी की टंकी, खटिकयाना मोहल्ला,खाई का बाजार, घटिया बाजार, पटेल चौराहा से होते हुए तहसील कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सभी गौ सेवक गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु मांग करेंगे इस जन आंदोलन में भागीदारी हेतु गौ सेवक द्वारा सभी क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों से अपील की गई है सुबह 9:00 बजे पथन वाली माता मंदिर पर पहुंचकर अपना योगदान अवश्य दें।।

2 hrs ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कोरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कोरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

27 अप्रैल के गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु विशाल जन आंदोलन में शामिल होने की अपील भांडेर नगर में 27 अप्रैल को विशाल जन समूह के साथ एक विशाल रैली निकाली जाएगी यह रैली भांडेर नगर के पाथन वाली माता मंदिर से प्रारंभ होती हुई पानी की टंकी, खटिकयाना मोहल्ला,खाई का बाजार, घटिया बाजार, पटेल चौराहा से होते हुए तहसील कार्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सभी गौ सेवक गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु मांग करेंगे इस जन आंदोलन में भागीदारी हेतु गौ सेवक द्वारा सभी क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों से अपील की गई है सुबह 9:00 बजे पथन वाली माता मंदिर पर पहुंचकर अपना योगदान अवश्य दें।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के ग्राम लरायटा की बेटी राधा यादव ने कर्नाटका में 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर गोल्ड मैडल जीता। उनकी इस उपलिब्ध से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ।
    2
    दतिया जिले के ग्राम लरायटा की बेटी राधा यादव ने कर्नाटका में 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाकर गोल्ड मैडल जीता। उनकी इस उपलिब्ध से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया की बेटी राधा यादव का हॉन्ग कोंग एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में चयन 24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कर्नाटक में राधा यादव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल दतिया आज -भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रही है जिसमें दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रही राधा यादव लगभग 29 राज्यों की प्रतिभागियों को दौड़ में 20 मीटर के अंतर से हराया राधा यादव का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है उक्त जानकारी राधा यादव के पिता राम दुलारे यादव और खेल समन्वयक संजय रावत ने दी उन्होंने बताया कि राधा यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया की खेल प्रतिभा अभियान और खेलो बड़ो अभियान की खोज है और ग्राम पंचायत लरायटा निवासी राधा यादव विगत 5 वर्षों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स अकादमी भोपाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उनकी विशेष उपलब्धि और सफलता पर दतिया में खुशी की लहर दौड़ गई है इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा जी ,खेल समन्वयक संजय रावत एथलेटिक्स कोच राजेश जमावड़ा सुनीता रिछारिया राजेंद्र तिवारी कुंवर राज सिंह जितेंद्र शर्मा आदित्य सिंह सुनील शर्मा सुरजीत अहिरवार बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष आकांक्षा रावत उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव मंजू गोस्वामी सुषमा श्रीवास्तव रजनी अडजरिया संध्या त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं
    1
    दतिया की बेटी राधा यादव का हॉन्ग कोंग एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में चयन
24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कर्नाटक में राधा यादव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल 
दतिया आज -भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रही है जिसमें दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रही राधा यादव लगभग 29 राज्यों की प्रतिभागियों को दौड़ में 20 मीटर के अंतर से हराया राधा यादव का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है उक्त जानकारी  राधा यादव के पिता राम दुलारे यादव और खेल समन्वयक संजय रावत ने दी उन्होंने बताया कि राधा यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया की खेल प्रतिभा अभियान और खेलो बड़ो अभियान की खोज है और ग्राम पंचायत  लरायटा निवासी राधा यादव विगत 5 वर्षों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स अकादमी भोपाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उनकी विशेष उपलब्धि और सफलता पर दतिया में खुशी की लहर दौड़ गई है इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा जी ,खेल समन्वयक संजय रावत एथलेटिक्स कोच राजेश जमावड़ा सुनीता रिछारिया राजेंद्र तिवारी कुंवर राज सिंह जितेंद्र शर्मा आदित्य सिंह सुनील शर्मा सुरजीत अहिरवार बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष आकांक्षा रावत उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव मंजू गोस्वामी सुषमा श्रीवास्तव रजनी अडजरिया संध्या त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड से बुझी आग, बड़ा हादसा टला पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पुरा सदका में रविवार दोपहर लगी आग को पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग की सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पण्डोखर ग्राम से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पुरा सदका में दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह सूचना ग्राम के एक युवक द्वारा फोन पर पण्डोखर ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार शर्मा को दी गई। सरपंच द्वारा तत्काल पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट को अवगत कराया गया, जिसके बाद ट्रस्ट का अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि आग की शुरुआत ग्राम मैथाने के पास खेतों में पराली जलाने से हुई, जो तेज हवा के चलते फैलकर पुरा गांव तक पहुंच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव के लिए खतरा बन गई थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा एवं पण्डोखर सरकार मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि और बड़े नुकसान की आशंका टल गई। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो इस प्रकार की आगजनी का कारण बनती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने वाली टीम की सराहना करते हुए ट्रस्ट की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
    1
    पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड से बुझी आग, बड़ा हादसा टला
पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पुरा सदका में रविवार दोपहर लगी आग को पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग की सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पण्डोखर ग्राम से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पुरा सदका में दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह सूचना ग्राम के एक युवक द्वारा फोन पर पण्डोखर ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार शर्मा को दी गई। सरपंच द्वारा तत्काल पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट को अवगत कराया गया, जिसके बाद ट्रस्ट का अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
बताया जाता है कि आग की शुरुआत ग्राम मैथाने के पास खेतों में पराली जलाने से हुई, जो तेज हवा के चलते फैलकर पुरा गांव तक पहुंच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव के लिए खतरा बन गई थी।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा एवं पण्डोखर सरकार मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि और बड़े नुकसान की आशंका टल गई।
पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो इस प्रकार की आगजनी का कारण बनती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने वाली टीम की सराहना करते हुए ट्रस्ट की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Tanushka News P
    1
    Post by Tanushka News P
    user_Tanushka News P
    Tanushka News P
    Artist दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • maut ke munh se bacha ke lae hain is bacche ko
    1
    maut ke munh se bacha ke lae hain is bacche ko
    user_Shivam_kumar
    Shivam_kumar
    Voice of people इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने पर भांडेर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश पंसारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी दिलीप साहू,नारायण वर्मा नेता, राजेंद्र नामदेव और बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल चौराहे पर गोला बर चलते हुए मनाई खुशियां, बाटी मिठाइयां, देखें खबर
    4
    भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने पर भांडेर भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश पंसारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, समाजसेवी दिलीप साहू,नारायण वर्मा नेता, राजेंद्र नामदेव और बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटेल चौराहे पर गोला बर चलते हुए मनाई खुशियां, बाटी मिठाइयां,
देखें खबर
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कोरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कोरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं डॉ. मिश्रा के समक्ष रखीं। डॉ. मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं डॉ. मिश्रा के समक्ष रखीं।
डॉ. मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
    4
    दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया।
फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.