Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने लिया परेड का सलामी।
Rajendra Tyagi
सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने लिया परेड का सलामी।
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by पत्रकार अमान खान1
- सोनभद्र।राष्ट्रीय लोक दल के पार्टी कार्यालय पर आज पार्टी को जनपद में मजबूत करने हेतु महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।पार्टी का सदस्यता ग्रहण आज करीब दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने किया।आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक दल के जिला महिला कार्यकारिणी में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई।कार्यकारि अध्यक्ष के रूप में पूजा यादव व अनीता देवी,चिंता मौर्य,गीता मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली,वहीं पुनम शर्मा,चंद्रकला,को महासचिव की जिम्मेदारी मिली।ऊषा देवी,सुनीता देवी,रिंकी देवी को सचिव की जिम्मेदारी मिली।साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष कर्मा की जिम्मेदारी मनसा देवी को मिल अल्पना पटेल को घोरावल ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दिया गया।जिम्मेदारी मिलते ही महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिला।जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भूमिका अत्यंत आवश्यक होती है ।केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में हमारी पार्टी की महिलाओं द्वारा आदिवासी समाज पिछड़ा समाज आदि में जानकारी देने और लाभान्वित कराने का कार्य किया जाएगा।त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर त्रिपाठी ने कहा कि इस बार जनपद में त्रिस्तरीय चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल का कब्जा रहेगा जिससे कि जनपद में पार्टी को मजबूती मिल सके।महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया।उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय द्वारा दिया गया।1
- सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने लिया परेड का सलामी।1
- *🔷🔷पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना घोरावल पर सर्किल घोरावल के सभी थानों का किया गया अर्दली रूम—पेण्डिंग विवेचना, IGRS, जनसुनवाई, Yash App व ITSSO की विस्तृत समीक्षा* *🔷🔷अर्दली रुम के पश्चात थाना घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण व थाना क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त* आज दिनांक 19.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल पर अर्दली रूम कर सर्किल घोरावल की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। अर्दली रुम के दौरान क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक घोरावल, प्रभारी निरीक्षक करमा, थानाध्यक्ष शाहगंज सहित सर्किल के समस्त थानों के विवेचकगण उपस्थित रहे। *अर्दली रुम में निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई—* *पेण्डिंग विवेचना-* 🔶 लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा की गई। 🔶 समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔶 आरोप पत्र निर्धारित समयावधि में न्यायालय प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। *IGRS* 🔶 पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। 🔶 सभी प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में तथ्यपरक एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔶 प्रेषित आख्या की गुणवत्ता एवं सत्यता बनाए रखने पर बल दिया गया। *जनसुनवाई प्रकरण* 🔶 जनसुनवाई से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। 🔶 शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। *Yash App* 🔶 जनपद में यक्ष ऐप पर समस्त हिस्ट्रीशीटर एवं विभिन्न श्रेणी के गैंगों का विवरण अपलोड किया जा चुका है। निर्देशित किया गया कि उक्त डाटा का नियमित सत्यापन एवं अद्यतन सुनिश्चित किया जाए। 🔶 यक्ष परिपत्र-07 में पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। *ITSSO पोर्टल (महिला सम्बन्धी अपराध)* 🔶महिला सम्बन्धी अपराधों से संबंधित प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। 🔶ऐसे प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔶लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर प्रगति अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला सम्बन्धी अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, पीड़ित पक्ष से नियमित संवाद बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि शिकायतों एवं विवेचनाओं के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी। *====================================* *थाना घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण व होली त्यौहार के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा* अर्दली रूम के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान होली त्यौहार के दृष्टिगत की गई तैयारियों, गश्त योजनाओं और संभावित संवेदनशील स्थलों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेख, थाना परिसर, मेंस और बैरक का भी निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यों में सुधार, साफ-सफाई और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *====================================* *थाना घोरावल क्षेत्र में पैदल गश्त* थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा और शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, थाना कर्मियों को सतत निगरानी बनाए रखने, शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गश्त का उद्देश्य न केवल सुरक्षा की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था, बल्कि आम जनता में पुलिस की उपस्थिति और भरोसे का संदेश भी देना था।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by Vijay Kumar1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1