logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें पत्रकार : मुनेश्वर मिश्र भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न *अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें पत्रकार : मुनेश्वर मिश्र* भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर इकाई का होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम मौज़ीस रेस्टोरेंट आनंद भवन के सामने संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता शिवेश कुमार राय जिला संरक्षक महानगर इकाई ने की मुख्य अतिथि मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ,राष्ट्रीय संयोजक, डॉक्टर योगेंद्र कुमार मिश्र देशबंधु राष्ट्रीय महासचिव रहे कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम में ग्रामीण एवं महानगर इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ शंभूनाथ श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना और उत्पल वापी की गणेश वंदना के साथ हुआ ,तत्पश्चात गायक कलाकारों के द्वारा भजन एवं होली गीतों की संगीत मय प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के सैंतालीस जिलों एवं देश के चौदह राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है जो पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा व सम्मान के लिए संघर्षरत है पत्रकारों के हित के लिए विभिन्न इकाइयों का गठन किया गया है जो समय-समय पर पत्रकार साथियों को सहयोग सम्मान एवं सुरक्षा मुहैया कराती रहती है उन्होंने न्यौता प्रकोष्ठ के बारे में बताया कि जिन पत्रकार साथियों के बेटियों की शादी हेतु आर्थिक रूप से कमजोर होने के स्थिति में संगठन को बताए उन्हें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से हरसंभव सहयोग दिलाया जाएगा इसके साथ उन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के बारे में बताया कि जिन पत्रकार साथियों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु कमजोर है उन्हें भी महासंघ की ओर से सार्थक सहयोग दिलाया जाएगा इसके अलावा कई अन्य प्रकोष्ठों के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात उन्होंने नवीन पत्रकारों को शपथ दिलाते हुए सम्मान पत्र एवं मोमेंटो को देखकर सम्मानित किया इसी क्रम में मुख्य अतिथि मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि पत्रकार अपनी कलम की ताकत को पहचाने क्योंकि वह चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी है निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर समाज का आईना बनें ।शासन प्रशासन की चाटुकारिता ना करें निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शासन प्रशासन के द्वारा अगर उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित किया जाता है तो महासंघ उनके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहयोग करेगा। पत्रकारिता एक तपस्या है अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं। इसी क्रम में डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंध, शिवेश कुमार राय और जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सभी पत्रकार आगंतुकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रयागराज इकाई के विस्तार हेतु आवाहन किया । संपादक संतोष कुमार ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इसके अलावा अन्य पत्रकार वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तत्पश्चात दाल बाटी एवं नाश्ते की व्यवस्था पत्रकार महासंघ के द्वारा आयोजित की गई थी जिसे खाकर पत्रकार आनंदित हुए। उस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश उपाध्याय, के साथ साथ राजेंद्र पाण्डेय, सुशील कुमार राय, शिव प्रताप श्रीवास्तव, देवेंद्र शर्मा,विकास केलकर , हिमांशु गुप्ता उपाध्यक्ष रुझान रस्तोगी कोषाध्यक्ष, सूर्य प्रताप सिंह सचिव, दयाशंकर, केशव प्रकाश सक्सेना, प्रवीण दुबे, प्रदीप सिंह , नीरज खरे, शालिनी केसरवानी ,मान्या गुप्ता , रेनू केसरवानी,आदि अन्य पत्रकार, साहित्यकार, लेखक उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_GOPAL JEE
GOPAL JEE
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
3ee42b47-901c-4f02-a5ff-b17a0ca0d304

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    1
    रतन सिंह यादव सरकार को घेरा जताई नाराजगी उन्होंने कहा सरकार विकास शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सफल रही
    user_Mahendar Yadav
    Mahendar Yadav
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार सवार पुलिस का चेकिंग घेरा तोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया। बेकाबू रफ्तार से भागा चालक
    1
    प्रयागराज में सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार सवार पुलिस का चेकिंग घेरा तोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया।
बेकाबू रफ्तार से भागा चालक
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!
    1
    प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक एडिशनल कमिश्नर के सामने ही गाड़ी लेकर भागने लगा। अधिकारी के आदेश पर पुलिस टीम ने पीछा कर लक्ष्मी टॉकीज के पास उसे पकड़ लिया। गाड़ी न रोकने पर पुलिसकर्मी वाहन का शीशा खुलवाने का प्रयास करते दिखाई दिए,इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • बाइक टच होने पर दबंगों का हमला, बाइक छीनी; पीड़ित घायल प्रयागराज। करैली थाना क्षेत्र के रंगोली पैलेस के पास बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित की बाइक भी छीन ली। पीड़ित के अनुसार, मामूली बाइक टच होने के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया और बन्दूक की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में टांके लगाए। घटना के बाद पीड़ित ने करैली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    बाइक टच होने पर दबंगों का हमला, बाइक छीनी; पीड़ित घायल
प्रयागराज। करैली थाना क्षेत्र के रंगोली पैलेस के पास बाइक टच होने को लेकर हुए विवाद में दबंगों द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित की बाइक भी छीन ली।
पीड़ित के अनुसार, मामूली बाइक टच होने के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया और बन्दूक की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में टांके लगाए।
घटना के बाद पीड़ित ने करैली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.