logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विराटनगर ने रचा इतिहास,ग्रामीणों ने होनहार विद्यार्थियों का किया स्वागत* विराटनगर/जयराम वर्मा विधानसभा क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परिक्षा में दसवीं में टॉपर्स विद्यार्थियों का माला व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया, धोली कोठी निवासी-विश्व प्रताप सिंह शेखावत पुत्र रतन सिंह शेखावत ने 96.83% अंक प्राप्त किए। बसई निवासी-हरीश आर्य पुत्र संजय कुमार आर्य ने 96 % अंक प्राप्त किए ,टोडा-दरीबा निवासी-युवराज सिंह तंवर पुत्र नरेंद्र सिंह तंवर ने 95.17% प्रतिशत अंक प्राप्त किए,सरकारी और निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अभिनन्दन किया गया , अनिता कंवर ने बताया कि विश्व प्रताप सिंह ने शाहपुरा के निजी विद्यालय में 96.83% अंक प्राप्त किया परचम लहराया है, इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रामसिंह,गिरधारी सिंह,मोहन सिंह,डॉ.संजय शेखावत, मनिषा कंवर, राजेंद्र शर्मा ,अंकित सिंह ,खुशबू शेखावत,दुर्गालाल खजोतिया,अर्जुन लाल चौधरी,बृजमोहन,सीताराम,अब्दुल सम्मद,गोविंद शर्मा,सूरजकरण प्रजापत,अशोक निठारवाल,अशोक कुमार मीणा,विनोद कुमार सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

*10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विराटनगर ने रचा इतिहास,ग्रामीणों ने होनहार विद्यार्थियों का किया स्वागत* विराटनगर/जयराम वर्मा विधानसभा क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परिक्षा में दसवीं में टॉपर्स विद्यार्थियों का माला व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया, धोली कोठी निवासी-विश्व प्रताप सिंह शेखावत पुत्र रतन सिंह शेखावत ने 96.83% अंक प्राप्त किए। बसई निवासी-हरीश आर्य पुत्र संजय कुमार आर्य ने 96 % अंक प्राप्त किए ,टोडा-दरीबा निवासी-युवराज सिंह तंवर पुत्र नरेंद्र सिंह तंवर ने 95.17% प्रतिशत अंक प्राप्त किए,सरकारी और निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अभिनन्दन किया गया , अनिता कंवर ने बताया कि विश्व प्रताप सिंह ने शाहपुरा के निजी विद्यालय में 96.83% अंक प्राप्त किया परचम लहराया है, इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रामसिंह,गिरधारी सिंह,मोहन सिंह,डॉ.संजय शेखावत, मनिषा कंवर, राजेंद्र शर्मा ,अंकित सिंह ,खुशबू शेखावत,दुर्गालाल खजोतिया,अर्जुन लाल चौधरी,बृजमोहन,सीताराम,अब्दुल सम्मद,गोविंद शर्मा,सूरजकरण प्रजापत,अशोक निठारवाल,अशोक कुमार मीणा,विनोद कुमार सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 📰 नवरात्र में भव्य आयोजन: पवित्र मनन दीप द्वारा विशाल भंडारा व प्रवचन 📰 संत भास्कर भारद्वाज के सान्निध्य में कार्यक्रम, पूर्व विधायक रामहेत यादव रहे मुख्य अतिथि 📰 जादूगर शिवकुमार ने दिखाए शानदार करतब, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ ✍️ जयबीर सिंह (ब्यूरो चीफ)कोटकासिम खैरथल-तिजारा। (कोटकासिम)खैरथल-तिजारा। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान, कोटकासिम द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत भास्कर भारद्वाज एवं मुख्य अतिथियों द्वारा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। *🔶 संत भास्कर भारद्वाज का सनातन धर्म के प्रवचन हेतु भव्य सम्मान* इस दौरान सनातन धर्म में विशेष योगदान के लिए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार एवं पत्रकारों द्वारा माला, भगवा वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। *👉 पत्रकारों द्वारा गुरुदेव भास्कर का भव्य सम्मान किया गया, जिसमें पत्रकार देवप्रकाश, राजस्थान पत्रिका के पत्रकार पवन तथा जयपुर भूमि दैनिक हिंदी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जयबीर सिंह चौधरी शामिल रहे।* *गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने प्रवचन में कहा कि गाय, गंगा और स्त्री को सनातन धर्म में देवी का दर्जा प्राप्त है*, इसलिए हमें इनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी के कल्याण हेतु धर्म का संदेश दिया। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि संत भास्कर भारद्वाज समाज सेवा व धर्म प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और लोगों को सही मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने स्वयं को गुरुदेव का शिष्य बताते हुए उनके प्रति समर्पण व्यक्त किया। *🎩 जादूगर शिवकुमार ने दिखाए शानदार जादू के खेल* अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार ने कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक जादू के खेल दिखाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन से सभी दर्शक काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि गुरुदेव भास्कर जैसे लोग समाज में बहुत कम होते हैं, जो सनातन धर्म के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। *🍛 सुबह से शाम तक भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की। मंच संचालन व्याख्याता धर्मपाल सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। *📍 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में —* संत भास्कर भारद्वाज, रामहेत सिंह यादव (पूर्व विधायक), जादूगर शिवकुमार, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, कोटकासिम भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, एमपीएस मुन्ना यादव, चंदन गुर्जर, पवन प्रजापत, मुकेश सैनी, राजेंद्र नागा, लाल सिंह मीणा, धर्मपाल सैनी, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. राजेश सैनी, राजकुमार भारद्वाज,अध्यापक चुन्नीलाल वर्मा,विमल शर्मा, अध्यापक हीरालाल चौधरी, अध्यापक सुनील वर्मा,हीरालाल लखेरा, प्रदीप कुमार,धर्मवीर खरेरा, नूतन भूषण,योगेंद्र खरेरा,राजेश कुमार,पंकज पवार,कृष्ण प्रजापत,पवन सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। ✍️ जयबीर सिंह (ब्यूरो चीफ) खैरथल-तिजारा
    4
    📰 नवरात्र में भव्य आयोजन: पवित्र मनन दीप द्वारा विशाल भंडारा व प्रवचन
📰 संत भास्कर भारद्वाज के सान्निध्य में कार्यक्रम, पूर्व विधायक रामहेत यादव रहे मुख्य अतिथि
📰 जादूगर शिवकुमार ने दिखाए शानदार करतब, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
✍️ जयबीर सिंह (ब्यूरो चीफ)कोटकासिम 
खैरथल-तिजारा।
(कोटकासिम)खैरथल-तिजारा। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान, कोटकासिम द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत भास्कर भारद्वाज एवं मुख्य अतिथियों द्वारा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
*🔶 संत भास्कर भारद्वाज का सनातन धर्म के प्रवचन हेतु भव्य सम्मान* 
इस दौरान सनातन धर्म में विशेष योगदान के लिए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार एवं पत्रकारों द्वारा माला, भगवा वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
*👉 पत्रकारों द्वारा गुरुदेव भास्कर का भव्य सम्मान किया गया, जिसमें पत्रकार देवप्रकाश, राजस्थान पत्रिका के पत्रकार पवन तथा जयपुर भूमि दैनिक हिंदी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जयबीर सिंह चौधरी शामिल रहे।* 
*गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने प्रवचन में कहा कि गाय, गंगा और स्त्री को सनातन धर्म में देवी का दर्जा प्राप्त है*, इसलिए हमें इनकी सेवा और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सभी के कल्याण हेतु धर्म का संदेश दिया।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि संत भास्कर भारद्वाज समाज सेवा व धर्म प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और लोगों को सही मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने स्वयं को गुरुदेव का शिष्य बताते हुए उनके प्रति समर्पण व्यक्त किया।
*🎩 जादूगर शिवकुमार ने दिखाए शानदार जादू के खेल* 
अंतर्राष्ट्रीय जादूगर शिवकुमार ने कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक जादू के खेल दिखाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके प्रदर्शन से सभी दर्शक काफी प्रसन्न हुए।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव भास्कर जैसे लोग समाज में बहुत कम होते हैं, जो सनातन धर्म के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
*🍛 सुबह से शाम तक भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* 
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की। मंच संचालन व्याख्याता धर्मपाल सैनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
*📍 कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में —* 
संत भास्कर भारद्वाज, रामहेत सिंह यादव (पूर्व विधायक), जादूगर शिवकुमार, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, कोटकासिम भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, एमपीएस मुन्ना यादव, चंदन गुर्जर, पवन प्रजापत, मुकेश सैनी, राजेंद्र नागा, लाल सिंह मीणा, धर्मपाल सैनी, डॉ. पंकज सैनी, डॉ. राजेश सैनी, राजकुमार भारद्वाज,अध्यापक चुन्नीलाल वर्मा,विमल शर्मा, अध्यापक हीरालाल चौधरी, अध्यापक सुनील वर्मा,हीरालाल लखेरा, प्रदीप कुमार,धर्मवीर खरेरा, नूतन भूषण,योगेंद्र खरेरा,राजेश कुमार,पंकज पवार,कृष्ण प्रजापत,पवन सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
✍️ जयबीर सिंह (ब्यूरो चीफ)
खैरथल-तिजारा
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    28 min ago
  • हमारे देश के ग्रामीण अंचलों में खासकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में वार-त्योहारों पर एवं क्षेत्रीय मेलों में कुश्ती का प्रचलन है। मेलों में कुश्ती ना केवल शारीरिक दमखम और खेल प्रेम को दर्शाता है बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों की आपसी एकता का भी प्रतीक है। दूर दराज गांव के लोग इस दौरान जूटते है। बहुत ही अद्भुत और शानदार है हमारी भारतीय संस्कृति।
    1
    हमारे देश के ग्रामीण अंचलों में खासकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश में वार-त्योहारों पर एवं क्षेत्रीय मेलों में कुश्ती का प्रचलन है।
मेलों में कुश्ती ना केवल शारीरिक दमखम और खेल प्रेम को दर्शाता है बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों की आपसी एकता का भी प्रतीक है।
दूर दराज गांव के लोग इस दौरान जूटते है।
बहुत ही अद्भुत और शानदार है हमारी भारतीय संस्कृति।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया और निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं और उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाइकिन कंपनी का निरीक्षण दौरे के दौरान जापानी जोन स्थित डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों तथा रीको अधिकारियों के साथ औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही जापानी निवेशकों के साथ भविष्य में राजस्थान में अधिक निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक डीजेआईएमएस नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय और जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वे नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं और राज्य सरकार इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहती है। विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से जारी हों, उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा रोजगार और कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना और रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही 181 राजस्थान संपर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और डिजिटल सिटीजन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम ओपी सहारण, एसडीएम महेंद्र यादव, बहरोड़ एसडीएम रामकिशोर मीणा, नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची, तहसीलदार विक्रम सिंह, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष केजी कौशिक, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा,नीमराना डाइकिन कंपनी के डिप्टी डीएम सिकीदा सान, फैक्ट्री मैनेजर रणजीत सिंह, सीनियर मैनेजर दीपक कुमार, एक्जीक्यूटिव पूनम,वरिष्ठ प्रबंधक गौरव शर्मा, विकास कुमावत अजय गुप्ता, जीएम रीको, दिनेश पहाड़ियां चीफ जीएम रीको, संजय बगाड़िया सीनियर डीजीएम रीको एवं संबंधित अधिकारियों सहित औद्योगिक क्षेत्र से तकाशी सुजुकी मुख्य महानिदेशक जेट्रो (इंडिया), ताका मस्तू(डाइकिन), चंचल पारीक एवीपी प्रोडक्शन, ताकाहारू फ़ुनात्सु(नाइडेक), जूनिया एड़ा(एम डी टीपीआर एयरपोर्ट्स) एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    4
    राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया और निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं और उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डाइकिन कंपनी का निरीक्षण
दौरे के दौरान जापानी जोन स्थित डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों तथा रीको अधिकारियों के साथ औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही जापानी निवेशकों के साथ भविष्य में राजस्थान में अधिक निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक
डीजेआईएमएस नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय और जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग दे रही है।
उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वे नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं और राज्य सरकार इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहती है। विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से जारी हों, उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा रोजगार और कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित किए जाएं।
उन्होंने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना और रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। साथ ही 181 राजस्थान संपर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और डिजिटल सिटीजन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान एडीएम ओपी सहारण, एसडीएम महेंद्र यादव, बहरोड़ एसडीएम रामकिशोर मीणा, नीमराना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची, तहसीलदार विक्रम सिंह, नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष केजी कौशिक, नीमराना थाना प्रभारी राजेश मीणा,नीमराना डाइकिन कंपनी के डिप्टी डीएम  सिकीदा सान, फैक्ट्री मैनेजर रणजीत सिंह, सीनियर मैनेजर दीपक कुमार, एक्जीक्यूटिव पूनम,वरिष्ठ प्रबंधक गौरव शर्मा, विकास कुमावत 
अजय गुप्ता, जीएम रीको, दिनेश पहाड़ियां चीफ जीएम रीको, संजय बगाड़िया सीनियर डीजीएम रीको एवं संबंधित अधिकारियों सहित औद्योगिक क्षेत्र से तकाशी सुजुकी मुख्य महानिदेशक जेट्रो (इंडिया), ताका मस्तू(डाइकिन), चंचल पारीक एवीपी प्रोडक्शन, ताकाहारू फ़ुनात्सु(नाइडेक), जूनिया एड़ा(एम डी टीपीआर एयरपोर्ट्स) एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    12 hrs ago
  • दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अस्पताल आयुष चिकित्सक के भरोसे ही चलता नजर आया, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में नियमित चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते गुरुवार को भी सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज इलाज के लिए इंतजार करते रहे और कई को बिना उपचार लौटना पड़ा। बाद में आयुष चिकित्सक के पहुंचने पर ही उपचार शुरू हो सका। जानकारी के अनुसार, यहां स्वीकृत चार चिकित्सकों में से एक महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति मीना को 14 जनवरी से अजीतगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि शेष तीन चिकित्सक—डॉ. रोशन जाजोरिया, डॉ. शुभम खंडेलवाल और डॉ. हरिओम मीना—उच्च अध्ययन (पीजी) के लिए रिलीव किए जा चुके हैं। ऐसे में अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर विहीन बना हुआ है। आदेश हुए बेअसर सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों द्वारा CHC में चिकित्सक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन ये आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाए। हालात यह हैं कि आदेश होने के बावजूद अस्पताल में नियमित चिकित्सक की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर पर बढ़ा बोझ डॉक्टरों की कमी के चलते आयुष चिकित्सक को ही मरीजों को देखना और दवाइयां लिखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। यह स्थिति नियमों के अनुरूप है या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फार्मासिस्ट के अभाव में हेल्पर के भरोसे दवा वितरण पिछले करीब दो वर्षों से फार्मासिस्ट का पद खाली होने के कारण दवाओं का वितरण भी नियमित फार्मासिस्ट के बजाय नर्सिंग ऑफिसर और डीडीसी हेल्पर के भरोसे किया जा रहा है। इससे मरीजों को दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी नहीं मिल पा रही। अन्य पद भी खाली अस्पताल में एलएचवी (LHV) का पद पिछले तीन वर्षों से और एएनएम (ANM) का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मरीजों की सुरक्षा पर सवाल लगातार दो दिन से डॉक्टरों की अनुपस्थिति और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे चल रही स्वास्थ्य सेवाओं ने मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    4
    दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी अस्पताल आयुष चिकित्सक के भरोसे ही चलता नजर आया, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में नियमित चिकित्सकों की अनुपस्थिति के चलते गुरुवार को भी सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज इलाज के लिए इंतजार करते रहे और कई को बिना उपचार लौटना पड़ा। बाद में आयुष चिकित्सक के पहुंचने पर ही उपचार शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार, यहां स्वीकृत चार चिकित्सकों में से एक महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति मीना को 14 जनवरी से अजीतगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जबकि शेष तीन चिकित्सक—डॉ. रोशन जाजोरिया, डॉ. शुभम खंडेलवाल और डॉ. हरिओम मीना—उच्च अध्ययन (पीजी) के लिए रिलीव किए जा चुके हैं। ऐसे में अस्पताल पूरी तरह डॉक्टर विहीन बना हुआ है।
आदेश हुए बेअसर
सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारियों द्वारा CHC में चिकित्सक लगाने के निर्देश भी जारी किए गए थे, लेकिन ये आदेश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो पाए। हालात यह हैं कि आदेश होने के बावजूद अस्पताल में नियमित चिकित्सक की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिससे प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
नर्सिंग ऑफिसर पर बढ़ा बोझ
डॉक्टरों की कमी के चलते आयुष चिकित्सक को ही मरीजों को देखना और दवाइयां लिखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। यह स्थिति नियमों के अनुरूप है या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
फार्मासिस्ट के अभाव में हेल्पर के भरोसे दवा वितरण
पिछले करीब दो वर्षों से फार्मासिस्ट का पद खाली होने के कारण दवाओं का वितरण भी नियमित फार्मासिस्ट के बजाय नर्सिंग ऑफिसर और डीडीसी हेल्पर के भरोसे किया जा रहा है। इससे मरीजों को दवाइयों के सही उपयोग की जानकारी नहीं मिल पा रही।
अन्य पद भी खाली
अस्पताल में एलएचवी (LHV) का पद पिछले तीन वर्षों से और एएनएम (ANM) का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
मरीजों की सुरक्षा पर सवाल
लगातार दो दिन से डॉक्टरों की अनुपस्थिति और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे चल रही स्वास्थ्य सेवाओं ने मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • खैरथल में रविवार को 'श्री जाटव समाज संस्थान' के चुनावों के घोषित परिणामों में संरक्षक रामचंद्र कामरेड और अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने अपने पूरे पैनल के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की। खैरथल में एक के बाद एक हुए दो चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम रहे हैं। इससे पहले खैरथल मंडी व्यापार समिति में सर्वेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था ; और अब श्री जाटव समाज संस्थान में राजेंद्र रसगोन के संपूर्ण पैनल ने जीत दर्ज कर एक बार फिर आश्चर्यजनक परिणाम दिया है। खैरथल में अब चर्चा यह भी होने लगी है की इन दोनों चुनावों का दूरगामी परिणाम भी हो सकता है! उल्लेखनीय है की खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर गत कई महीनो से धरना एवं संघर्ष जारी है। क्या आपको भी लगता है कि इन दोनों चुनाव के परिणाम आने वाले नगर परिषद, पंचायत, विधानसभा एवं लोकसभा पर भी असर डालने का संकेत हो सकते हैं? बहरहाल लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनता भले ही स्पष्ट कुछ ना बोले मगर संकेत जरूर देती है!
    1
    खैरथल में रविवार को 'श्री जाटव समाज संस्थान' के चुनावों के घोषित परिणामों में संरक्षक रामचंद्र कामरेड और अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने अपने पूरे पैनल के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की।
खैरथल में एक के बाद एक हुए दो चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम रहे हैं। इससे पहले खैरथल मंडी व्यापार समिति में सर्वेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था ; और अब श्री जाटव समाज संस्थान में राजेंद्र रसगोन के संपूर्ण पैनल ने जीत दर्ज कर एक बार फिर आश्चर्यजनक परिणाम दिया है।
खैरथल में अब चर्चा यह भी होने लगी है की इन दोनों चुनावों का दूरगामी परिणाम भी हो सकता है! उल्लेखनीय है की खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर गत कई महीनो से धरना एवं संघर्ष जारी है।  
क्या आपको भी लगता है कि इन दोनों चुनाव के परिणाम आने वाले नगर परिषद, पंचायत, विधानसभा एवं लोकसभा पर भी असर डालने का संकेत हो सकते हैं?
बहरहाल लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। जनता भले ही स्पष्ट कुछ ना बोले मगर संकेत जरूर देती है!
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी पहुंचे ग्राम पंचायत. पाटा के गांव नगला चिरावड़ा देवी का थान
    1
    रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भी पहुंचे ग्राम पंचायत. पाटा के गांव नगला चिरावड़ा देवी का थान
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.