logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना

8 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया जनपद में शहीद पार्क से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और इसके लिए सपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। इस दौरान नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। पदयात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
    4
    औरैया जनपद में शहीद पार्क से “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके अधिकारों की अनदेखी की जा रही है और इसके लिए सपा और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। इस दौरान नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। पदयात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई। जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शहर के मोहल्ला नारायणपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी कमलेश पाठक सहित उनके भाइयों एवं अन्य लोगों पर अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। मगर अब उनकी एक और मुसीबत बढ़ गई है। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान विजिलेंस ने पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह प्राथमिकी शनिवार को विजिलेंस कानपुर सेक्टर में दर्ज की गई।
जांच में खुलासा हुआ कि कमलेश पाठक ने लोक सेवक रहते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक खर्च किया और संपत्तियां अर्जित कीं। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उनकी कुल वैध आय 1,53,83,101 रुपये आंकी गई, जबकि व्यय और अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य 2,03,31,540 रुपये पाया गया। इस प्रकार उनके पास 49,48,439 रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है।
शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद विजिलेंस ने इस मामले की विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शनिवार को शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। वहीं, पूरे प्रकरण की आगे की जांच विजिलेंस के निरीक्षक राजन कुमार रावत को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया सदर ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फेसबुकिया नेता बताया और उनके कार्यकाल पर सवाल उठाए। वहीं अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए उनकी राजनीति को विफल बताया। कार्यक्रम में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और ‘मन की बात’ को प्रेरणादायक बताया गया।
    1
    औरैया सदर ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम में बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फेसबुकिया नेता बताया और उनके कार्यकाल पर सवाल उठाए। वहीं अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए उनकी राजनीति को विफल बताया। कार्यक्रम में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और ‘मन की बात’ को प्रेरणादायक बताया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के चिरैयापुर गांव रहने रामशंकर पुत्र राम सनेही के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
    1
    औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के चिरैयापुर गांव रहने रामशंकर पुत्र राम सनेही के घर में  शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद औरैया में देर रात बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें करीब 153 वाहनों को चेक किया गया कुल चालान 583000 का काटा गया
    1
    जनपद औरैया में देर रात बाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें करीब 153 वाहनों को चेक किया गया कुल चालान 583000 का काटा गया
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले में मिला शव, पुलिस पहुंची। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राजू भदौरिया और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, राजू भदौरिया शराब पीने का आदी है और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। घटना के बाद शकुंतला देवी का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि राजू शव के पास बैठा हुआ था और नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजू ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। मृतका के बेटे समर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे और शनिवार को भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
    1
    नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले में मिला शव, पुलिस पहुंची। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राजू भदौरिया और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, राजू भदौरिया शराब पीने का आदी है और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा।
घटना के बाद शकुंतला देवी का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि राजू शव के पास बैठा हुआ था और नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजू ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है।
मृतका के बेटे समर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे और शनिवार को भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, ADG ज्योति नारायण ने ली सलामी नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, अनुशासन और सेवा का लिया संकल्प ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण बोले—नवआरक्षी देंगे यूपी पुलिस को नई ऊर्जा प्रशिक्षण पूरा कर निकले नवआरक्षी, जनसेवा के लिए हुए तैयार प्रतापगढ़ में दीक्षांत परेड समारोह, पुलिस बल में शामिल हुए नए जवान “निष्ठा और समर्पण से करें सेवा”—ADG ज्योति नारायण का संदेश पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड, नवआरक्षियों ने दिखाया दमखम
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, ADG ज्योति नारायण ने ली सलामी
नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, अनुशासन और सेवा का लिया संकल्प
ADG प्रयागराज जोन ज्योति नारायण बोले—नवआरक्षी देंगे यूपी पुलिस को नई ऊर्जा
प्रशिक्षण पूरा कर निकले नवआरक्षी, जनसेवा के लिए हुए तैयार
प्रतापगढ़ में दीक्षांत परेड समारोह, पुलिस बल में शामिल हुए नए जवान
“निष्ठा और समर्पण से करें सेवा”—ADG ज्योति नारायण का संदेश
पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड, नवआरक्षियों ने दिखाया दमखम
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए रविवार को फफूंद प्रेस क्लब की ओर से राहगीरों, टेंपो चालकों व आम लोगों को शीतल शर्बत वितरित किया गया। दोपहर की तेज धूप में शर्बत पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।फफूंद प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में पत्रकारों ने स्वयं राहगीरों को शर्बत पिलाकर मानवता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस दौरान गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप कठेरिया ने बताया कि फफूंद प्रेस क्लब समय समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन करता रहा है और आगे भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते पारा 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनमानस के साथ पशु पक्षी भी प्रभावित हैं। ऐसे समय में समाजसेवी संगठनों द्वारा राहत कार्य बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण मिश्रा, आकाश उर्फ अक्की, विशाल रंजन त्रिपाठी, असलम खान, रानू, अनुराग मिश्रा, शशांक गुप्ता, महेंद्र दुबे, शादाब अहमद , रेनू गुप्ता, विमल पाण्डेय, राम किशोर तथा आकाश बाबू सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    औरैया। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए रविवार को फफूंद प्रेस क्लब की ओर से राहगीरों, टेंपो चालकों व आम लोगों को शीतल शर्बत वितरित किया गया। दोपहर की तेज धूप में शर्बत पीकर राहगीरों ने राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।फफूंद प्रेस क्लब के बैनर तले आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में पत्रकारों ने स्वयं राहगीरों को शर्बत पिलाकर मानवता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इस दौरान गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप कठेरिया ने बताया कि फफूंद प्रेस क्लब समय समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन करता रहा है और आगे भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते पारा 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनमानस के साथ पशु पक्षी भी प्रभावित हैं। ऐसे समय में समाजसेवी संगठनों द्वारा राहत कार्य बेहद जरूरी हैं।   कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण मिश्रा, आकाश उर्फ अक्की, विशाल रंजन त्रिपाठी, असलम खान, रानू, अनुराग मिश्रा, शशांक गुप्ता, महेंद्र दुबे, शादाब अहमद , रेनू गुप्ता, विमल पाण्डेय, राम किशोर तथा आकाश बाबू सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना
    1
    औरैया में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, दो वाहन सीज, 1.05 लाख का जुर्माना
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.