नगर पंचायत फतेहाबाद में करोड़ों रुपये से होगा कस्बे का कायाकल्प फतेहाबाद : कस्बे के विभिन्न वार्डों में जल निकासी और सड़कों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि प्रकाश शल्या ने बताया कि कस्बे में लंबे समय से नालियों और सड़कों की समस्या को देखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए गए थे, जिन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड पर विनोद अरेला के मकान से रामसेवक के मंदिर पुलिया तक नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बरसात के समय होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 के साकेत नगर रोड बाईपास स्थित जादौन मार्केट तक नाला निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे आसपास के मोहल्लों में जल निकासी बेहतर हो सकेगी। इसी क्रम में मुन्ना के मकान से पवन के मकान तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर 14 की बाग कॉलोनी में भी नए नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इन प्रमुख कार्यों के साथ-साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में 15 स्थानों पर खरंजा, इंटरलॉकिंग सड़क और नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। इन विकास कार्यों से कस्बे के कई वार्डों की सूरत बदलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि कस्बे में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और लोगों को स्वच्छ तथा सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- हरियाणवी सिंगर सुषमा चौधरी 11 मार्च को सिरसागंज मेला तीज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस महोत्सव में कशिश चौधरी, जस्सी गिल, बब्बल राय और रुचिका जांगिड़ जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा1
- Post by Akash Rathore7
- स्वच्छता का संकल्प साकार 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस बना उत्तर प्रदेश।1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1