logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला

8 hrs ago
user_Vlogger news reporter
Vlogger news reporter
Photographer कलेर, अरवल, बिहार•
8 hrs ago

रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला

More news from बिहार and nearby areas
  • शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे। शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
    1
    शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
शिष्य zonal competition तबला सोलो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव महापात्रा। जय श्रीमन नारायण। नारायण की कृपा बनी रहे।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Classified ads newspaper publisher भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    32 min ago
  • नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश कोंच। प्रखंड क्षेत्र के चिचौरा गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नेरा नदी में एक 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान मुकेश कुमार, पिता कपिल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार और कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ के जवान नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर समाजसेवी कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
    1
    नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश
नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के चिचौरा गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नेरा नदी में एक 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान मुकेश कुमार, पिता कपिल राम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार और कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की।
एसडीआरएफ के जवान नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। खोज अभियान जारी है।
घटनास्थल पर समाजसेवी कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    34 min ago
  • रफीगंज में तेज बारिश से पुश्तैनी मकान ढहा, विकलांग दंपति हुआ बेघर; बाल-बाल बचा परिवार रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान एक पुश्तैनी मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। मकान के गिरने से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े समेत कई जरूरी सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी जर्जर मकान में रह रहे थे। घटना के समय अजय यादव, अनीता देवी, उनकी 8 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी और 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घर में सोए हुए थे। बारिश के बीच अचानक मकान में हलचल और गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। सभी लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद मकान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और मिट्टी का बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान मकान की दीवारें बारिश का दबाव नहीं सह सकीं और पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं बची है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी दोनों दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार के सामने पहले से ही आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं। मकान ढह जाने के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मलबे में घरेलू उपयोग का सामान दबने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए तत्काल त्रिपाल की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
    1
    रफीगंज में तेज बारिश से पुश्तैनी मकान ढहा, विकलांग दंपति हुआ बेघर; बाल-बाल बचा परिवार
रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान एक पुश्तैनी मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। मकान के गिरने से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े समेत कई जरूरी सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
बताया जाता है कि अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी जर्जर मकान में रह रहे थे। घटना के समय अजय यादव, अनीता देवी, उनकी 8 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी और 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घर में सोए हुए थे। बारिश के बीच अचानक मकान में हलचल और गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। सभी लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद मकान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और मिट्टी का बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। मंगलवार की  अहले सुबह तेज बारिश के दौरान मकान की दीवारें बारिश का दबाव नहीं सह सकीं और पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं बची है।
पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी दोनों दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार के सामने पहले से ही आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं। मकान ढह जाने के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मलबे में घरेलू उपयोग का सामान दबने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
वहीं, अंचलाधिकारी  सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए तत्काल त्रिपाल की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    49 min ago
  • अरवल जिला में लगेगा sis सिक्युरिटी कंपनी का मेगा भर्ती कैंप देखें व सुनें -
    1
    अरवल जिला में लगेगा sis सिक्युरिटी कंपनी का मेगा भर्ती कैंप देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • जगदीशपुर SDM को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया सम्मानित जगदीशपुर SDM ने पद भार संभाला भाजपा कार्यकर्ता ने किया सम्मानित इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र साह, नगर महामंत्री कुमार गौतम सिन्हा, अर्जुन प्रसाद, संजय पासवान, रंजन सिंह, मन जी चौधरी, शिव जी प्रसाद, रवि सिन्हा, सतीश कुमार गुप्ता सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे
    2
    जगदीशपुर SDM को भाजपा कार्यकर्ताओं ने  अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया सम्मानित 
जगदीशपुर SDM ने पद भार संभाला भाजपा कार्यकर्ता ने किया सम्मानित इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र साह, नगर महामंत्री कुमार गौतम सिन्हा, अर्जुन प्रसाद, संजय पासवान, रंजन सिंह, मन जी चौधरी, शिव जी प्रसाद, रवि सिन्हा, सतीश कुमार गुप्ता सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे
    user_कुमार गौतम
    कुमार गौतम
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन कोंच। प्रखंड क्षेत्र के गरारी पंचायत स्थित देवरा सामुदायिक भवन में तथा श्रीगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय श्री गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गरारी पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया पूजा कुमारी तथा श्रीगांव पंचायत में मुखिया कलावती देवी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। गरारी पंचायत में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक राशन कार्ड तथा दो पेंशन से संबंधित मामले शामिल थे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं श्रीगांव पंचायत में ग्रामीणों ने शौचालय भुगतान एवं पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। शिविर प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं लाइन इंस्पेक्टर जहांगीर खां ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में सीडीपीओ कुमारी संजू, सुपरवाइजर अर्चना कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, कोंच थाना के एसआई अभिषेक कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित कुमार, प्रखंड समन्वयक अमित कुमार, पर्यवेक्षक कन्हैया शरण एवं योगेंद्र कुमार, पंचायत सचिव रवीराज कुमार, राजस्व कर्मचारी साजन कुमार, आवास सहायक मोहम्मद अली अकबर, रोजगार सेवक संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रतिनिधि सुनील कुमार, अवधेश कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, चंदन कुमार, सरपंच अनवर, रवींद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं को स्थानीय स्तर पर रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने प्राप्त मामलों के नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया।
    1
    सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन
सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के गरारी पंचायत स्थित देवरा सामुदायिक भवन में तथा श्रीगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय श्री गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गरारी पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया पूजा कुमारी तथा श्रीगांव पंचायत में मुखिया कलावती देवी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
गरारी पंचायत में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक राशन कार्ड तथा दो पेंशन से संबंधित मामले शामिल थे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं श्रीगांव पंचायत में ग्रामीणों ने शौचालय भुगतान एवं पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। शिविर प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं लाइन इंस्पेक्टर जहांगीर खां ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में सीडीपीओ कुमारी संजू, सुपरवाइजर अर्चना कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, कोंच थाना के एसआई अभिषेक कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित कुमार, प्रखंड समन्वयक अमित कुमार, पर्यवेक्षक कन्हैया शरण एवं योगेंद्र कुमार, पंचायत सचिव रवीराज कुमार, राजस्व कर्मचारी साजन कुमार, आवास सहायक मोहम्मद अली अकबर, रोजगार सेवक संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रतिनिधि सुनील कुमार, अवधेश कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, चंदन कुमार, सरपंच अनवर, रवींद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं को स्थानीय स्तर पर रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने प्राप्त मामलों के नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • जगदीशपुर अनुमंडल का अग्रणी संस्थान IT VISION Computer Centre and Library क्यों है अपने आप में अलग और क्या है खासियत आइए जानते हैं -
    1
    जगदीशपुर अनुमंडल का अग्रणी संस्थान IT VISION Computer Centre and Library क्यों है अपने आप में अलग और क्या है खासियत आइए जानते हैं -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार; बाइक जब्त रफीगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भादवा पंचायत के चंदा टोला के पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार एवं एएसआई विपिन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की जांच की, जिसमें 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    रफीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार; बाइक जब्त
रफीगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भादवा पंचायत के चंदा टोला के पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार एवं एएसआई विपिन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की जांच की, जिसमें 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार में जहरीली शराब आखिर और कितनी जानें लेगी? प्रशांत बिहार में जहरीली शराब आखिर और कितनी जानें लेगी? प्रशांत किशोर
    1
    बिहार में जहरीली शराब आखिर और कितनी जानें लेगी? प्रशांत 
बिहार में जहरीली शराब आखिर और कितनी जानें लेगी? प्रशांत किशोर
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.