रफीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार; बाइक जब्त रफीगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भादवा पंचायत के चंदा टोला के पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार एवं एएसआई विपिन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की जांच की, जिसमें 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
रफीगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 35 लीटर महुआ शराब बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार; बाइक जब्त रफीगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भादवा पंचायत के चंदा टोला के पास से 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई विनोद कुमार एवं एएसआई विपिन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक की जांच की, जिसमें 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश कोंच। प्रखंड क्षेत्र के चिचौरा गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नेरा नदी में एक 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान मुकेश कुमार, पिता कपिल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार और कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ के जवान नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर समाजसेवी कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।1
- सीयूईटी में शानदार प्रदर्शन, नवीनगर के छात्रा साक्षी का दिल्ली के मिरांडा हाउस में चयन नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की छात्रा साक्षी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में नामांकन के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी ने सीयूईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में अपनी जगह बनाई है। उसकी सफलता पर प्रीमियम कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन के साथ अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। उसने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और लगन के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर प्राप्त की जा सकती है। उसने आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार, साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से पढ़ाई जारी रखी और आज यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।1
- बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया- डा मनीष पंकज मिश्रा बार एसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने मनन मिश्रा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की*- राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता गया जी आज गया जी बार एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया है। इस अवसर पर बिहार बर काउंसिल के सदस्य मुरार कुमारी हिमांशु ने कहा कि मनन कुमार मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में सदैव अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाई है और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं मनन मिश्रा ने न केवल देशभर के अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया है, बल्कि विधि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में भी लगातार कार्य किया है। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए विधि महाविद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण एवं शैक्षणिक मानकों की समीक्षा भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना रहा है कि मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा और सक्षम अधिवक्ता दोनों आवश्यक हैं। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि जब से मनन मिश्रा राज्यसभा के सदस्य बने हैं, तब से राजनीतिक विरोध के कारण उनके विरुद्ध विभिन्न प्रकार के आरोप और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाता रहा है। ऐसे समय में आवश्यकता है कि अधिवक्ता किसी भी आरोप या प्रचार पर बिना तथ्यों की जांच किए विश्वास न करें और वास्तविकता को समझने के बाद ही अपनी राय बनाएं। इसी क्रम में आज गया गया जी बार एसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने मनन मिश्रा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए कहा—“मनन मिश्रा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।” इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एस राजेश आनंद नागेंद्र प्रसाद शर्मा शशि भूषण मालवीय आशुतोष पांडे मनीष कुमार महेंद्र प्रसाद सिंह अवधेश रविदास जयप्रकाश सिंह दीपक कुमार राहुल कुमार डॉ सुनील कुमार राकेश कुमार अखिलानंद मिश्रा कमलेश कुमार राज किशोर प्रसाद विनय किशोर विमलेश कुमार अजय कुमार, अजीत सिंह, शिवकुमार ,सत्येंद्र कुमार सिंह , ललित कुमार, एजाज केवरिया नोटरी सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि मनन मिश्रा के प्रति अधिवक्ताओं का विश्वास मजबूत है और किसी भी प्रकार के बहकावे अथवा भ्रामक प्रचार से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।वक्ताओं ने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे किसी भी आरोप को आंख मूंदकर स्वीकार न करें, बल्कि तथ्यों की पड़ताल करें और सत्य को समझें। अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जो व्यक्ति लगातार आवाज उठाता रहा है, उसके साथ खड़ा होना पूरे अधिवक्ता समाज की एकजुटता का प्रतीक है।मनन मिश्रा के प्रति अधिवक्ताओं का विश्वास अटूट है।अधिवक्ता समाज एकजुट है और अपने हितों की आवाज के साथ मजबूती से खड़ा है।4
- पितृपक्ष मेला की तैयारी तेज,रुक्मिणी तालाब एवं परिसर में नगर निगम चला रहा विशेष सफाई एवं धुलाई अभियान। पितृपक्ष मेला को तैयारी को लेकर नगर निगम गयाजी द्वारा रुक्मिणी तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। और रुक्मिणी तालाब परिसर में नगर निगम गयाजी द्वारा वाटर फ़ॉगर स्ट्रिंगर कैनन गन मशीन से धुलाई किया जा रहा है।1
- 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार वाहन रवाना, जिला जज की अपील—अधिक से अधिक राजीनामा योग्य मामलों का कराएं समाधान #NationalLokAdalat #LokAdalat #Gaya #GayaNews #DLSA #BiharNews #LegalAwareness #DistrictJudge #Nyay #जनरलोकअदालत #गया #बिहारन्यूज़ #विधिकसेवा #न्याय_आपके_द्वार1
- सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन कोंच। प्रखंड क्षेत्र के गरारी पंचायत स्थित देवरा सामुदायिक भवन में तथा श्रीगांव पंचायत के प्राथमिक विद्यालय श्री गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गरारी पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया पूजा कुमारी तथा श्रीगांव पंचायत में मुखिया कलावती देवी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। गरारी पंचायत में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक राशन कार्ड तथा दो पेंशन से संबंधित मामले शामिल थे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं श्रीगांव पंचायत में ग्रामीणों ने शौचालय भुगतान एवं पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। शिविर प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं लाइन इंस्पेक्टर जहांगीर खां ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में सीडीपीओ कुमारी संजू, सुपरवाइजर अर्चना कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार, कोंच थाना के एसआई अभिषेक कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंकित कुमार, प्रखंड समन्वयक अमित कुमार, पर्यवेक्षक कन्हैया शरण एवं योगेंद्र कुमार, पंचायत सचिव रवीराज कुमार, राजस्व कर्मचारी साजन कुमार, आवास सहायक मोहम्मद अली अकबर, रोजगार सेवक संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रतिनिधि सुनील कुमार, अवधेश कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, चंदन कुमार, सरपंच अनवर, रवींद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं से संबंधित समस्याओं को स्थानीय स्तर पर रखने का अवसर मिला। अधिकारियों ने प्राप्त मामलों के नियमानुसार निष्पादन का भरोसा दिलाया।1
- अंजनवां में सड़क पार करते समय ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत मदनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार, जोगड़ी निवासी प्रहलाद पाल अपनी पत्नी उर्मिला कुमारी को बाइक से अंजनवां मध्य विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में करीब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रहलाद पाल और उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी, निवासी जोगड़ी, थाना मदनपुर के रूप में हुई है। उर्मिला कुमारी अंजनवां मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और वह अपने पति के साथ स्कूल जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 💔 स्कूल जाने निकली शिक्षिका और उनके पति की राह में ही थम गई जिंदगी, हादसे से गांव में पसरा मातम। #मदनपुर #औरंगाबाद #सड़कहादसा #RoadAccident #ट्रक_की_टक्कर #बाइक_हादसा #पति_पत्नी_की_मौत #अंजनवां #अंजनवां_मध्य_विद्यालय #उर्मिला_कुमारी #प्रहलाद_पाल #शिक्षिका #जोगड़ी #बिहार #औरंगाबादबिहार #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews1
- नवादा के रजौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोटरसाइकिल के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार! नवादा के रजौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोटरसाइकिल के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार! बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। रजौली बाईपास चौक पर छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं।1
- 🚨 बिहार में जहरीली शराब का कहर! नकली शराब पीने से एक ही गांव के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। Writing 🚨 बिहार में जहरीली शराब का कहर! नकली शराब पीने से एक ही गांव के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतकों ने कथित तौर पर नकली शराब का सेवन किया था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। मौत की वास्तविक वजह और शराब की प्रकृति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ⚠️ जहरीली शराब जानलेवा हो सकती है—शराब का सेवन न करें। #बिहार #जहरीलीशराब #नकलीशराब #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #NewsUpdate #BiharPolice #Shorts #News #Viral #Highiliti #4Nation1