सीयूईटी में शानदार प्रदर्शन, नवीनगर के छात्रा साक्षी का दिल्ली के मिरांडा हाउस में चयन नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की छात्रा साक्षी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में नामांकन के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी ने सीयूईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में अपनी जगह बनाई है। उसकी सफलता पर प्रीमियम कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन के साथ अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। उसने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और लगन के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर प्राप्त की जा सकती है। उसने आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार, साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से पढ़ाई जारी रखी और आज यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
सीयूईटी में शानदार प्रदर्शन, नवीनगर के छात्रा साक्षी का दिल्ली के मिरांडा हाउस में चयन नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की छात्रा साक्षी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में नामांकन के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी ने सीयूईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में अपनी जगह बनाई है। उसकी सफलता पर प्रीमियम कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन के साथ अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। उसने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और लगन के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर प्राप्त की जा सकती है। उसने आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार, साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से पढ़ाई जारी रखी और आज यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
- नवीनगर के सरकारी एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, तीन दिनों से सड़क किनारे पड़ी — मरीज को निजी वाहन से भेजना पड़ा नवीनगर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकारी संसाधनों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप नवीनगर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था और सरकारी एंबुलेंस के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेफरल अस्पताल नवीनगर से एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच सड़क पर ही बंद हो गई। एंबुलेंस के खराब होने के बाद मरीज और उसके परिजनों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को दूसरे निजी वाहन से औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजना पड़ा। बताया जा रहा है कि खराब हुई सरकारी एंबुलेंस पिछले करीब तीन दिनों से सड़क किनारे खड़ी है। घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध संसाधनों के रखरखाव और उनकी समय पर मरम्मत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस जैसी जरूरी सुविधा का बीच रास्ते में खराब होना चिंता का विषय है। अब सवाल यह है कि अगर आपात स्थिति में सरकारी एंबुलेंस ही रास्ते में जवाब दे दे, तो मरीजों की जिंदगी की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? ग्रामीणों एवं मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से सरकारी एंबुलेंसों की नियमित जांच, समय पर सर्विसिंग और खराब वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। #नवीनगर #औरंगाबाद #सरकारीएंबुलेंस #एंबुलेंसखराब #स्वास्थ्यविभाग #रेफरलअस्पताल #सदरअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीव्यवस्था #मरीजकीपरेशानी #बिहार #औरंगाबादबिहार #BharatCrimeLiveNews1
- रफीगंज में तेज बारिश से पुश्तैनी मकान ढहा, विकलांग दंपति हुआ बेघर; बाल-बाल बचा परिवार रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान एक पुश्तैनी मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। मकान के गिरने से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े समेत कई जरूरी सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी जर्जर मकान में रह रहे थे। घटना के समय अजय यादव, अनीता देवी, उनकी 8 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी और 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घर में सोए हुए थे। बारिश के बीच अचानक मकान में हलचल और गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। सभी लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद मकान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और मिट्टी का बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान मकान की दीवारें बारिश का दबाव नहीं सह सकीं और पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं बची है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी दोनों दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार के सामने पहले से ही आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं। मकान ढह जाने के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मलबे में घरेलू उपयोग का सामान दबने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए तत्काल त्रिपाल की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।1
- देवरा बाजार-सरबहदा सड़क जर्जर, गेंदबिघा के पास जलजमाव से आवागमन प्रभावित देवरा बाजार-सरबहदा सड़क जर्जर, गेंदबिघा के पास जलजमाव से आवागमन प्रभावित कोंच। प्रखंड क्षेत्र के देवरा बाजार से सरबहदा होते हुए अरवल जिला को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। वहीं चिचौरा से देवरा बाजार जाने वाली सड़क पर गेंदबिघा गांव के समीप पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग से अरवल, गया और औरंगाबाद की ओर जाने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर शेरघाटी के कार्यपालक अभियंता से बातचीत की गई है। उनके अनुसार, पिछले करीब छह माह से सड़क की समस्या के समाधान को लेकर बातचीत और आश्वासन का सिलसिला जारी है, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि गेंदबिघा गांव के समीप सड़क पर पानी जमा रहने के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई है। लोगों को बाजार जाने के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क की स्थिति का जायजा लेने के दौरान सुनील कुमार यादव के साथ गया कुमार, शैलेश कुमार, कन्हैया शरण, विजय कुमार, बुधन दास, भाजपा नेता नंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने और गेंदबिघा के समीप जलजमाव की समस्या के समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और अरवल, गया एवं औरंगाबाद की ओर आने-जाने में होने वाली परेशानी कम हो सकेगी।1
- बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा जी के विरुद्ध लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को गया के अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया है l आज गयाजी बार एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्री मनन कुमार मिश्रा जी के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को अधिवक्ताओं ने सत्यहीन, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे बताया है। इस अवसर पर बिहार बर काउंसिल के सदस्य मुरार कुमारी हिमांशु ने कहा कि श्री मनन कुमार मिश्रा जी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में सदैव अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाई है और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं।श्री मनन मिश्रा जी ने न केवल देशभर के अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया है, बल्कि विधि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में भी लगातार कार्य किया है। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके, इसके लिए विधि महाविद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण एवं शैक्षणिक मानकों की समीक्षा भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका मानना रहा है कि मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा और सक्षम अधिवक्ता दोनों आवश्यक हैं। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि जब से श्री मनन मिश्रा जी राज्यसभा के सदस्य बने हैं, तब से राजनीतिक विरोध के कारण उनके विरुद्ध विभिन्न प्रकार के आरोप और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जाता रहा है। ऐसे समय में आवश्यकता है कि अधिवक्ता किसी भी आरोप या प्रचार पर बिना तथ्यों की जांच किए विश्वास नकरेंऔरवास्तविकता को समझने के बाद ही अपनी राय बनाएं।इसी क्रम में आज गया गया जी बारएसोसिएशन परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं समर्थकों ने श्री मनन मिश्रा जी के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। उपस्थित अधिवक्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए कहा—“मनन मिश्रा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।” इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एस राजेश आनंद नागेंद्र प्रसाद शर्मा शशि भूषण मालवीय आशुतोष पांडे मनीष कुमार महेंद्र प्रसाद सिंह अवधेश रविदास जयप्रकाश सिंह दीपक कुमारराहुल कुमार डॉ सुनील कुमार राकेश कुमार अखिलानंद मिश्रा कमलेश कुमार राज किशोर प्रसाद विनय किशोर विमलेश कुमार अजय कुमार अजीत सिंह शिवकुमार सत्येंद्र कुमार सिंह ललित कुमार एजाज केवरिया नोटरी सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्री मनन मिश्रा जी के प्रतिअधिवक्ताओं का विश्वास मजबूत है और किसी भी प्रकार के बहकावे अथवा भ्रामक प्रचार से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।वक्ताओं ने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे किसी भी आरोप को आंख मूंदकर स्वीकार न करें, बल्कि तथ्यों की पड़ताल करें और सत्य को समझें। अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जो व्यक्ति लगातार आवाज उठाता रहा है, उसके साथ खड़ा होना पूरे अधिवक्ता समाज की एकजुटता का प्रतीक है।मनन मिश्रा जी केप्रतिअधिवक्ताओं का विश्वास अटूट है।अधिवक्ता समाज एकजुट है और अपने हितों की आवाज के साथ मजबूती से खड़ा है।1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की देश के ओजस्वी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्री शौकत मिजीयोयब द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान औलियी डराजली दोस्तलिंक से सम्मानित किए जाने पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और गौरव का प्रतीक हैउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत की विदेश नीति, कूटनीतिक क्षमता, आर्थिक विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को दिए जा रहे सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की प्रतिष्ठा आज विश्व में लगातार बढ़ रही है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, युवा शक्ति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा हैउन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी प्रतीक है। यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। आज प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का क्षण है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर,सुनील बम्बईया, गोपाल प्रसाद यादव, यश राज,दीपक पाण्डेय,सुनील मिश्रा,डॉ श्याम किशोर मिश्रा,मिहिर कुमार,राजू मिश्रा,संतोष कुमार, कुंदन कुमार साकेत सिंह,राजो मांझी,सहित उपस्थित हुए।1
- सीयूईटी में शानदार प्रदर्शन, नवीनगर के छात्रा साक्षी का दिल्ली के मिरांडा हाउस में चयन नवीनगर प्रखंड क्षेत्र की छात्रा साक्षी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में नामांकन के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी ने सीयूईटी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज में अपनी जगह बनाई है। उसकी सफलता पर प्रीमियम कोचिंग सेंटर के शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन के साथ अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। उसने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और लगन के साथ मेहनत करने से सफलता जरूर प्राप्त की जा सकती है। उसने आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने की बात कही। परिजनों के अनुसार, साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से पढ़ाई जारी रखी और आज यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।1
- औरंगाबाद जिले के रामपुर नहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें दो युवक सवार थे। हादसे के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दूसरे युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है और शव को खोजने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- बड़ी खबर | जहरीली शराब से 4 युवकों की संदिग्ध मौत जहरीली शराब से 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 🚨 बड़ी खबर | जहरीली शराब से 4 युवकों की संदिग्ध मौत जहरीली शराब से 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार चार युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में 42 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, युवकों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौतें जहरीली शराब पीने से हुईं या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।1