Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरंगाबाद जिले के रामपुर नहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें दो युवक सवार थे। हादसे के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दूसरे युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है और शव को खोजने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रियांशु कुमारी
औरंगाबाद जिले के रामपुर नहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें दो युवक सवार थे। हादसे के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दूसरे युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है और शव को खोजने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
More news from बिहार and nearby areas
- देवरा बाजार-सरबहदा सड़क जर्जर, गेंदबिघा के पास जलजमाव से आवागमन प्रभावित देवरा बाजार-सरबहदा सड़क जर्जर, गेंदबिघा के पास जलजमाव से आवागमन प्रभावित कोंच। प्रखंड क्षेत्र के देवरा बाजार से सरबहदा होते हुए अरवल जिला को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है। वहीं चिचौरा से देवरा बाजार जाने वाली सड़क पर गेंदबिघा गांव के समीप पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मार्ग से अरवल, गया और औरंगाबाद की ओर जाने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर शेरघाटी के कार्यपालक अभियंता से बातचीत की गई है। उनके अनुसार, पिछले करीब छह माह से सड़क की समस्या के समाधान को लेकर बातचीत और आश्वासन का सिलसिला जारी है, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि गेंदबिघा गांव के समीप सड़क पर पानी जमा रहने के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई है। लोगों को बाजार जाने के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क की स्थिति का जायजा लेने के दौरान सुनील कुमार यादव के साथ गया कुमार, शैलेश कुमार, कन्हैया शरण, विजय कुमार, बुधन दास, भाजपा नेता नंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने और गेंदबिघा के समीप जलजमाव की समस्या के समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और अरवल, गया एवं औरंगाबाद की ओर आने-जाने में होने वाली परेशानी कम हो सकेगी।1
- रफीगंज में तेज बारिश से पुश्तैनी मकान ढहा, विकलांग दंपति हुआ बेघर; बाल-बाल बचा परिवार रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान एक पुश्तैनी मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। मकान के गिरने से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े समेत कई जरूरी सामग्री मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी जर्जर मकान में रह रहे थे। घटना के समय अजय यादव, अनीता देवी, उनकी 8 वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी और 5 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार घर में सोए हुए थे। बारिश के बीच अचानक मकान में हलचल और गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। सभी लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही देर बाद मकान का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। समय रहते परिवार के बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, मकान काफी पुराना और मिट्टी का बना हुआ था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें कमजोर हो गई थीं। मंगलवार की अहले सुबह तेज बारिश के दौरान मकान की दीवारें बारिश का दबाव नहीं सह सकीं और पूरा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के पास सिर छिपाने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं बची है। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अजय यादव और उनकी पत्नी अनीता देवी दोनों दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार के सामने पहले से ही आर्थिक परेशानियां बनी हुई हैं। मकान ढह जाने के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मलबे में घरेलू उपयोग का सामान दबने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए तत्काल त्रिपाल की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेकर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जाएगी।1
- रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला रात भर बिजली काटी जा रही हैं ओर कोई सुनवाई नहीं होता है अरवल जिला1
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से ग्रामीण महिला उद्यमिता को मिली नई उड़ान, वलिदाद में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन । कलेर प्रखंड अंतर्गत वलिदाद पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत स्थापित जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) का सोमवार को जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मगध मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, बीडीओ सुशील कुमार सहित जीविका एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। यह बिक्री केंद्र ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रोशनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी सूर्यमणि देवी ने किराना व्यवसाय के बाद अब सुधा डेयरी का बिक्री केंद्र शुरू कर अपने उद्यम को विस्तार दिया है। जीविका सुधा बिक्री केंद्र पर आम लोगों को सुधा दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे, वहीं केंद्र का संचालन करने वाली महिला को नियमित आय का साधन भी प्राप्त होगा। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने जीविका दीदी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जीविका और कॉम्फेड के समन्वय से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की योजनाओं का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। स्थानीय स्तर पर इस तरह के बिक्री केंद्रों की स्थापना से महिला स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। जीविका सुधा बिक्री केंद्र ग्रामीण महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की देश के ओजस्वी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति श्री शौकत मिजीयोयब द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान औलियी डराजली दोस्तलिंक से सम्मानित किए जाने पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और गौरव का प्रतीक हैउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत की विदेश नीति, कूटनीतिक क्षमता, आर्थिक विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को दिए जा रहे सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की प्रतिष्ठा आज विश्व में लगातार बढ़ रही है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, युवा शक्ति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा हैउन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी प्रतीक है। यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। आज प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का क्षण है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर,सुनील बम्बईया, गोपाल प्रसाद यादव, यश राज,दीपक पाण्डेय,सुनील मिश्रा,डॉ श्याम किशोर मिश्रा,मिहिर कुमार,राजू मिश्रा,संतोष कुमार, कुंदन कुमार साकेत सिंह,राजो मांझी,सहित उपस्थित हुए।1
- नवीनगर के सरकारी एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब, तीन दिनों से सड़क किनारे पड़ी — मरीज को निजी वाहन से भेजना पड़ा नवीनगर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल, सरकारी संसाधनों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप नवीनगर में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था और सरकारी एंबुलेंस के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेफरल अस्पताल नवीनगर से एक गंभीर मरीज को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच सड़क पर ही बंद हो गई। एंबुलेंस के खराब होने के बाद मरीज और उसके परिजनों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को दूसरे निजी वाहन से औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजना पड़ा। बताया जा रहा है कि खराब हुई सरकारी एंबुलेंस पिछले करीब तीन दिनों से सड़क किनारे खड़ी है। घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्ध संसाधनों के रखरखाव और उनकी समय पर मरम्मत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस जैसी जरूरी सुविधा का बीच रास्ते में खराब होना चिंता का विषय है। अब सवाल यह है कि अगर आपात स्थिति में सरकारी एंबुलेंस ही रास्ते में जवाब दे दे, तो मरीजों की जिंदगी की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? ग्रामीणों एवं मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से सरकारी एंबुलेंसों की नियमित जांच, समय पर सर्विसिंग और खराब वाहनों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। #नवीनगर #औरंगाबाद #सरकारीएंबुलेंस #एंबुलेंसखराब #स्वास्थ्यविभाग #रेफरलअस्पताल #सदरअस्पताल #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीव्यवस्था #मरीजकीपरेशानी #बिहार #औरंगाबादबिहार #BharatCrimeLiveNews1
- नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश नेरा नदी में 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना, एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश कोंच। प्रखंड क्षेत्र के चिचौरा गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नेरा नदी में एक 35 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान मुकेश कुमार, पिता कपिल राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, राजस्व अधिकारी अभिषेक कुमार और कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। इसके बाद टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ के जवान नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर समाजसेवी कुंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। युवक के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।1
- औरंगाबाद जिले के रामपुर नहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें दो युवक सवार थे। हादसे के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दूसरे युवक का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है और शव को खोजने के लिए प्रयास जारी हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।1