नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक बहराइच। जनपद में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिकारियों एवं आमजन को लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट बहराइच के सभागार में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी, लोक अदालत अरबिंद कुमार गौतम की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय की उपस्थिति में बैंकों के शाखा प्रबन्धकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी श्री गौतम द्वारा शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में बैंक वसूली मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाये। बैंक प्रबन्धकों से अपेक्षा की गई कि इस बात का प्रयास करें कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में हो। श्री गौतम ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि बैंक वसूली मामलों में कम से कम दो बार नोटिसे जारी की जायें। सचिव सुश्री राय को निर्देशित किया गया कि बैंक द्वारा जारी नोटिसों का शत-प्रतिशत तामीला कराया जाये ताकि 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में बैंक वसूली मामलों का निस्तारण कराया जा सके। बैठक के दौरान मौजूद बैंक प्रबन्धकों से लोक अदालत की सफलता के सम्बन्ध में सुझाव भी प्राप्त किये गये।

- Focus - Best for Shuru): बहराइच से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्रैफिक विभाग के सिपाही राम प्रकाश ने अपने बेटे की डिग्री के घमंड में एक सम्मानित शिक्षक को सरेआम अनपढ़ कह दिया। जब पत्रकार आसिफ सिद्दीकी ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्हें भी भद्दी गालियां दी गईं। क्या योगी सरकार की 'मित्र पुलिस' का यही असली चेहरा है? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एसपी साहब तक यह बात पहुंचे और इस सिपाही पर सख्त कार्रवाई हो! #Bahraich #UPPolice #LocalNews #CrimeNews #BahraichPolice1
- बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में तेज तूफान के कारण एक घर की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे छत टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर लेटे मां-बेटे छत के मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय सुशीला और 12 वर्षीय शिवांग के रूप में हुई है। दोनों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।4
- बहराइच जनपद के छावनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी के चलते एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और सामने खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में लगे टावरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।1
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस टीम को मिली सफलता, कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर 500-500 के जाली भारतीय नोट छापकर उपयोग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जाली मुद्रा व प्रिंटर बरामद । o संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03/04.04.2026 की रात्रि को थाना खैरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रूपये) व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कलर प्रिंटर का उपयोग कर ₹500 मूल्यवर्ग के जाली भारतीय नोट तैयार करने, जाली नोट को असली नोट के रूप में दुकानों/बाजारों में देकर सामान व रुपये में बदलने तथा अतिरिक्त धन अर्जित करने के उद्देश्य से 01 असली नोट के बदले उसका तीन गुना अधिक जाली नोट देने की बात स्वीकार की गई । बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । o पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस o आपराधिक इतिहास- * गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड - 1.मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc व 3(1) (घ), 3(1) (द) sc/st act थाना सिंगाही जनपद खीरी 3. मु0अ0सं0 194/2020 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 417/2020 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0 359/21 धारा 308,323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- गुजराती पुरवा मोड़ पर अंतर्गत थाना खैरीघाट दिनांक- 04.04.2026 समय- 02.20 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 23 अदद 500 रुपये के भारतीय जाली नोट (कीमत 11,500 रूपये) - 01 अदद नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 हरिद्वार तिवारी 2. हे0का0 जगदीश कुमार 3. हे0का0 मित्रपाल सिंह 4. का0 नेयाज अहमद 5. का0 गौरव कुमार2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से इस वक्त की बड़ी अपडेट बहराइच में भीषड़ आंधी का कहर देखने को मिल रहा है आंधी की रफ्तार से लोग घरों में कैद हुए सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली विभाग की तरफ से लाइट को काटा गया.!1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Post by Mohd Aamir1
- नोएडा के सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60,000 ऐसी सिरिंज मंगवा ली गईं जो जानवरों के लिए बनी थीं… और इंसानों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं 😳 अब इसे ‘गलती’ कहा जा रहा है, लेकिन सवाल ये है— क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? आज नोएडा में हुआ है… कल हमारे शहर में भी हो सकता है। अगर आपको ये गलत लगता है, तो इस वीडियो को अपने शहर के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1