Shuru
Apke Nagar Ki App…
फखरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग बेदौरा के पास स्कूटी सवार को पीछे से आ रही मारुति वैन ने ठोकर मार दी जिसमे गम्भीर जख्मी हो गए ।ग्राम बसंता निवासी धरनीधर मिश्रा 60 जो बेदौरा हनुमान मंदिर पर पुजारी का कार्य करते थे मंदिर बंद कर घर वापस आ रहे थे कि अंधी से सड़क पर पेड़ गिर गया था जिसे देखकर रास्ता बदलने की फिराक में थे कि पीछे जरवल की तरफ से आ रही मारुति वैन ने ठोकर मार दी मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया एसओ संजीव चौहान ने बताया गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Mohd Aamir
फखरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग बेदौरा के पास स्कूटी सवार को पीछे से आ रही मारुति वैन ने ठोकर मार दी जिसमे गम्भीर जख्मी हो गए ।ग्राम बसंता निवासी धरनीधर मिश्रा 60 जो बेदौरा हनुमान मंदिर पर पुजारी का कार्य करते थे मंदिर बंद कर घर वापस आ रहे थे कि अंधी से सड़क पर पेड़ गिर गया था जिसे देखकर रास्ता बदलने की फिराक में थे कि पीछे जरवल की तरफ से आ रही मारुति वैन ने ठोकर मार दी मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया एसओ संजीव चौहान ने बताया गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
More news from Barabanki and nearby areas
- लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र में अशोका गैस सर्विस गोदाम पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे, लेकिन समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और लोगों ने गैस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि “कई घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। आम जनता परेशान है और कोई सुनवाई नहीं हो रही।” स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है। मुख्य बिंदु: गुड़म्बा थाना क्षेत्र का मामला अशोका गैस सर्विस गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़ गैस सिलेंडर न मिलने से जनता नाराज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर मौके पर हंगामे जैसे हालात, लोगों में रोष1
- बाराबंकी में कल्याणी नदी के पास संदिग्ध हालात में मिला एक युवक का शव। मृतक युवक की पहचान रामपुर कटरा निवासी मो.आसिफ पुत्र मो.वैस के रूप में हुई। शुक्रवार की रात 10:00 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था युवक देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश किन्तु नहीं चला युवक का पता कल्याणी नदी के पीछे ईदगाह के पास संदिग्ध हालात में शव देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतक मोहम्मद आसिफ के परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने का लगाया आरोप। सफदरगंज थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव के पास ईदगाह का पूरा मामला। रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी1
- Focus - Best for Shuru): बहराइच से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। ट्रैफिक विभाग के सिपाही राम प्रकाश ने अपने बेटे की डिग्री के घमंड में एक सम्मानित शिक्षक को सरेआम अनपढ़ कह दिया। जब पत्रकार आसिफ सिद्दीकी ने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्हें भी भद्दी गालियां दी गईं। क्या योगी सरकार की 'मित्र पुलिस' का यही असली चेहरा है? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एसपी साहब तक यह बात पहुंचे और इस सिपाही पर सख्त कार्रवाई हो! #Bahraich #UPPolice #LocalNews #CrimeNews #BahraichPolice1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुडौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले, तो उन्होंने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसआई सुनील यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। शव की तलाशी लेने पर भी उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सूचित किया गया। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है या मामला कुछ और है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई सुनील यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के जनपदों और थानों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।1
- बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में तेज तूफान के कारण एक घर की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे छत टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर लेटे मां-बेटे छत के मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय सुशीला और 12 वर्षीय शिवांग के रूप में हुई है। दोनों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।4
- बहराइच जनपद के छावनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी के चलते एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और सामने खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में लगे टावरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।1
- #बाराबंकी: शादी ना होने से नाराज प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा,प्रेमिका से शादी ना होने पर प्रेमी BSNL टावर पर चढ़ा,टावर पर चढ़ कर प्रेमी ने खुद 112 पर दी सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी,पुलिस फ़ोन के माध्यम से प्रेमी को समझाने में जुटी,नगर कोतवाली के अंतर्गत BSNL कार्यालय परिसर के अंतर्गत स्थित टावर का मामला1
- नोएडा के सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60,000 ऐसी सिरिंज मंगवा ली गईं जो जानवरों के लिए बनी थीं… और इंसानों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं 😳 अब इसे ‘गलती’ कहा जा रहा है, लेकिन सवाल ये है— क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? आज नोएडा में हुआ है… कल हमारे शहर में भी हो सकता है। अगर आपको ये गलत लगता है, तो इस वीडियो को अपने शहर के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।1