logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।

16 hrs ago
user_Raghvendra singh
Raghvendra singh
Voice of people Fatehpur, Barabanki•
16 hrs ago

यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुडौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले, तो उन्होंने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसआई सुनील यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। शव की तलाशी लेने पर भी उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सूचित किया गया। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है या मामला कुछ और है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई सुनील यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के जनपदों और थानों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुडौली गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकले, तो उन्होंने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही एसएसआई सुनील यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। शव की तलाशी लेने पर भी उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सूचित किया गया। आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है या मामला कुछ और है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई सुनील यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास के जनपदों और थानों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​बाराबंकी के आवास विकास क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिजनों द्वारा विवाह से इनकार करने पर 18 वर्षीय नितिन रावत बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की सांसें अटका दीं। युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। अंततः, परिजनों ने फोन पर प्रेमिका से उसकी बात कराई, जिसके बाद वह शांत होकर शाम 5 बजे नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    ​बाराबंकी के आवास विकास क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिजनों द्वारा विवाह से इनकार करने पर 18 वर्षीय नितिन रावत बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की सांसें अटका दीं। युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। अंततः, परिजनों ने फोन पर प्रेमिका से उसकी बात कराई, जिसके बाद वह शांत होकर शाम 5 बजे नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान एक कार को हूटर बजाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार से हूटर हटवाया और उसका चालान किया। यह घटना रसौली चौराहे पर हुई, जब थाना प्रभारी अमर चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और कांस्टेबल हरिकांत यादव पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लौट रहे थे। पुलिस टीम के चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से UP 32GD3335 नंबर की एक तेज रफ्तार कार हूटर बजाते हुए आई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया। जांच के दौरान कार में लगा हूटर पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हटा दिया। इसके बाद वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया।
    2
    बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान एक कार को हूटर बजाते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार से हूटर हटवाया और उसका चालान किया।
यह घटना रसौली चौराहे पर हुई, जब थाना प्रभारी अमर चौरसिया, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यमुना प्रसाद पांडे, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और कांस्टेबल हरिकांत यादव पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लौट रहे थे।
पुलिस टीम के चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से UP 32GD3335 नंबर की एक तेज रफ्तार कार हूटर बजाते हुए आई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया।
जांच के दौरान कार में लगा हूटर पाया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही हटा दिया। इसके बाद वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी मो0 वसीम पुत्र मो0 वैस निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई मो0 आसिफ को मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक 03.04.2026 को कहासुनी भी हुई थी और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। इसी बात को लेकर दिनांक 03.04.2026 की रात्रि अभियुक्त शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाकर, अभियुक्तगण द्वारा मिलकर मृतक आसिफ की हत्या कर दी गयी।
    1
    बाराबंकी
मो0 वसीम पुत्र मो0 वैस निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गई कि उसके भाई मो0 आसिफ को मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील निवासी ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0  मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।  
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक 03.04.2026 को कहासुनी भी हुई थी और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध प्रकाश में आये अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। इसी बात को लेकर दिनांक 03.04.2026 की रात्रि अभियुक्त शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने बुलाकर, अभियुक्तगण द्वारा मिलकर मृतक आसिफ की हत्या कर दी गयी।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खोया मोबाइल… अब मिलेगा वापस! सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल से करीब 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद किए। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया—मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। 👆
    1
    खोया मोबाइल… अब मिलेगा वापस!
सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल से करीब 16 लाख के 78 मोबाइल बरामद किए।  सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया—मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा रहे हैं।  👆
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इचौलिया में “कवर विज्जो (महुआरी)” का रेस्क्यू, पेड़ पर चढ़े दुर्लभ वन्यजीव को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा मसौली/बाराबंकी बाराबंकी जनपद के मसौली ब्लॉक के इचौलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ पर चढ़े अजीब और दुर्लभ दिखने वाले वन्यजीव को देखा। जानवर को देखकर लोगों में दहशत के साथ जिज्ञासा भी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पेड़ पर चढ़े इस जानवर को सुरक्षित नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। वन दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि यह जानवर “कवर विज्जो (महुआरी)” के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर बांस के घने जंगलों में निवास करता है और जमीन के भीतर सुरंग बनाकर अपना घर तैयार करता है। उन्होंने बताया कि यह वन्यजीव कम ही नजर आता है, इसलिए इसे देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता स्वाभाविक थी। रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि जानवर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और वह सुरक्षित रह सके। काफी प्रयासों के बाद जब जानवर को पेड़ से नीचे उतार लिया गया, तो उसे सुरक्षित वाहन के जरिए नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया, जहां उसका प्राकृतिक आवास मौजूद है। इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान वन दरोगा अनुराग सिंह के साथ अवधेश यादव, विजय कुमार, विपिन शर्मा (पत्रकार) सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर डटे रहे और पूरी कार्रवाई को देखते रहे। रेस्क्यू के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता व साहस की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि ग्रामीणों में भी विश्वास कायम होता है।
    1
    इचौलिया में “कवर विज्जो (महुआरी)” का रेस्क्यू, पेड़ पर चढ़े दुर्लभ वन्यजीव को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
मसौली/बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के मसौली ब्लॉक के इचौलिया गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ पर चढ़े अजीब और दुर्लभ दिखने वाले वन्यजीव को देखा। जानवर को देखकर लोगों में दहशत के साथ जिज्ञासा भी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पेड़ पर चढ़े इस जानवर को सुरक्षित नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
वन दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि यह जानवर “कवर विज्जो (महुआरी)” के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर बांस के घने जंगलों में निवास करता है और जमीन के भीतर सुरंग बनाकर अपना घर तैयार करता है। उन्होंने बताया कि यह वन्यजीव कम ही नजर आता है, इसलिए इसे देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता स्वाभाविक थी।
रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता बरती, ताकि जानवर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे और वह सुरक्षित रह सके। काफी प्रयासों के बाद जब जानवर को पेड़ से नीचे उतार लिया गया, तो उसे सुरक्षित वाहन के जरिए नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया, जहां उसका प्राकृतिक आवास मौजूद है।
इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान वन दरोगा अनुराग सिंह के साथ अवधेश यादव, विजय कुमार, विपिन शर्मा (पत्रकार) सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर डटे रहे और पूरी कार्रवाई को देखते रहे।
रेस्क्यू के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता व साहस की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि ग्रामीणों में भी विश्वास कायम होता है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।
    1
    यूपी के सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। यहां कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला जिसकी कभी कल्पना नही की जा सकती थी। यहां पूरा का पूरा गांव जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक मासूम की भी मौत की ख़बर सामने आ रही है। मृतक महिला का नाम फूलमती, मासूम जिसकी मौत की खबर सामने आ रही है उसका नाम माही बताया जा रहा है।
    user_Raghvendra singh
    Raghvendra singh
    Voice of people Fatehpur, Barabanki•
    16 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। खाली नगर स्थित मुर्गा फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पकरियापुर निवासी 28 वर्षीय विवेक पुत्र राधेलाल और 35 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशन के रूप में हुई है। विवेक सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे, जबकि वीरेंद्र बिलौली बाजार से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, खाली नगर के पास मुर्गा फार्म के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि विवेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। वहीं, वीरेंद्र का इलाज फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में  सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। खाली नगर स्थित मुर्गा फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान पकरियापुर निवासी 28 वर्षीय विवेक पुत्र राधेलाल और 35 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र किशन के रूप में हुई है। विवेक सुबह दूध देने के लिए घर से निकले थे, जबकि वीरेंद्र बिलौली बाजार से अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, खाली नगर के पास मुर्गा फार्म के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि विवेक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। वहीं, वीरेंद्र का इलाज फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #बाराबंकी: शादी ना होने से नाराज प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा,प्रेमिका से शादी ना होने पर प्रेमी BSNL टावर पर चढ़ा,टावर पर चढ़ कर प्रेमी ने खुद 112 पर दी सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी,पुलिस फ़ोन के माध्यम से प्रेमी को समझाने में जुटी,नगर कोतवाली के अंतर्गत BSNL कार्यालय परिसर के अंतर्गत स्थित टावर का मामला
    1
    #बाराबंकी: शादी ना होने से नाराज प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा,प्रेमिका से शादी ना होने पर प्रेमी BSNL टावर पर चढ़ा,टावर पर चढ़ कर प्रेमी ने खुद 112 पर दी सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी,पुलिस फ़ोन के माध्यम से प्रेमी को समझाने में जुटी,नगर कोतवाली के अंतर्गत BSNL कार्यालय परिसर के अंतर्गत स्थित टावर का मामला
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.