logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हेडलाइन: माजा मोड़ से तेजपुर तक सड़क निर्माण में लापरवाही के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल का दावा स्लग: BGN24 India News | सरगुजा ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल रिपोर्ट: सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। BGN24 India News सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल

11 hrs ago
user_Shivnath bagheL
Shivnath bagheL
Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

हेडलाइन: माजा मोड़ से तेजपुर तक सड़क निर्माण में लापरवाही के आरोप, घटिया सामग्री इस्तेमाल का दावा स्लग: BGN24 India News | सरगुजा ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल रिपोर्ट: सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा

रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। BGN24 India News सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल

  • user_User4788
    User4788
    Kuruwa
    😤
    4 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग बलरामपुर ​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला। ​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया। ​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है। एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है.. बाइट पीड़ित मटुक धारी
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर
​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल 
बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला।
​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया।
​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है।
जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है।
एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है..
बाइट पीड़ित मटुक धारी
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    1
    बलरामपुर(चांदो)@  बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है..
जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है..
मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले..
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है..
उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई।
वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    21 hrs ago
  • बांग्लादेश में रास्ते को लेकर बवाल, लाठी-डंडों से हुई मारपीट बांग्लादेश के एक इलाके में मामूली रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच रास्ते के इस्तेमाल को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से लोगों ने लाठी-डंडे उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
    1
    बांग्लादेश में रास्ते को लेकर बवाल, लाठी-डंडों से हुई मारपीट
बांग्लादेश के एक इलाके में मामूली रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच रास्ते के इस्तेमाल को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से लोगों ने लाठी-डंडे उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे।
इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
    user_Anuj avasthi
    Anuj avasthi
    Korba, Chhattisgarh•
    32 min ago
  • आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। ‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।
‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    14 hrs ago
  • Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    1
    Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर ​शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ​बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ​ वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
​शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल'
कानून की उड़ी धज्जियां  
बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
​बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई,
लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही 
ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई
कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
​ वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं
क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून
पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • बलरामपुर जिला के पस्ता थाना अंतर्गत पस्ता पुलिस ने आरोपी अनिश को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अनिश मिंज पिता बिफना मिंज ने 22.04.2025 को सोमन बेक को जान से मारने के इरादे से उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पस्ता थाना प्रभारी जन्मजय पांडे ने बताया कि आरोपी अनिश मिंज के खिलाफ धारा 301(1), 118(2), 238 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.. और आगे की जांच पुलिस कर रही है...
    1
    बलरामपुर जिला के पस्ता थाना अंतर्गत पस्ता पुलिस ने आरोपी अनिश  को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अनिश मिंज पिता बिफना मिंज ने  22.04.2025 को सोमन बेक को जान से मारने के इरादे से उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर  मामले की जांच कर रही है।
पस्ता थाना प्रभारी जन्मजय पांडे ने बताया कि आरोपी अनिश मिंज के खिलाफ धारा 301(1), 118(2), 238 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.. और आगे की जांच पुलिस कर रही है...
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.