logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
Bagicha, Jashpur•
20 hrs ago

More news from Surguja and nearby areas
  • Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    1
    Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    2 hrs ago
  • गुमला: पृथ्वी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर समाहरणालय परिसर, गुमला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा नीम एवं वट वृक्ष के पौधे रोपे गए। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, ब्रह्माकुमारी संस्थान से बीके कंचन, बीके ममता, बीके अमित, बीके पंकज, बीके कृष्णा, बीके विवेक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    गुमला: पृथ्वी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर समाहरणालय परिसर, गुमला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा नीम एवं वट वृक्ष के पौधे रोपे गए।
उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, ब्रह्माकुमारी संस्थान से बीके कंचन, बीके ममता, बीके अमित, बीके पंकज, बीके कृष्णा, बीके विवेक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर ​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला। ​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया। ​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है। एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है.. बाइट पीड़ित मटुक धारी
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर
​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल 
बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला।
​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया।
​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है।
जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है।
एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है..
बाइट पीड़ित मटुक धारी
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    1
    बलरामपुर(चांदो)@  बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है..
जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है..
मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले..
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है..
उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • खौफनाक: जमीन के लालच में कसाई बना भतीजा; बड़ी मां को मौत के घाट उतार बाइक पर लादकर जंगल में फेंकी लाश
    1
    खौफनाक: जमीन के लालच में कसाई बना भतीजा; बड़ी मां को मौत के घाट उतार बाइक पर लादकर जंगल में फेंकी लाश
    user_Mahendra kumar sidar
    Mahendra kumar sidar
    उदयपुर (धरमजयगढ़), रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • स्लग: BGN24 India News | सरगुजा ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल रिपोर्ट: सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। BGN24 India News सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
    2
    स्लग: BGN24 India News | सरगुजा
ब्यूरो: सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
रिपोर्ट:
सरगुजा जिले में माजा मोड़ से लेकर तेजपुर तक चल रहे पीएमजी सड़क निर्माण कार्य पर गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय स्तर पर यह शिकायत की जा रही है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही गिट्टी और डामर की गुणवत्ता बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि डामर की मात्रा निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
इसके अलावा तकनीकी मानकों की भी अनदेखी किए जाने की बात सामने आई है। सड़क की मोटाई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। पुरानी सड़क के ऊपर सीधे गिट्टी और डस्ट बिछाकर निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह कार्य ठेकेदार अशोक जायसवाल द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके।
BGN24 India News
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ – शिव नाथ बघेल
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper publisher सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है. ‎ ‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।
    1
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है.
‎
‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    19 hrs ago
  • Dum Dum Rally: BJP का बड़ा शो, Bengal में चुनावी माहौल गरम West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    1
    Dum Dum Rally: BJP का बड़ा शो, Bengal में चुनावी माहौल गरम
West Bengal के Dum Dum में BJP की विशाल रैली, जनता का जबरदस्त समर्थन
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर ​शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ​बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ​ वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
​शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल'
कानून की उड़ी धज्जियां  
बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
​बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई,
लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही 
ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई
कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
​ वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं
क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून
पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.