logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर जिले के पंडरापाठ क्षेत्र अंतर्गत गांव अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक रूप में बदल गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला थाना बगीचा क्षेत्र ग्राम अम्बाडीपा (सेंदवार) का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है. ‎ ‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।

18 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company Sanna, Jashpur•
18 hrs ago

जशपुर जिले के पंडरापाठ क्षेत्र अंतर्गत गांव अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक रूप में बदल गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप-बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला थाना बगीचा क्षेत्र ग्राम अम्बाडीपा (सेंदवार) का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है. ‎ ‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।

More news from Jashpur and nearby areas
  • आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। ‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।
‎कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    12 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    20 hrs ago
  • पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। *​इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी* ​शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। *​वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार* ​यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है। *​प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप* ​बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। *​आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* ​ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
    3
    पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है।  
*​इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी*
​शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। 
*​वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार*
​यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है।  
*​प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप*
​बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। 
*​आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी*
​ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    13 hrs ago
  • सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    सीतापुर, 24 अप्रैल 2026। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 95 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट किगर कार (CG 15 DV 7455) जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 65,280 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीतापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने एनएच-43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में ड्राइवर सीट के पीछे और डिक्की में मेडॉफ व्हीस्की 48 नग तथा गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग बरामद की गई।
वाहन चालक ने अपना नाम सूरज गुप्ता (34 वर्ष), निवासी लुंड्रा, सरगुजा बताया। पूछताछ के दौरान वह शराब परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • गुमला: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है। इस क्रम में स्व० सतीश उराँव, लिपिक, अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उराँव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है। नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
    1
    गुमला: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है।
इस क्रम में स्व० सतीश उराँव, लिपिक, अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उराँव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है। नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    1
    Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company Ambikapur, Surguja•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर ​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला। ​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया। ​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है। एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है.. बाइट पीड़ित मटुक धारी
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर
​थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल 
बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
​तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला।
​ पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया।
​ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है।
जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है।
एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है..
बाइट पीड़ित मटुक धारी
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के बाद गांव में जागरूकता अभियान—पूर्ण रूप से शराब बंदी की दिशा में कदम बढ़ाये है। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को किया था प्रेरित, जागरूकता से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता गांव पंचायत, महिला समिति और ग्रामीणों की सहभागिता—मुनादी कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी ऑपरेशन ‘आघात’ का असर—नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त कार्रवाई साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर भी दी गई अहम जानकारी बीट आरक्षक प्रणाली से गांव-गांव निगरानी—पुलिस-जन सहयोग मजबूत ‎🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “नशा मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है ”
    1
    अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के बाद गांव में जागरूकता अभियान—पूर्ण रूप से शराब बंदी की दिशा में कदम बढ़ाये है। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को किया था प्रेरित, जागरूकता से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता गांव पंचायत, महिला समिति और ग्रामीणों की सहभागिता—मुनादी कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी ऑपरेशन ‘आघात’ का असर—नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त कार्रवाई साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर भी दी गई अहम जानकारी बीट आरक्षक प्रणाली से गांव-गांव निगरानी—पुलिस-जन सहयोग मजबूत
‎🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “नशा मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है ”
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.