Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
Pradesh Khabar
Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ब्रेकिंग बलरामपुर शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है1
- बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..1
- आरोपी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा दरिमा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब आरोपी ने पटवारी कार्यालय में पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शारीरिक हिंसा का सहारा लिया।मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। कानूनी कार्रवाई: सरगुजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।घटना के विरोध में पटवारी संघ ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- खौफनाक: जमीन के लालच में कसाई बना भतीजा; बड़ी मां को मौत के घाट उतार बाइक पर लादकर जंगल में फेंकी लाश1
- मनेंद्रगढ़,अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति को मनेंद्रगढ़ पुलिस ने धर दबोचा इसके पास से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई1
- मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को स्कूटी सहित पकड़ लिया। तलाशी में 87 नग अंग्रेजी शराब (कुल 15660 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 11,745 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों से भी सूचना देने की अपील की गई है।1
- Dum Dum में BJP की ऐतिहासिक रैली, Bengal में सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज1
- बलरामपुर जिला के पस्ता थाना अंतर्गत पस्ता पुलिस ने आरोपी अनिश को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अनिश मिंज पिता बिफना मिंज ने 22.04.2025 को सोमन बेक को जान से मारने के इरादे से उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पस्ता थाना प्रभारी जन्मजय पांडे ने बताया कि आरोपी अनिश मिंज के खिलाफ धारा 301(1), 118(2), 238 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.. और आगे की जांच पुलिस कर रही है...1
- बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, वार्ड पंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की लिखित शिकायत👍 देखिए खास रिपोर्ट अली खान के साथ mo 9754053874.62605961171