Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, वार्ड पंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की लिखित शिकायत👍 देखिए खास रिपोर्ट अली खान के साथ mo 9754053874.6260596117 बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, वार्ड पंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की लिखित शिकायत👍 देखिए खास रिपोर्ट अली खान के साथ mo 9754053874.6260596117
Ali Khan
बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, वार्ड पंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की लिखित शिकायत👍 देखिए खास रिपोर्ट अली खान के साथ mo 9754053874.6260596117 बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप, वार्ड पंच ने जनपद पंचायत सीईओ से की लिखित शिकायत👍 देखिए खास रिपोर्ट अली खान के साथ mo 9754053874.6260596117
- Susma Singhबैकुंठपुर, कोरिया, छत्तीसगढ़🙏3 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ब्रेकिंग बलरामपुर थाने में ही चोरी' का अजब खेल सुरक्षित कहां अब बड़ा सवाल बलरामपुर के बसंतपुर थाने से पिकअप वाहन के दो नए टायर गायब कर पुराने सड़े हुए टायर लगाने और धान की बोरियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसीलदार द्वारा जप्त कर थाने की सुपुर्दगी में रखी गई गाड़ी जब कोर्ट के आदेश पर छूटने आई तो मालिक को उसमें से सामान गायब मिला। पिकअप मालिक मटुकधारी का आरोप है कि पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान गाड़ी से 2 नए टायर बदल दिए गए और 4 बोरी धान भी कम पाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी पाया कि नई गाड़ी में पुराने टायर लगा दिए गए थे, जिससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध हो गई है। जब थाना ही सुरक्षित नहीं तो जनता कैसे रहे सुरक्षित का सवाल उठाते हुए पीड़ित ने टायर और धान वापस न मिलने तक वाहन ले जाने से मना कर दिया है। एसपी द्वारा फोन न उठाए जाने के बाद डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया गया है, जिन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना का जुड़ा हुआ है.. बाइट पीड़ित मटुक धारी1
- बलरामपुर(चांदो)@ बलरामपुर जिले के चांदो क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर लावारिस अवस्था में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रेस मिलने के मामले को जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.. जानकारी के अनुसार, चांदो क्षेत्र के एक स्कूल परिसर के भीतर बड़ी मात्रा में सरकारी स्कूलों की ड्रेस बिखरी हुई हालत में मिली थी.. यह ड्रेस कूड़े के ढेर जैसी स्थिति में पड़ी थी, जिससे पूरे मामले में लापरवाही और अनियमितता की आशंका जताई जा रही है.. मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल परिसर में बने एक भवन में अज्ञात चोरों ने घुसने की कोशिश की थी.. दरवाजे और ताले तोड़े गए थे, हालांकि की समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है.. शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार कमरे के अंदर ड्रेस और फर्नीचर बिखरे हुए मिले.. जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जांच का विषय है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रेस वहां कैसे पड़ी रही.. यह ड्रेस पुराना स्टॉक था, समय पर वितरण नहीं हुआ, या जरूरत से ज्यादा खरीदी की गई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.. फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी..1
- Post by Sunil singh1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर चिनिया पुलिस ने खुरी गांव में शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया, जहां अवैध महुआ शराब बनाने का धंधा जोर-शोर से चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 100 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने कड़े शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा, “जो लोग चोरी-छिपे शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं, वे तुरंत बंद कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस तरह के छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार सहित पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे, जिन्होंने पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।1
- Post by Sonu Ram1
- पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले महुआडांड़ वुल्फ सैंक्चुरी और इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) में अवैध औद्योगिक गतिविधियों का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने जिला वन पदाधिकारी (बफर एरिया) व लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर बांसकरचा में संचालित 'सरस्वती कंस्ट्रक्शन' नामक अलकतरा (Hot Mix Asphalt) प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग की है। *इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की सरेआम अनदेखी* शिकायत के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र 'नो माइनिंग जोन' और 'इको-सेंसिटिव जोन' के अंतर्गत आता है। नियमानुसार, ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के प्रदूषण फैलाने वाले स्थायी या अस्थायी उद्योगों की स्थापना पूरी तरह वर्जित है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीष कुमार सिंह द्वारा संचालित इस प्लांट के पास न तो वन विभाग की अनुमति (Forest Clearance) है, न ही पर्यावरण क्लीयरेंस (EC) और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी (NOC) प्राप्त है। *वन्यजीवों के अस्तित्व और जन-स्वास्थ्य पर प्रहार* यह क्षेत्र दुनिया के दुर्लभ भारतीय ग्रे वुल्फ (Indian Grey Wolf) और बाघों का निवास स्थान है। बलराम प्रसाद ने बताया कि प्लांट से निकलने वाला अत्यधिक काला और जहरीला धुआँ पर्यावरण को दूषित कर रहा है। रिहायशी इलाके के करीब होने के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य गंभीर बीमारियाँ हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के धुएँ से वुल्फ प्रजाति और अन्य पक्षियों को भारी क्षति पहुँच रही है। *प्रशासनिक सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोप* बलराम प्रसाद एवं अन्य ग्रामीणों ने विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है एक ओर महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे व सीओ संतोष कुमार बैठा एक चिन्हित व्यक्ति बलराम प्रसाद के ईंट भट्टा पर कार्रवाई करते हुए सील कर देते है वहीं बाकी 45 ईंट भट्टे एवं अवैध अलकतरा प्लांट पर कोई कार्रवाई नही करते हैं। जबकि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायतें की गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार वर्षों से फल-फूल रहा है। *आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी* ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस अवैध प्लांट को अविलंब जब्त कर बंद नहीं करता है, तो वे उग्र आंदोलन करने के साथ-साथ न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने के लिए बाध्य होंगे।3
- गढ़वा में अनुमण्डल पदाधिकारी, संजय कुमार सर जी की ओर से गलत कारनेवालो पर चले गा हंटर l त्योहारों के समय बाजार में मिलावटी या "डुप्लीकेट" मिठाई (Fake Sweets) का कारोबार बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। ये मिठाइयां असली मावा या दूध की जगह सस्ते और रसायनों से भरे विकल्पों से बनाई जाती हैं। नकली मिठाई में क्या-क्या मिलाया जाता है (सामग्री): नकली मावा/खोया: यह सबसे आम है, जिसे मिल्क पाउडर, वनस्पति घी (डाल्डा), टेलकम पाउडर (पाउडर), चूना, चॉक पाउडर, स्टार्च, मैदा या शकरकंद मिलाकर बनाया जाता है। सिंथेटिक दूध: इसमें पानी, वाशिंग पाउडर, रिफाइंड तेल और यूरिया का इस्तेमाल होता है। हल्के रंग और रसायन: मिठाई को आकर्षक बनाने के लिए हानिकारक केमिकल और गैर-प्रमाणित रंगों का उपयोग किया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए: आलू, शकरकंद और सिंघाड़े का1
- ब्रेकिंग बलरामपुर शादी में पुलिस सायरन का 'भौकाल' कानून की उड़ी धज्जियां बलरामपुर के चलगली में शादी की गाड़ी पर पुलिस सायरन बजाकर धौंस जमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बारातियों द्वारा खुलेआम सायरन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस घंटों तक गहरी नींद में सोई ररही ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची चलगली पुलिस कार्रवाई करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन के सामने हाथ जोड़ती और दोस्तों से हाथ मिलाती नजर आई कानूनन अपराध होने के बावजूद सायरन बजाने वालों पर कोई एक्शन न लेना और पुलिस का नरम रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वायरल वीडियो और पुलिस की सुस्त कार्रवाई को देख लोग पूछ रहे हैं क्या रसूखदारों के आगे नतमस्तक हो गया है कानून पूरा मामला बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का है1