logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पृथ्वी दिवस पखवाड़ा पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक से हर वर्ष 5 पौधे लगाने का किया आह्वान गुमला: पृथ्वी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर समाहरणालय परिसर, गुमला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा नीम एवं वट वृक्ष के पौधे रोपे गए। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, ब्रह्माकुमारी संस्थान से बीके कंचन, बीके ममता, बीके अमित, बीके पंकज, बीके कृष्णा, बीके विवेक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
17 hrs ago

पृथ्वी दिवस पखवाड़ा पर समाहरणालय परिसर में पौधरोपण उपायुक्त ने प्रत्येक नागरिक से हर वर्ष 5 पौधे लगाने का किया आह्वान गुमला: पृथ्वी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर समाहरणालय परिसर, गुमला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो

एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा नीम एवं वट वृक्ष के पौधे रोपे गए। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण

संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, ब्रह्माकुमारी संस्थान से बीके कंचन, बीके ममता, बीके अमित, बीके पंकज, बीके कृष्णा, बीके विवेक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Jashpur and nearby areas
  • अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के बाद गांव में जागरूकता अभियान—पूर्ण रूप से शराब बंदी की दिशा में कदम बढ़ाये है। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को किया था प्रेरित, जागरूकता से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता गांव पंचायत, महिला समिति और ग्रामीणों की सहभागिता—मुनादी कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी ऑपरेशन ‘आघात’ का असर—नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त कार्रवाई साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर भी दी गई अहम जानकारी बीट आरक्षक प्रणाली से गांव-गांव निगरानी—पुलिस-जन सहयोग मजबूत ‎🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “नशा मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है ”
    1
    अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के बाद गांव में जागरूकता अभियान—पूर्ण रूप से शराब बंदी की दिशा में कदम बढ़ाये है। घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को किया था प्रेरित, जागरूकता से सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ता गांव पंचायत, महिला समिति और ग्रामीणों की सहभागिता—मुनादी कर अवैध गतिविधियों पर निगरानी ऑपरेशन ‘आघात’ का असर—नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त कार्रवाई साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर भी दी गई अहम जानकारी बीट आरक्षक प्रणाली से गांव-गांव निगरानी—पुलिस-जन सहयोग मजबूत
‎🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “नशा मुक्त समाज के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत है ”
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    14 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न -प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत चितरी महुवा टोली के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार से कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ किया गया था.जिस निमित 22 अप्रैल को कलश यात्रा के उपरांत 23 अप्रैल को मंडप पूजन,यजमान शुद्धिकरण,वेदी पूजन,पंचांग पूजन,मंडप प्रेवश के अलावे विधि विधान के साथ विभिन्न कार्यक्रम कराया गया था.साथ ही 23 अप्रैल को श्रद्धालु भक्तों द्वारा भक्ति भाव से हनुमानजी का प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करने के उपरांत 24 अप्रैल गुरुवार को आचार्य पूर्णानंद पाठक,पंकज पाठक और राजेश पाठक द्वारा यजमानों को विधिवत पूजा अर्चना करा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से हनुमानजी का प्रण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया गया.वही प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में महिला पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस दौरान वतावरण भक्तिमय था.वही इस अवसर पर पूर्णानंद पाठक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से भक्तों के जीवन में भक्ति और यजमानों और श्रद्धालु भक्तों के हृदय में भगवान के प्रति आस्था बना रहेगा.तथा क्षेत्र में भक्ति का महौल के साथ धार्मिक भावना का संचार होता रहेगा.मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष उदय सिंह,उपाध्यक्ष प्रकाश साहू,सचिव विपिन सिंह,संयोजक रोहित उरांव,विजय कुमार गुप्ता,प्रमोद साहू,धीरज कुमार पाठक,नितिन सिंह,विपिन साहू महावीर साहू,सरोज सिंह,आनंद महली,राजू प्रसाद साहू,उमेश साहू,पंकज पाठक,उमेश साहू समेत अन्य सैकडों श्रद्धालु भक्त जन शामिल थे.
    3
    नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न
-प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.
संवाददाता
सेन्हा-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत चितरी महुवा टोली के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार से कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ किया गया था.जिस निमित 22 अप्रैल को कलश यात्रा के उपरांत 23 अप्रैल को मंडप पूजन,यजमान शुद्धिकरण,वेदी पूजन,पंचांग पूजन,मंडप प्रेवश के अलावे विधि विधान के साथ विभिन्न कार्यक्रम कराया गया था.साथ ही 23 अप्रैल को श्रद्धालु भक्तों द्वारा भक्ति भाव से हनुमानजी का प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करने के उपरांत 24 अप्रैल गुरुवार को आचार्य पूर्णानंद पाठक,पंकज पाठक और राजेश पाठक द्वारा यजमानों को विधिवत पूजा अर्चना करा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से हनुमानजी का प्रण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया गया.वही प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में महिला पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस दौरान वतावरण भक्तिमय था.वही इस अवसर पर पूर्णानंद पाठक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से भक्तों के जीवन में भक्ति और यजमानों और श्रद्धालु भक्तों के हृदय में भगवान के प्रति आस्था बना रहेगा.तथा क्षेत्र में भक्ति का महौल के साथ धार्मिक भावना का संचार होता रहेगा.मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष उदय सिंह,उपाध्यक्ष प्रकाश साहू,सचिव विपिन सिंह,संयोजक रोहित उरांव,विजय कुमार गुप्ता,प्रमोद साहू,धीरज कुमार पाठक,नितिन सिंह,विपिन साहू महावीर साहू,सरोज सिंह,आनंद महली,राजू प्रसाद साहू,उमेश साहू,पंकज पाठक,उमेश साहू समेत अन्य सैकडों श्रद्धालु भक्त जन शामिल थे.
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर निरोगी जीवन जीने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी दरमियान योग गुरु गजराज महतो ने शुक्रवार को राजकीयकृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय छारदा में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं को अपने शरीर को क्रियाशील व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए यौगिक जॉगिंग का 13 अभ्यास कराया गया। वहीं मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम -विलोम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या ठीक होती है। साथ ही सुखासन में बैठकर ध्यान शक्ति को विकसित करने हेतु आज्ञा चक्र में अपने मन को केंद्रित करने का भी अभ्यास कराया गया।और अंत में विश्व शांति के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का नारा लगाते हुए अगले दिन के योगाभ्यास के लिए योग का प्रारुप बताकर इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर निरोगी जीवन जीने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है।
इसी दरमियान योग गुरु गजराज महतो ने शुक्रवार को
राजकीयकृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय छारदा में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। 
विद्यालय के छात्र -छात्राओं को अपने शरीर को क्रियाशील व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए यौगिक जॉगिंग का 13 अभ्यास कराया गया। 
वहीं मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम -विलोम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या ठीक होती है। साथ ही
सुखासन में बैठकर ध्यान शक्ति को विकसित करने हेतु आज्ञा चक्र में अपने मन को केंद्रित करने का भी अभ्यास कराया गया।और अंत में विश्व शांति के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का नारा लगाते हुए अगले दिन के योगाभ्यास के लिए योग का प्रारुप बताकर इसका समापन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सिमडेगा: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी होंडा डियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) लमडेगा चौक से चोरी हो जाने की शिकायत जलडेगा(बांसजोर ओपी) थाना में दर्ज कराई थी। इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा, चोरी हुई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी होंडा डियो को बोंगेरा एदेलबेड़ा जंगल से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
    1
    सिमडेगा: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी होंडा डियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) लमडेगा चौक से चोरी हो जाने की शिकायत जलडेगा(बांसजोर ओपी) थाना में दर्ज कराई थी। इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा, चोरी हुई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी होंडा डियो को बोंगेरा एदेलबेड़ा जंगल से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    18 hrs ago
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है. ‎ ‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।
    1
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव (37 वर्ष) निवासी ग्राम अम्बाडीपा ने चौकी पंडरा पाठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बताया कि उनका परिवार पूर्वजों के समय से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में करता रहा है. इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव एवं सत्यपाल यादव (बाप-बेटे) लगातार अपना हक जताते हुए विवाद करते रहे हैं और जमीन को अपने नाम पर दर्ज कराने का दावा करते हैं.जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर 2 पक्षों के अपने-अपने दावे को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया बताया जा रहा है,दिनांक 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थी पक्ष के परिवारजन भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश, बेटी मंजू यादव और बेटा संदीप यादव सहित अन्य सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे थे.इसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां मौजूद था. जमीन को लेकर फिर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से अचानक हमला कर दिया.इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव एवं जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की आरोपी मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव, सत्यपाल यादव  निवासी ग्राम अम्बाडीपा सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की.आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया,जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे एवं लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है.
‎
‎एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि “कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, मामले की जांच जारी है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    17 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सिमडेगा: जलडेगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 1988 के डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 1988 में बेंन्दोजेरा क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें शामिल अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। हालांकि, इस कांड का एक आरोपी जोहान कंडुलना, पिता इशाक कंडुलना, निवासी करमापानी, थाना-जलडेगा घटना के बाद से करीब 38 वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी दल में जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    सिमडेगा: जलडेगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 1988 के डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 1988 में बेंन्दोजेरा क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें शामिल अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। हालांकि, इस कांड का एक आरोपी जोहान कंडुलना, पिता इशाक कंडुलना, निवासी करमापानी, थाना-जलडेगा घटना के बाद से करीब 38 वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी दल में जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.