सिमडेगा के बांसजोर ओपी में चोरी की गई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी होंडा डियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) लमडेगा चौक से चोरी हो जाने की शिकायत जलडेगा(बांसजोर ओपी) थाना में दर्ज कराई थी। इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा, चोरी हुई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी होंडा डियो को बोंगेरा एदेलबेड़ा जंगल से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
सिमडेगा के बांसजोर ओपी में चोरी की गई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार सिमडेगा: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी होंडा डियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) लमडेगा चौक से चोरी हो जाने की शिकायत जलडेगा(बांसजोर ओपी) थाना में दर्ज कराई थी। इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा, चोरी हुई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी होंडा डियो को बोंगेरा एदेलबेड़ा जंगल से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
- सिमडेगा: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेंदोपानी निवासी सेम टोपनो ने 18 अप्रैल 2026 को अपनी स्कूटी होंडा डियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01BH8537) लमडेगा चौक से चोरी हो जाने की शिकायत जलडेगा(बांसजोर ओपी) थाना में दर्ज कराई थी। इस संबंध में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।24 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एदेलबेड़ निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मादा, चोरी हुई स्कूटी के साथ देखा गया है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी होंडा डियो को बोंगेरा एदेलबेड़ा जंगल से बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।1
- सिसई प्रखंड के मुर्गु चैलीटोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय रितिका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम रितिका अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों बहनें नहाने के लिए पास के तालाब में उतर गईं। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान रितिका ने साहस दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को खींचकर किनारे करने की कोशिश की। बड़ी बहन किसी तरह किनारे पहुंच गई, लेकिन रितिका खुद गहरे पानी में डूब गई। बड़ी बहन ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, पर वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से रितिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे जीवित होने की उम्मीद में तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे।1
- आज दिनांक 24,4,2026 को झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी की की अध्यक्षता मे पालकोट रोड मे आम नागरिको के साथ बैठक हुई बैठक मे प्रस्ताव रखा गया है कि सदर अस्पताल गुमला मे सारी सुविधा मुहैया कराते हुए गुमला जिला मे रिम्स 2 बनाने पर प्रस्ताव रखा गया और 15दिन के अन्दर सारी सुविधा उपलब्ध नही होती है तो 15दिन के बाद मै देवकी देवी अमरण अनशन मे बैठुगी ये प्रस्ताव रखे तो आम जनता ने कहे की हमलोग आपका प्रस्ताव को समर्थन करते है आप आम जनता के कर रहे तो हम लोग आप के साथ है गम्भीरता से लिया गया माग पुरा नही होने पर पहले देवकी देवी अमरण अनशन पर बैठगी आम जनता भी अपना अपना अशवासन दिए इस कर्या क्रम मे आम जनता से भी सहयोग चाहिए तमाम अधिकारियो बुध्दि जीवी प्रबुद्ध पत्र कार लेखापाल सहित कार और हम चाहते है कि समय जो निर्धारित किया गया है अमरण अनशन पर बैठने से पहले मानवता को ध्यान मे रखते हुए उससे पहले सारी विधी व्यवस्था दुरुस्त करे जो की जनता को सफर न करना पडे अस्पताल मे खून की कमी डाक्टर की कमी को दूर किया जाए और 24 घंटा डाक्टर अस्पताल मे रहे हर बीमारी का दवा अस्पताल मे ही मिले बहार से किसी को न खरीना पडे मरीज रेफर करने से कितनो की जान चली जाती है इस लिए यही सभी बीमारी का इलाज हो किसी को राँची रेफर न करना पडे बैठक मे समिल चमीन देवी विष्णु गोप पंचमनी देवी विनोद टोप्पो अजय महतो रमेश ठाकुर सुकरा उरांव लछमन लोहरा सुनीता देवी विमला मिज सुगंजी उरांव इंद्राणी तिग्गा सहित कई लोग शामिल हुए ।देवकी देवी जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश प्रतिगिया महिलाएसोसिएशन1
- Post by Pawan arya1
- गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बरग़ांव पंचायत में शुक्रवार को पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम प्रधान एतवा उरांव की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम 1996 एवं पेसा नियमावली 2025 के आलोक में ग्राम स्तर पर ग्राम सभा को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्थाओं को क्रियान्वित करने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक किया गया। जहां जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्व सहमति से ग्राम सभा अध्यक्ष के सहायक सचिव के रूप में प्रदीप कुमार साहु को बनाया गया। वही निगरानी समिति में 15 सदस्य को रखा गया हैं।1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर निरोगी जीवन जीने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी दरमियान योग गुरु गजराज महतो ने शुक्रवार को राजकीयकृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय छारदा में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं को अपने शरीर को क्रियाशील व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए यौगिक जॉगिंग का 13 अभ्यास कराया गया। वहीं मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम -विलोम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या ठीक होती है। साथ ही सुखासन में बैठकर ध्यान शक्ति को विकसित करने हेतु आज्ञा चक्र में अपने मन को केंद्रित करने का भी अभ्यास कराया गया।और अंत में विश्व शांति के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का नारा लगाते हुए अगले दिन के योगाभ्यास के लिए योग का प्रारुप बताकर इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।4
- गुमला: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है। इस क्रम में स्व० सतीश उराँव, लिपिक, अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उराँव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है। नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।1
- सिमडेगा: जलडेगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 1988 के डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 1988 में बेंन्दोजेरा क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी घटना हुई थी, जिसमें शामिल अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। हालांकि, इस कांड का एक आरोपी जोहान कंडुलना, पिता इशाक कंडुलना, निवासी करमापानी, थाना-जलडेगा घटना के बाद से करीब 38 वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी दल में जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1