Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुराना टैटू सुधारना हो या मिटाना हो या फिर नया टैटू बनवाना हो तो क्यों है परेशान सारी सुविधाएं अब आपके शहर गुमला मे
Pawan arya
पुराना टैटू सुधारना हो या मिटाना हो या फिर नया टैटू बनवाना हो तो क्यों है परेशान सारी सुविधाएं अब आपके शहर गुमला मे
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई प्रखंड के मुर्गु चैलीटोली गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय रितिका कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम रितिका अपनी बड़ी बहन के साथ बकरी चराने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों बहनें नहाने के लिए पास के तालाब में उतर गईं। नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और डूबने लगीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान रितिका ने साहस दिखाते हुए अपनी बड़ी बहन को खींचकर किनारे करने की कोशिश की। बड़ी बहन किसी तरह किनारे पहुंच गई, लेकिन रितिका खुद गहरे पानी में डूब गई। बड़ी बहन ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, पर वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब से रितिका को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे जीवित होने की उम्मीद में तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगे।1
- आज दिनांक 24,4,2026 को झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी की की अध्यक्षता मे पालकोट रोड मे आम नागरिको के साथ बैठक हुई बैठक मे प्रस्ताव रखा गया है कि सदर अस्पताल गुमला मे सारी सुविधा मुहैया कराते हुए गुमला जिला मे रिम्स 2 बनाने पर प्रस्ताव रखा गया और 15दिन के अन्दर सारी सुविधा उपलब्ध नही होती है तो 15दिन के बाद मै देवकी देवी अमरण अनशन मे बैठुगी ये प्रस्ताव रखे तो आम जनता ने कहे की हमलोग आपका प्रस्ताव को समर्थन करते है आप आम जनता के कर रहे तो हम लोग आप के साथ है गम्भीरता से लिया गया माग पुरा नही होने पर पहले देवकी देवी अमरण अनशन पर बैठगी आम जनता भी अपना अपना अशवासन दिए इस कर्या क्रम मे आम जनता से भी सहयोग चाहिए तमाम अधिकारियो बुध्दि जीवी प्रबुद्ध पत्र कार लेखापाल सहित कार और हम चाहते है कि समय जो निर्धारित किया गया है अमरण अनशन पर बैठने से पहले मानवता को ध्यान मे रखते हुए उससे पहले सारी विधी व्यवस्था दुरुस्त करे जो की जनता को सफर न करना पडे अस्पताल मे खून की कमी डाक्टर की कमी को दूर किया जाए और 24 घंटा डाक्टर अस्पताल मे रहे हर बीमारी का दवा अस्पताल मे ही मिले बहार से किसी को न खरीना पडे मरीज रेफर करने से कितनो की जान चली जाती है इस लिए यही सभी बीमारी का इलाज हो किसी को राँची रेफर न करना पडे बैठक मे समिल चमीन देवी विष्णु गोप पंचमनी देवी विनोद टोप्पो अजय महतो रमेश ठाकुर सुकरा उरांव लछमन लोहरा सुनीता देवी विमला मिज सुगंजी उरांव इंद्राणी तिग्गा सहित कई लोग शामिल हुए ।देवकी देवी जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश प्रतिगिया महिलाएसोसिएशन1
- Post by Pawan arya1
- गुमला जिला के सिसई प्रखंड अंतर्गत उत्तरी बरग़ांव पंचायत में शुक्रवार को पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम प्रधान एतवा उरांव की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम 1996 एवं पेसा नियमावली 2025 के आलोक में ग्राम स्तर पर ग्राम सभा को प्रशासनिक एवं वित्तीय रूप से सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक संस्थागत व्यवस्थाओं को क्रियान्वित करने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक किया गया। जहां जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्व सहमति से ग्राम सभा अध्यक्ष के सहायक सचिव के रूप में प्रदीप कुमार साहु को बनाया गया। वही निगरानी समिति में 15 सदस्य को रखा गया हैं।1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र में योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाकर निरोगी जीवन जीने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी दरमियान योग गुरु गजराज महतो ने शुक्रवार को राजकीयकृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय छारदा में योग के विभिन्न आसनों व प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं को अपने शरीर को क्रियाशील व ऊर्जावान बनाये रखने के लिए यौगिक जॉगिंग का 13 अभ्यास कराया गया। वहीं मन की शांति व तनाव को दूर करने के लिए अनुलोम -विलोम का अभ्यास कराते हुए बताया गया कि इसके नियमित अभ्यास से माइग्रेन की समस्या ठीक होती है। साथ ही सुखासन में बैठकर ध्यान शक्ति को विकसित करने हेतु आज्ञा चक्र में अपने मन को केंद्रित करने का भी अभ्यास कराया गया।और अंत में विश्व शांति के लिए वसुधैव कुटुंबकम् का नारा लगाते हुए अगले दिन के योगाभ्यास के लिए योग का प्रारुप बताकर इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।4
- नगर भ्रमण के पश्चात हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुआ सम्पन्न -प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के चितरी डांडू पंचायत अंतर्गत चितरी महुवा टोली के सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा तीन दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार से कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ किया गया था.जिस निमित 22 अप्रैल को कलश यात्रा के उपरांत 23 अप्रैल को मंडप पूजन,यजमान शुद्धिकरण,वेदी पूजन,पंचांग पूजन,मंडप प्रेवश के अलावे विधि विधान के साथ विभिन्न कार्यक्रम कराया गया था.साथ ही 23 अप्रैल को श्रद्धालु भक्तों द्वारा भक्ति भाव से हनुमानजी का प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण करने के उपरांत 24 अप्रैल गुरुवार को आचार्य पूर्णानंद पाठक,पंकज पाठक और राजेश पाठक द्वारा यजमानों को विधिवत पूजा अर्चना करा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से हनुमानजी का प्रण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया गया.वही प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया.प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में महिला पुरुष भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस दौरान वतावरण भक्तिमय था.वही इस अवसर पर पूर्णानंद पाठक ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से भक्तों के जीवन में भक्ति और यजमानों और श्रद्धालु भक्तों के हृदय में भगवान के प्रति आस्था बना रहेगा.तथा क्षेत्र में भक्ति का महौल के साथ धार्मिक भावना का संचार होता रहेगा.मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष उदय सिंह,उपाध्यक्ष प्रकाश साहू,सचिव विपिन सिंह,संयोजक रोहित उरांव,विजय कुमार गुप्ता,प्रमोद साहू,धीरज कुमार पाठक,नितिन सिंह,विपिन साहू महावीर साहू,सरोज सिंह,आनंद महली,राजू प्रसाद साहू,उमेश साहू,पंकज पाठक,उमेश साहू समेत अन्य सैकडों श्रद्धालु भक्त जन शामिल थे.3
- गुमला: शुक्रवार को समाहरणालय गुमला में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के हाथों अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है। इस क्रम में स्व० सतीश उराँव, लिपिक, अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उराँव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है। नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।1
- गुमला: पृथ्वी दिवस पखवाड़ा के अवसर पर समाहरणालय परिसर, गुमला में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाईक द्वारा नीम एवं वट वृक्ष के पौधे रोपे गए। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है और वृक्षारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका, ब्रह्माकुमारी संस्थान से बीके कंचन, बीके ममता, बीके अमित, बीके पंकज, बीके कृष्णा, बीके विवेक सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।3