logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना-2027 में OBC की अलग और स्पष्ट गणना हो, तभी सामाजिक न्याय की तस्वीर होगी साफ : शालिनी सिंह पटेल नई दिल्ली। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की पृथक एवं स्पष्ट गणना सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी बुंदेलखंड शालिनी सिंह पटेल ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने जनगणना-2027 की प्रश्नावली में OBC के लिए स्पष्ट एवं पृथक कॉलम/श्रेणी अथवा वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि देश की वास्तविक सामाजिक संरचना को समझने और सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक सामाजिक वर्ग की प्रमाणिक जनसंख्या का आंकड़ा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि OBC समाज की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आने से आरक्षण, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक कल्याण और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व से जुड़े फैसले अधिक तथ्यपरक और न्यायसंगत तरीके से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से OBC की जनसंख्या को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिक आंकड़े के अभाव में इस वर्ग की वास्तविक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाता। बिहार में जातीय सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न सामाजिक वर्गों की जनसंख्या के आंकड़े सामने आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जनगणना में भी OBC की गणना को पूरी स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ शामिल किया जाना चाहिए। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जब आबादी का सही आंकड़ा सामने आएगा, तभी हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व का सही आकलन संभव होगा। आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय की नीतियां अधूरी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई हेतु उचित संदेश/अनुशंसा प्रेषित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल विशेष के हित की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और देश के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक भागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है।

9 hrs ago
user_भारतसूत्र Live TV
भारतसूत्र Live TV
Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
32a0b4e4-3d90-4bc6-b650-e47b9ef18b15

जनगणना-2027 में OBC की अलग और स्पष्ट गणना हो, तभी सामाजिक न्याय की तस्वीर होगी साफ : शालिनी सिंह पटेल नई दिल्ली। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की पृथक एवं स्पष्ट गणना सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी बुंदेलखंड शालिनी सिंह पटेल ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने जनगणना-2027 की प्रश्नावली में OBC के लिए स्पष्ट एवं पृथक कॉलम/श्रेणी अथवा वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि देश की वास्तविक सामाजिक संरचना को समझने और सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक सामाजिक वर्ग की प्रमाणिक जनसंख्या का आंकड़ा उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि OBC समाज की वास्तविक जनसंख्या का प्रमाणिक आंकड़ा सामने आने से आरक्षण, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक कल्याण और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व से जुड़े फैसले अधिक तथ्यपरक और न्यायसंगत तरीके से लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से OBC की जनसंख्या

9a6abdac-5300-48b1-8d0a-3a1c41c8808f

को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिक आंकड़े के अभाव में इस वर्ग की वास्तविक स्थिति का सही आकलन नहीं हो पाता। बिहार में जातीय सर्वेक्षण के माध्यम से विभिन्न सामाजिक वर्गों की जनसंख्या के आंकड़े सामने आने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जनगणना में भी OBC की गणना को पूरी स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ शामिल किया जाना चाहिए। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जब आबादी का सही आंकड़ा सामने आएगा, तभी हिस्सेदारी और प्रतिनिधित्व का सही आकलन संभव होगा। आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय की नीतियां अधूरी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से भारत सरकार, गृह मंत्रालय तथा रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई हेतु उचित संदेश/अनुशंसा प्रेषित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह मांग किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल विशेष के हित की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और देश के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक भागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    2
    अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बांदा में कचरे से कमाई! | नारियल के Waste से बन रहे 6 Products | Banda News 2026 बांदा में नारियल के कचरे को बेकार समझने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक नारियल के कचरे से छह अलग-अलग उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह पहल कचरे के बेहतर इस्तेमाल और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कमाई के नए अवसरों से जुड़ी है।
    1
    बांदा में कचरे से कमाई! | नारियल के Waste से बन रहे 6 Products | Banda News 2026
बांदा में नारियल के कचरे को बेकार समझने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक नारियल के कचरे से छह अलग-अलग उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह पहल कचरे के बेहतर इस्तेमाल और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कमाई के नए अवसरों से जुड़ी है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
    1
    जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल बांदा के जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने शहर के खेल मैदानों में लगने वाली व्यावसायिक प्रदर्शनियों के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई के लिए सरकार से 53 करोड़ के बजट की मांग का प्रस्ताव पारित नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नवरात्रि पर्व पर नए कार्यालय का होगा उद्घाटन चित्रकूट । नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी बोर्ड की विशेष बैठक अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए । बैठक में सबसे अहम बात यह रही की मंदाकिनी में आई बाढ़ के कारण पालिका क्षेत्र में करीब 53 करोड़ की क्षति हुई है जिसकी भरपाई के लिए नगर पालिका ने शासन को बजट आवंटन के प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट भ्रमण के दौरान यहां की तबाही देखी थी और सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। बैठक में विकसित भारत के संबंध में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई और उन सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दीपावली दशहरा गणेश उत्सव को देखते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों और जहां पर देवी पंडाल लगते हैं वहां की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सभी सभासदों से अपेक्षा की है की बाढ़ अथवा मूसलाधार बारिश के कारण जिन लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं उनकी सूचना दो दिन के अंदर पालिका कार्यालय को दे दिया जाए जिसमें घर गिरने की फोटो ,पीड़ित व्यक्ति का आधार ,मोबाइल नंबर ,पासबुक होना चाहिए ताकि पीड़ित लोगों को आर्थिक मुआवजा सरकार से दिलाया जा सके और निकट भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में पालिका के नए कार्यालय उद्घाटन पर भी चर्चा हुई निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के पर्व पर नए कार्यालय का उद्घाटन होगा और पुराने कार्यालय के ध्वस्तीकरण का भी प्रस्ताव पारित किया गया ।इसके अलावा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कराए जाने, रामलीला कमेटी का गठन किए जाने का भी निर्णय हुआ ।कमेटी में गैर राजनीतिक व्यक्तियों को रखे जाने की स्वीकृति दी गई है। नगर की साफ सफाई के लिए 300 सफाई कर्मचारी रखे जाने के लिए राज्य वित्त आयोग में प्रतिमाह एक करोड़ की धनराशि शासन से मांग की गई है। कर्मचारियों की कमी की वजह से नगर की साफ सफाई बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है।
    2
    बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई के लिए सरकार से 53 करोड़ के बजट की मांग का प्रस्ताव पारित
नगर पालिका बोर्ड की विशेष बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
नवरात्रि पर्व पर नए कार्यालय का होगा उद्घाटन
चित्रकूट । नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी बोर्ड की विशेष बैठक अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए ।
बैठक में सबसे अहम बात यह रही की मंदाकिनी में आई बाढ़ के कारण पालिका क्षेत्र में करीब 53 करोड़ की क्षति हुई है जिसकी भरपाई के लिए नगर पालिका ने शासन को  बजट आवंटन के प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट भ्रमण के दौरान यहां की तबाही देखी थी और सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। बैठक में विकसित भारत के संबंध में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई और उन सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि दीपावली दशहरा गणेश उत्सव को देखते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों और जहां पर देवी पंडाल लगते हैं वहां की साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था के लिए अभी से ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने सभी सभासदों से अपेक्षा की है की बाढ़ अथवा मूसलाधार बारिश के कारण जिन लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं उनकी सूचना दो दिन के अंदर पालिका कार्यालय को दे दिया जाए जिसमें घर गिरने की फोटो ,पीड़ित व्यक्ति का आधार ,मोबाइल नंबर ,पासबुक होना चाहिए ताकि पीड़ित लोगों को आर्थिक मुआवजा सरकार से  दिलाया जा सके और निकट भविष्य में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा।
इसके अलावा बोर्ड में पालिका के नए कार्यालय उद्घाटन पर भी चर्चा हुई निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के पर्व पर नए कार्यालय का उद्घाटन होगा और पुराने कार्यालय के ध्वस्तीकरण का भी प्रस्ताव पारित किया गया ।इसके अलावा टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कराए जाने, रामलीला कमेटी का गठन किए जाने का भी निर्णय हुआ ।कमेटी में गैर राजनीतिक व्यक्तियों को रखे जाने की स्वीकृति दी गई है।
नगर की साफ सफाई के लिए 300 सफाई कर्मचारी रखे जाने के लिए राज्य वित्त आयोग में प्रतिमाह एक करोड़ की धनराशि शासन से मांग की गई है। कर्मचारियों की कमी की वजह से नगर की साफ सफाई बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    2
    PWD कर्मचारी का बैग लेकर बदमाश फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
 
झांसी के मोठ में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास एक PWD कर्मचारी का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी नल पर पानी पीने के लिए रुका था, तभी अज्ञात बदमाश उसका बैग उठाकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा हुआ था।
शिकायत के अनुसार, बैग लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा भी किया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी
    1
    चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी 
चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की। तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई। चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।
    1
    बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की।
तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई।
चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये: पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं। रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े... प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था। मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था। मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये: पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था। मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं। रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े... प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे। हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था। मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था। मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी। उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है
    1
    चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं,
और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है

विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया


चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये:

पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है।

बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है।


किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं।

पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं।



रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े...

प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे।

हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था।

मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता

मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर

यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था।


मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है
चित्रकूट जिले की पहाड़ी ब्लाक के अशोह के पास से फूटे बम की अभी तक नहीं हो पाई जानकारी,विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं,
और भी हो सकते हैं कई लोग ऐसा महसूस हो रहा है
विस्फोटः विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया
चित्रकूट के अशोह गांव में 12 सितंबर को भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में भीषण विस्फोट हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस टीम जांच कर रही है। वहीं बम विस्फोट निरोधक दल के एक अधिकारी का कहना है, विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं बल्कि बम वाला है। ये:
पूरा घटनाक्रम एक साजिश के तहत किए जाने की आशंका है।
बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट पर धमाके के बाद मौके से मानव अंग मिले थे। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि विस्फोट में कौन व्यक्ति मौजूद था और वहां विस्फोटक सामग्री क्यों लाई गई थी? पुलिस आसपास के जिलों में भी लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है।
किसी व्यक्ति का पैर पुलिस को मौके से मिला था।
मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस
सोमवार को घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को सफेद शर्ट के जले हुए टुकड़े और कई संदिग्ध सामान मिले थे। एक पैर प्लॉट में मिला था, जबकि दूसरा करीब 300 मीटर दूर खेत में मिला। शरीर के अन्य हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं।
पुलिस इन अवशेषों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बरामद मानव अवशेष का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, डीएनए रिपोर्ट आने में करीब दो महीने लग सकते हैं। बता दें, भाजपा नेता के प्लॉट में जहां ब्लास्ट हुआ था, वहां से वह 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय में रहते हैं।
रोड पर पड़े थे मांस के टुकड़े...
प्लॉट के पास रहने वाले कल्लू ने बताया कि जब यह विस्फोट हुआ तब मैं मौके से 500 मीटर की दूरी पर था। हमने सोचा की किसी की गाड़ी का टायर फट गया है। हम मौके पर गए तो वहां पर मेन रोड पर मांस के टुकड़े पड़े हुए थे।
हिमांशु मिश्रा ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर यह विस्फोट हुआ था। हमने आज तक ऐसे विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। ऐसा लगा हमारे कान सुन्न हो गए हों। पुलिस जांच के दौरान प्लॉट में चटाई और तार के निशान भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट से पहले वहां कोई व्यक्ति कितनी देर तक मौजूद था।
मुझे बम से उड़ाने की साजिश हो सकती है- भाजपा नेता
मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर
यह प्लॉट थाने से करीब डेढ किलोमीटर रखा था।
मामले में भाजपा नेता जगदीश गौतम ने बताया, उन्होंने करीब 12 साल पहले यह प्लॉट लिया था। विवाद के चलते उन्होंने इसकी बाउंड्री कराई थी और रखवाली के लिए श्यामसुंदर को केयर टेकर के तौर पर रखा था। यह प्लॉट थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। गौतम ने फोन पर बातचीत में आशंका जताई कि यह उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो सकती थी।
उन्होंने कहा कि वे अक्सर प्लॉट पर आते-जाते रहते हैं। यदि किसी ने उन्हें निशाना बनाने के लिए वहां बम रखा था, तो वह खुद ही उसी विस्फोट की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि जिले में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पड़ोसी जिलों को भी सूचना दी गई है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.