logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।

1 hr ago
user_भारतसूत्र Live TV
भारतसूत्र Live TV
Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण

गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    2
    अघोषित बिजली कटौती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद नाराज, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
बांदा। जनपद में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर निषाद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, बांदा को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों और अन्य लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग से निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिना पूर्व सूचना की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से जनहित में जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा की।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा में कचरे से कमाई! | नारियल के Waste से बन रहे 6 Products | Banda News 2026 बांदा में नारियल के कचरे को बेकार समझने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक नारियल के कचरे से छह अलग-अलग उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह पहल कचरे के बेहतर इस्तेमाल और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कमाई के नए अवसरों से जुड़ी है।
    1
    बांदा में कचरे से कमाई! | नारियल के Waste से बन रहे 6 Products | Banda News 2026
बांदा में नारियल के कचरे को बेकार समझने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक नारियल के कचरे से छह अलग-अलग उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह पहल कचरे के बेहतर इस्तेमाल और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कमाई के नए अवसरों से जुड़ी है।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    1
    BREAKING NEWS BANDA 🚨
उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार
बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की।
15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है।
मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • यूपी में जंगलराज कायम नहीं होने देंगे वामदल - कामरेड अमित यादव जाति धर्म आधारित राजनीति कर रही भाजपा -रुद्र प्रसाद मिश्र चित्रकूट। आज वामपंथी एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को द्वारा उप जिलाधिकारी कर्वी महोदय चित्रकूट को दिया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता का. रुद्र प्रसाद मिश्र व अमित यादव के नेतृत्व में कैंप कार्यालय कचहरी से चलकर धनुष चौराहा व पटेल चौक होते हुए नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय कर्वी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीएम वरिष्ठ नेता कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगल राज्य कायम हो चुका है। सन 1911 में बनी हुई सहारनपुर की मस्जिद को तोड़ा जाना भाजपा राज्य का राजनीतिक केंद्र बिंद, कार्यशैली तथा ध्रुवीकरण करना संविधान भावना का उल्लघंन है। भाजपा पूरे देश में बाबा साहेब के बनाए संविधान को हटाकर मनुवादी सिद्धांत लागू करना चाहते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जनता के मूड और अपनी पार्टी के भीतर मतभेदों से स्पष्ट रूप से घबराए हुए हैं लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय वह चुनाव से पहले डराने धमकाने बुलडोजर करवाई और विभाजनकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। भाजपा किसानों की जमीनें छीनकर मजदूर बनाने की साज़िश कर रही। सीपीआई जिला सचिव का. अमित यादव एड. ने कहा कि वामदल यूपी में भाजपा का जंगलराज कायम नहीं होने देंगे। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विरोधियों तक यह दमन, विपक्ष के नेताओं को नजर बंद करना, हाउस अरेस्ट करना, विरोधी दलों के नेताओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारियां एकत्रित की जा रही है उसके लिए दबाव बनाया जाता है। राज्य को निगरानी एवं पुलिस राज बनाने की कोशिश है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले में उत्तर प्रदेश राज्य को आर्मेनिया डिस्टोपिया राज बनाने की चेष्टा बताया गया है। चुनाव नजदीक आते ही रेवड़ी की बारिश से कुछ नहीं होगा। प्रदर्शन व सभा के बाद माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा गया। प्रदर्शन व सभा में मुख्य रूप से कामरेड शिवम द्विवेदी, पूनम,गिरधर, वीर बहादुर,सुधा सिंह, रामप्रताप, राजाराम, राजधर विश्वकर्मा, संदीप कुमार पाण्डेय,शारदा प्रसाद, रामस्वरूप, प्रद्युम्न, बांकीदास चुन्ना, मुन्ना यादव, दिनेश मौजूद थे।
    3
    यूपी में जंगलराज कायम नहीं होने देंगे वामदल - कामरेड अमित यादव 
जाति धर्म आधारित राजनीति कर रही भाजपा  -रुद्र प्रसाद मिश्र 
चित्रकूट।  आज वामपंथी एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को द्वारा उप जिलाधिकारी कर्वी महोदय चित्रकूट को दिया गया। 
सैकड़ों कार्यकर्ता का. रुद्र प्रसाद मिश्र व अमित यादव के नेतृत्व में कैंप कार्यालय कचहरी से चलकर धनुष चौराहा व पटेल चौक होते हुए नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय कर्वी पहुंचे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीएम वरिष्ठ नेता कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगल राज्य कायम हो चुका है। सन 1911 में बनी हुई सहारनपुर की मस्जिद को तोड़ा जाना भाजपा राज्य का राजनीतिक केंद्र बिंद, कार्यशैली तथा ध्रुवीकरण करना संविधान भावना का उल्लघंन है। भाजपा पूरे देश में बाबा साहेब के बनाए संविधान को हटाकर मनुवादी सिद्धांत लागू करना चाहते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री जनता के मूड और अपनी पार्टी के भीतर मतभेदों से स्पष्ट रूप से घबराए हुए हैं लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय वह चुनाव से पहले डराने धमकाने बुलडोजर करवाई और विभाजनकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। भाजपा किसानों की जमीनें छीनकर मजदूर बनाने की साज़िश कर रही।
सीपीआई जिला सचिव का. अमित यादव एड. ने कहा कि वामदल  यूपी में भाजपा का जंगलराज कायम नहीं होने देंगे। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विरोधियों तक यह दमन, विपक्ष के नेताओं को नजर बंद करना, हाउस अरेस्ट करना, विरोधी दलों के नेताओं के बारे में व्यक्तिगत जानकारियां एकत्रित की जा रही है उसके लिए दबाव बनाया जाता है। राज्य को निगरानी एवं पुलिस राज बनाने की कोशिश है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले में उत्तर प्रदेश राज्य को आर्मेनिया डिस्टोपिया राज बनाने की चेष्टा बताया गया है। चुनाव नजदीक आते ही रेवड़ी की बारिश से कुछ नहीं होगा।
प्रदर्शन व सभा के बाद माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा गया।
प्रदर्शन व सभा में मुख्य रूप से कामरेड शिवम द्विवेदी, पूनम,गिरधर, वीर बहादुर,सुधा सिंह, रामप्रताप, राजाराम, राजधर विश्वकर्मा, संदीप कुमार पाण्डेय,शारदा प्रसाद, रामस्वरूप, प्रद्युम्न, बांकीदास चुन्ना, मुन्ना यादव, दिनेश मौजूद थे।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    1
    बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार 
बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मानवी प्रकरण में बर्खास्त डॉक्टर को संरक्षण का आरोप तीन दिन में बर्खास्तगी पलटी, नंदराज अस्पताल के मानकों पर भी सवाल बांदा। पांच वर्षीय मानवी के पैर काटे जाने के मामले में अब सवाल सिर्फ इलाज की कथित लापरवाही का नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद बदले फैसले का भी है। पड़ुई निवासी अनिल कुमार ने डीएम को पत्र देकर डॉ. विनीत कुमार सिंह की बर्खास्तगी और महज तीन दिन बाद उसे निरस्त किए जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 2 अप्रैल की स्वतंत्र जांच में डॉ. विनीत सिंह की कथित लापरवाही सामने आने के बाद 13 अप्रैल को बर्खास्तगी हुई, लेकिन 16 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व आंतरिक समिति की रिपोर्ट का हवाला देकर आदेश वापस ले लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की हड़ताल और तालाबंदी के दबाव में यह फैसला बदला गया।सरकारी सेवा के साथ नंदराज अस्पताल संचालित करने और अस्पताल में आवश्यक मानक व फायर एनओसी न होने का आरोप भी लगाया गया है।मामला गंभीर है—एक जांच में लापरवाही के सवाल, दूसरी में क्लीन चिट और फिर तीन दिन में बर्खास्तगी खत्म। आखिर जवाबदेही तय करने वाली व्यवस्था में इतना बड़ा यू-टर्न किस आधार पर आया? शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मानवी प्रकरण में बर्खास्त डॉक्टर को संरक्षण का आरोप
तीन दिन में बर्खास्तगी पलटी, नंदराज अस्पताल के मानकों पर भी सवाल
बांदा। पांच वर्षीय मानवी के पैर काटे जाने के मामले में अब सवाल सिर्फ इलाज की कथित लापरवाही का नहीं, बल्कि कार्रवाई के बाद बदले फैसले का भी है। पड़ुई निवासी अनिल कुमार ने डीएम को पत्र देकर डॉ. विनीत कुमार सिंह की बर्खास्तगी और महज तीन दिन बाद उसे निरस्त किए जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 2 अप्रैल की स्वतंत्र जांच में डॉ. विनीत सिंह की कथित लापरवाही सामने आने के बाद 13 अप्रैल को बर्खास्तगी हुई, लेकिन 16 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूर्व आंतरिक समिति की रिपोर्ट का हवाला देकर आदेश वापस ले लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की हड़ताल और तालाबंदी के दबाव में यह फैसला बदला गया।सरकारी सेवा के साथ नंदराज अस्पताल संचालित करने और अस्पताल में आवश्यक मानक व फायर एनओसी न होने का आरोप भी लगाया गया है।मामला गंभीर है—एक जांच में लापरवाही के सवाल, दूसरी में क्लीन चिट और फिर तीन दिन में बर्खास्तगी खत्म। आखिर जवाबदेही तय करने वाली व्यवस्था में इतना बड़ा यू-टर्न किस आधार पर आया? शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन) द्वारा जनपद बांदा में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय, बांदा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त जी ने गुलाबचंद कुशवाहा का किया सम्मान *मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार जी ने कहा -* "गुलाबचंद कुशवाहा जी जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनपद में 5000 पौधे लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प शक्ति हो तो सब संभव है। यह कार्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।" *पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने अपील करते हुए कहा -* "पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही भविष्य है। भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। हम मण्डलायुक्त महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारे पौधारोपण कार्यक्रम का सम्मान किया आओ, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।"
    4
    बांदा मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कमिश्नर कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण
चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा (भगवती मानव कल्याण संगठन) द्वारा जनपद बांदा में 5000 पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया गया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को कमिश्नर कार्यालय, बांदा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, श्री अजीत कुमार जी और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर मण्डलायुक्त जी ने गुलाबचंद कुशवाहा का किया सम्मान 
*मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार जी ने कहा -*
"गुलाबचंद कुशवाहा जी जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जनपद में 5000 पौधे लगाकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति व संकल्प शक्ति हो तो सब संभव है। यह कार्य युवाओं के लिए एक मिसाल है। उनका यह प्रयास निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और हरित भविष्य देगा।"
*पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने अपील करते हुए कहा -*
"पेड़ ही जीवन है, पेड़ ही भविष्य है। भगवती मानव कल्याण संगठन का लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना है। हमने 5000 पौधे बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर विगत 54 महीनों में सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं, लेकिन हमारा सपना है कि बांदा का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। हम मण्डलायुक्त महोदय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने हमारे पौधारोपण कार्यक्रम का सम्मान किया आओ, हम सब मिलकर बांदा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएं।"
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की। तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई। चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।
    1
    बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।
ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की।
तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई।
चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.