Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 2026 रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 2026
BHK News Himachal
रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 2026 रिवालसर स्कूल का 100% रिजल्ट 🔥 श्रुति ने 96.3% के साथ किया टॉप | Mandi School Result 2026
More news from Kullu and nearby areas
- रिपोर्ट 31 मार्च सैंज (बुद्धि सिंह ठाकुर ): शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का समय न्यौछावर करने वाले राजेंद्र शर्मा 31 मार्च को अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक का भावपूर्ण स्वागत किया। विद्यार्थियों और प्रबंधन द्वारा यादगार विदाई समारोह की शुरुआत में स्कूल के पूर्व व वर्तमान प्रबंधन और विद्यार्थियों द्वारा राजेंद्र शर्मा जी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने फूल-मालाओं और गीतों के साथ अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल प्रशासन ने उनके 40 वर्षों के सेवाकाल को संस्थान के लिए एक 'स्वर्ण युग' बताया और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। शून्य से शिखर तक का सफर सैंज घाटी की रैला पंचायत के जीवा गांव के एक साधारण परिवार में जन्मे राजेंद्र शर्मा की यात्रा प्रेरणादायक रही है: शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय शरण-II से करने के बाद उन्होंने सैंज स्कूल से ही अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद प्रभाकर, स्नातक, एमए (हिंदी), जेबीटी और बीएड जैसी उच्च शिक्षा मेरिट के साथ हासिल की। करियर की शुरुआत: वर्ष 1987 में जेबीटी अध्यापक के रूप में नियुक्ति हुई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मझाण और खुन्न जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दीं। पदोन्नति: जेबीटी से सफर शुरू कर वे भाषा अध्यापक और टीजीटी हिंदी के पद तक पहुँचे। सेवा के मुख्य केंद्र राजेंद्र शर्मा ने अपने 40 वर्ष 03 माह के कार्यकाल में कई विद्यालयों को सींचा, जिनमें मुख्य रूप से: प्रारंभिक चरण: राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय सैंज, मंगलौर, पुखरी, करटाह और शरण-II। वरिष्ठ चरण: वराण, ढालपुर कुल्लू, खल्याणी और अंत में पीएम श्री सैंज। भविष्य का संकल्प और आभार विदाई के क्षणों में भावुक होते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा, "मैंने जीवन भर कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया है और मेरा प्रयास हमेशा विद्यार्थियों की भलाई रहा है। सरकारी सेवा भले ही समाप्त हो रही हो, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं आगे भी सक्रिय रहूँगा।" उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में सहयोग देने के लिए सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। अपनी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में उन्होंने अपने पैतृक गांव जीवा (सिउंड) में सभी शुभचिंतकों के लिए धाम (पारंपरिक भोज) का आयोजन भी किया है।1
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के छह नगर निकायों में से दो—नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा—में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों निकायों में आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया है। नगर पंचायत भोटा (कुल 7 वार्ड): महिला: वार्ड 1, 4, 5 एससी (महिला): वार्ड 3 एससी: वार्ड 7 अनारक्षित: वार्ड 2, 6 नगर परिषद सुजानपुर (कुल 9 वार्ड): महिला: वार्ड 5, 6, 8, 9 एससी (महिला): वार्ड 7 एससी: वार्ड 1 अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 4 वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के बाद इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने की सिफारिश की है। बाइट गंधर्वा राठौड़ उपायुक्त हमीरपुर गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अब शेष चार निकायों में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- घुमारवीं, 31 मार्च (राकेश): घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुमारवीं पुल के समीप आज एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर (नंबर PB 08 EK 2473) मेला ग्राउंड की ओर झूले लेकर जा रहा था। इसी दौरान उतराई में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई की ओर लटक गया। ट्रैक्टर में सवार दो लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। समय रहते बड़ा हादसा टलने से क्षेत्र में राहत का माहौल है।1
- कथा व्यास आचार्य जगमोहन शास्त्री जी ने प्रथम दिवस पर सुनाया धुंधुकारी प्रसंग, पंडाल का श्याम सुंदर से करवाया मिलन बंगाणा, उपमंडल बंगाणा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम उस समय देखने को मिला जब ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि और भगवान के जयकारों के बीच यह धार्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा है। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बंगाणा के प्रसिद्ध व्यवसायी लक्की सोनी और बिक्की सोनी द्वारा अपने माता-पिता, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष सोनी एवं स्वर्गीय माता जी की पुण्य स्मृति में लगातार दूसरी बार करवाया जा रहा है।कथा प्रारंभ से पूर्व ठंडी खुई से भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। कलशयात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में फूल बरसाकर कलशयात्रा का स्वागत किया। इस श्रीमद्भागवत कथा में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्री श्री जगमोहन दत्त शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी से अमृत वर्षा कर रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने धुंधुकारी का प्रसंग सुनाते हुए जीवन में सत्कर्म और भक्ति के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य यदि अपने जीवन में भगवान का स्मरण करता रहे और अच्छे कर्मों का पालन करे, तो वह सभी दुखों से मुक्ति पा सकता है। धुंधुकारी के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि मनुष्य को सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और अपने जीवन को भगवान की भक्ति में समर्पित करना चाहिए। कथा के दौरान आचार्य जी ने भजन सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस भजन के माध्यम से उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और श्रोताओं को श्याम सुंदर के प्रेम और भक्ति से जोड़ने का प्रयास किया। भजन के दौरान श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर भगवान का स्मरण किया और भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद लिया।कथा के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर झांकियों से आकर्षक रूप दिया गया है। आयोजन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बैठने की व्यवस्था पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, लक्की सोनी और बिक्की सोनी ने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा उनके माता-पिता की स्मृति को समर्पित है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवन भर समाज और धर्म की सेवा की, इसलिए उनकी पुण्य स्मृति में यह धार्मिक आयोजन करवाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी श्रद्धालुओं के सहयोग से कथा का सफल आयोजन किया गया था और इस वर्ष भी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर भगवान की महिमा का श्रवण करें और अपने जीवन को धर्ममय बनाएं। हर दिन कथा विराम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए पहाड़ी धाम का विशेष आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका श्रद्धालु भरपूर आनंद ले रहे हैं। पहाड़ी धाम में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है और लोग परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर भक्ति और प्रसाद दोनों का लाभ उठा रहे हैं। पूरे बंगाणा क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन करता ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार ठंडी खुई से निकली भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा ने बंगाणा क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का नया वातावरण बना दिया है, जो आने वाले दिनों में और अधिक भक्तिमय होने की उम्मीद है। इस मौके पर दिनेश खत्री मदन गोपाल वोहरा अनिल कुमार बांटू आरबी राणा आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।1
- थाना हरोली के तहत सलोह चौक के पास ज्वेलर की दुकान में हुई 35 लाख रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया। आरोपी मान सिंह निवासी किशनगंज (बिहार) को होशियारपुर से सोना-चांदी के आभूषणों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था और इलाके की पूरी जानकारी रखता था। 30 मार्च की सुबह दुकान का शटर तोड़कर करीब 100 ग्राम सोना और 8 किलो चांदी के गहने चोरी किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज और टीमों के गठन के जरिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने कहा कि हरोली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात को कुछ ही घंटे में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जा रहा है।1
- भराड़ी में 4 अप्रैल को धमाल 🔥 इंदु शांडिल की LIVE Star Night | Ajmer Grishmotsav 20261
- Post by Dev Raj Thakur1
- एंट्री टैक्स के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष से भी ही है इस मुद्दे पर बात एंट्री टैक्स में नहीं की है ज्यादा बढ़ोतरी1