Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्य में चल रही जनगणना 2027 के साथ-साथ स्व गणना की भी की गई है व्यवस्था। इसके लिए सरकार ने जारी किए है वेब साइट। जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक अपनी पारिवारिक जानकारी भर कर अपनी गणना करा सकता है।जिसे बाद में बीएलओ द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
Shambhu sharan
राज्य में चल रही जनगणना 2027 के साथ-साथ स्व गणना की भी की गई है व्यवस्था। इसके लिए सरकार ने जारी किए है वेब साइट। जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक अपनी पारिवारिक जानकारी भर कर अपनी गणना करा सकता है।जिसे बाद में बीएलओ द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Talk On Chair1
- बिहार के मेहसी थाना क्षेत्र में NH-27 पर तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी। मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर की है घटना जहां मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही एक क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पाया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक इस बड़े हादसे में बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए NHAI की एम्बुलेंस की मदद से घायल चालक को मेहसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार का नंबर UP16EH 3256 बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- **मझौलिया में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, 7 दिनों का अल्टीमेटम** **मझौलिया | जापान साह की रिपोर्ट** मझौलिया प्रखंड में सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी भानु प्रकाश ने पुलिस बल के साथ मझौलिया प्रखंड मुख्यालय से बाजार चौक होते हुए मझौलिया चीनी मिल और रेलवे गुमटी तक अतिक्रमण हटाने को लेकर निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बार-बार समझाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को **7 दिनों का अंतिम मौका** दिया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने बताया कि मझौलिया बाजार और सरिसवा बाजार में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को निर्धारित समय के भीतर नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मझौलिया बाजार में दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस दौरान राजस्व अमीन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।1
- बेतिया शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों, स्थानों, प्रमुख क्षेत्रों में एवं सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेय जल की समुचित व्यवस्था की गई। 21.04.2026.1
- Post by News Seva 181
- --वर्ष 2016 हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि की हैं सदस्य। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 21 अप्रैल 2026- सिरहाकोठी:-कोटवा प्रखंड के अशोकपकड़ी गांव निवासी श्रीमती सीता देवी एवं श्रीमती रंजू देवी अचानक पहुंची भार्गव भवन सिरहाकोठी।वर्ष 2016 में हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि की हैं सदस्यता ग्रहण की है।इन्होंने इस सोसाइटी से लघु हैं लेकर अपनी समस्या का निराकरण किया था और बहुत ईमानदारी से श्रीमती सीता देवी एवं श्रीमती रंजू देवी ने ऋण चुका कर एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान बनी थी। आज इन्होंने फिर अपने अंदर कुछ करने की ललक लेकर पहुंची थी अचानक भार्गव भवन सिंह कोठी और अपने विचारधारा से अवगत कराई समिति के अध्यक्ष श्री रवि कुमार भार्गव को। श्री रवि कुमार भार्गव ने इनको सही जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां से आपको पीएमजीवाई योजना के अंतर्गत सहायता दिलाई जा सकती है किंतु इसके लिए आठवां पास होना नियम कानून को समझना अनिवार्य होता है। आपको अपने क्षेत्र का कोई एक बैंक चयनित करना होगा इस बैंक में आप अपने आवेदन को भिजवायेंगे डीआईसी के द्वारा। बैंक आपके आवेदन का जांच पड़ताल करके आपको ऋण देगी,और आप उस ऋण से जो अपने प्रोजेक्ट तैयार करवाया है वह व्यवसाय करके आप बैंक का रन वापस करेंगे जिसमें सामान्य जाति को 25% एवं अनुसूचित जाति जनजाति को 35% अनुदान का लाभ भारत सरकार देती है। कोई भी योजना बेकार का नहीं होता है अपना विचार सही रखना मनुष्य को मंजिल तक पहुंचने में सफलता प्राप्त करवाती है। इस आश्वासन को दोनों महिला सदस्य ने काफी गंभीरता से सुना समझा और फिर अपने गांव के लिए प्रस्थान कर गई।2
- बेतिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव से सामने आया है, जहां सुबह करीब 10 बजे घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो गांव में ही सिलाई का काम करता है। बताया जा रहा है कि अजीत खाना खाने के बाद अपने घर से दुकान लौट रहा था। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने के दाहिने हिस्से में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों काऊ खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल के बड़े भाई सुजीत पासवान ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने भाई को बाइक से अस्पताल लेकर आए। फिलहाल परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- **लौरिया में दान की जमीन का निबंधन कार्य नहीं होने से विद्यालय भवन के निर्माण पर लगा ग्रहण** **निबंधन लंबित होने पर विद्यालय को गौनाहा में किया गया समायोजित** **बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट** लौरिया प्रखंड के नवका टोला बगही बसवरिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भूमि निबंधन वर्षों से लंबित रहने के कारण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। वर्ष 2013 में गौनाहा निवासी मनोज प्रसाद ने विद्यालय निर्माण हेतु एक कट्ठा भूमि दान किया था, लेकिन अब तक उसका निबंधन राज्यपाल के नाम से नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पर आंशिक रूप से शौचालय का निर्माण कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया है, साथ ही निर्माण सामग्री के रूप में एस्बेस्टस भी वहीं पड़ा हुआ है, जिससे भूमि अनुपयोगी बनी हुई है। निबंधन लंबित रहने के कारण विद्यालय को गौनाहा में समायोजित कर दिया गया है, जिससे छोटे बच्चों को प्रतिदिन लगभग **3.5 किलोमीटर** दूरी तय कर नरकटियागंज मार्ग पार कर स्कूल जाना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नतीजतन अभिभावकों में भय का माहौल है। करीब 1000 की आबादी वाले इस दलित बहुल गांव में नामांकन घटकर मात्र **130** हो गया है, जबकि चार शिक्षक कार्यरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और वे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को नया बस्ती में समाजसेवी मोहम्मद गौरी खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंजर, सज्जाद, आलमगीर, इस्लाम, मेराज, इम्तेयाज मास्टर, वजीर, अनारुल, सनाउल्लाह, तीमाल, गयासुद्दीन समेत मुन्नी खातून, तहलीमा खातून, जमीला खातून व मिसरून खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। देवराज मददगार कमिटी के अमजद अली, अबसार हुसैन, शाहिद हुसैन, साहिर जुल्फेकार व संदीप शर्मा ने भी समर्थन दिया। बैठक के बाद जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों ने नया बस्ती में शीघ्र स्कूल स्थापना की मांग की। गौरी खान ने कहा, **“शिक्षा हमारा अधिकार है, प्रशासन को अविलंब पहल कर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना होगा।”** ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र भूमि निबंधन व नए विद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- यहां मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के चयन हेतु काउंसलिंग - सह- स्कूटनी का कार्य संचालित किया जा रहा है। 21.04.2026.1