logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में दिनदहाड़े गोलीकांड: घर से दुकान जा रहे युवक के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक बेतिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव से सामने आया है, जहां सुबह करीब 10 बजे घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो गांव में ही सिलाई का काम करता है। बताया जा रहा है कि अजीत खाना खाने के बाद अपने घर से दुकान लौट रहा था। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने के दाहिने हिस्से में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों काऊ खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल के बड़े भाई सुजीत पासवान ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने भाई को बाइक से अस्पताल लेकर आए। फिलहाल परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बेतिया में दिनदहाड़े गोलीकांड: घर से दुकान जा रहे युवक के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक बेतिया में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव से सामने आया है, जहां सुबह करीब 10 बजे घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को सीने में गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अजीत पासवान के रूप में हुई है, जो गांव में ही सिलाई का काम करता है। बताया जा रहा है कि अजीत खाना खाने के बाद अपने घर से दुकान लौट रहा था। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने के दाहिने हिस्से में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों काऊ खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं घायल के बड़े भाई सुजीत पासवान ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने भाई को बाइक से अस्पताल लेकर आए। फिलहाल परिवार में दहशत और चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बगहा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस के एक बगीचे में प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हर छोटे-बड़े साक्ष्य को बारीकी से खंगालना शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस पूरे मामले पर DSP कैलाश प्रसाद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर पूरे एरिया को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। DSP के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम की मदद से हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन असली सच्चाई क्या है—यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश और हत्या की कहानी छिपी हुई है? इस सवाल का जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं हर किसी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों पर टिकी हुई है, जो इस डबल डेथ मिस्ट्री से पर्दा उठाएगी।
    1
    बगहा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस के एक बगीचे में प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब यानी FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हर छोटे-बड़े साक्ष्य को बारीकी से खंगालना शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
इस पूरे मामले पर DSP कैलाश प्रसाद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर पूरे एरिया को सुरक्षित करते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। DSP के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम की मदद से हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन असली सच्चाई क्या है—यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
क्या यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई साजिश और हत्या की कहानी छिपी हुई है? इस सवाल का जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं हर किसी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों पर टिकी हुई है, जो इस डबल डेथ मिस्ट्री से पर्दा उठाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    25 min ago
  • आज बेतिया में नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 21.04.2026.
    1
    आज बेतिया में नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। 21.04.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • nautan - बरियार पुर में लगी आग में 17 घर और लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गया !!
    1
    nautan - बरियार पुर में लगी आग में 17 घर और लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गया !!
    user_News Roots 24
    News Roots 24
    Video Creator बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • **मझौलिया में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, 7 दिनों का अल्टीमेटम** **मझौलिया | जापान साह की रिपोर्ट** मझौलिया प्रखंड में सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी भानु प्रकाश ने पुलिस बल के साथ मझौलिया प्रखंड मुख्यालय से बाजार चौक होते हुए मझौलिया चीनी मिल और रेलवे गुमटी तक अतिक्रमण हटाने को लेकर निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बार-बार समझाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को **7 दिनों का अंतिम मौका** दिया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने बताया कि मझौलिया बाजार और सरिसवा बाजार में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को निर्धारित समय के भीतर नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मझौलिया बाजार में दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस दौरान राजस्व अमीन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
    1
    **मझौलिया में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, 7 दिनों का अल्टीमेटम**
**मझौलिया | जापान साह की रिपोर्ट**
मझौलिया प्रखंड में सड़क अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी भानु प्रकाश ने पुलिस बल के साथ मझौलिया प्रखंड मुख्यालय से बाजार चौक होते हुए मझौलिया चीनी मिल और रेलवे गुमटी तक अतिक्रमण हटाने को लेकर निरीक्षण किया।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बार-बार समझाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को **7 दिनों का अंतिम मौका** दिया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने बताया कि मझौलिया बाजार और सरिसवा बाजार में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को निर्धारित समय के भीतर नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से मझौलिया बाजार में दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
इस दौरान राजस्व अमीन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by News Seva 18
    1
    Post by News Seva 18
    user_News Seva 18
    News Seva 18
    पत्रकार नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • राज्य में चल रही जनगणना 2027 के साथ-साथ स्व गणना की भी की गई है व्यवस्था। इसके लिए सरकार ने जारी किए है वेब साइट। जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक अपनी पारिवारिक जानकारी भर कर अपनी गणना करा सकता है।जिसे बाद में बीएलओ द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
    1
    राज्य में चल रही जनगणना 2027  के साथ-साथ स्व गणना की भी की गई है व्यवस्था। इसके लिए सरकार ने जारी किए है वेब साइट। जिस पर कोई भी भारतीय नागरिक अपनी पारिवारिक जानकारी भर कर अपनी गणना करा सकता है।जिसे बाद में बीएलओ द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 min ago
  • बीते दिन लोकसभा में जिस प्रकार नारी शक्ति अधिनियम और परिसीमन बिल का विरोध विपक्षी सांसदों ने किया और वह बिल खरीच हो गया उसके बाद आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के नेताओं ने बेतिया में महागठबंधन के खिलाफ निकाला धिक्कार मार्च जिसमें शैलेश कुशवाहा, अमित कुमार गुप्ता और सत्यदेव कुशवाहा सहित तमाम RLM नेताओं ने किया प्रदर्शन
    1
    बीते दिन लोकसभा में जिस प्रकार नारी शक्ति अधिनियम और परिसीमन बिल का विरोध विपक्षी सांसदों ने किया और वह बिल खरीच हो गया उसके बाद आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के नेताओं ने बेतिया में महागठबंधन के खिलाफ निकाला धिक्कार मार्च जिसमें शैलेश कुशवाहा, अमित कुमार गुप्ता और सत्यदेव कुशवाहा सहित तमाम RLM नेताओं ने किया प्रदर्शन
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नौतन प्रखंड के मंगलपुर कला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित बरियारपुर गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय भयावह मंजर देखने को मिला जब अचानक लगी भीषण आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने या सामान बचाने का भी मौका नहीं मिल सका। घरों में रखा अनाज, कपड़े, गहने, बर्तन, पलंग, कुर्सी और अन्य सभी घरेलू सामान पलभर में जलकर खाक हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी समाप्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन आग की भयावहता के आगे सब बेबस नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, बाल्टी, पंप और उपलब्ध संसाधनों से लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा और आग की तीव्रता के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी। इस अगलगी की घटना में सुबोध राम, अकलु राम सहित दर्जनों परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह भीषण हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल कायम है। गांव के लोग अपने उजड़े हुए आशियाने को देखकर गम और सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य रंजन यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को तत्काल जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों के लिए शीघ्र राहत और मुआवजे की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद बरियारपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ सिर्फ राख और उजड़े हुए घरों के निशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री, आवास व्यवस्था और मुआवजा उपलब्ध कराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि इस भीषण त्रासदी से प्रभावित परिवारों को कुछ सहारा मिल सके।
    1
    नौतन प्रखंड के मंगलपुर कला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित बरियारपुर गांव में मंगलवार की देर शाम उस समय भयावह मंजर देखने को मिला जब अचानक लगी भीषण आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने या सामान बचाने का भी मौका नहीं मिल सका। घरों में रखा अनाज, कपड़े, गहने, बर्तन, पलंग, कुर्सी और अन्य सभी घरेलू सामान पलभर में जलकर खाक हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी समाप्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश करते रहे लेकिन आग की भयावहता के आगे सब बेबस नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, बाल्टी, पंप और उपलब्ध संसाधनों से लोग आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा और आग की तीव्रता के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी। इस अगलगी की घटना में सुबोध राम, अकलु राम सहित दर्जनों परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अभी तक नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण यह भीषण हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल कायम है। गांव के लोग अपने उजड़े हुए आशियाने को देखकर गम और सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य रंजन यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को तत्काल जानकारी देते हुए पीड़ित परिवारों के लिए शीघ्र राहत और मुआवजे की मांग की है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद बरियारपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ सिर्फ राख और उजड़े हुए घरों के निशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री, आवास व्यवस्था और मुआवजा उपलब्ध कराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, ताकि इस भीषण त्रासदी से प्रभावित परिवारों को कुछ सहारा मिल सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.