logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली कटौती से आक्रोश, बिजली पावर हाउस के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन बहराइच। बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजली पावर हाउस के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने घरों को लौट गए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक कलेक्ट्रेट के बाहर आवागमन प्रभावित रहा।

1 hr ago
user_Pradeep
Pradeep
रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिजली कटौती से आक्रोश, बिजली पावर हाउस के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन बहराइच। बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजली पावर हाउस के बाहर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा किया। सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने घरों को लौट गए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक कलेक्ट्रेट के बाहर आवागमन प्रभावित रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बैराजों से छोड़ा गया 166847.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166847.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    1
    बैराजों से छोड़ा गया 166847.00 क्यूसेक पानी
एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें
बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 166847.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 125721, सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अगर आप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते हैं तो ये वीडियो जरूर देखें
    1
    अगर आप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते हैं तो ये वीडियो जरूर देखें
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री बहराइच, 10 अगस्त 2026 (सोमवार):मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' अभियान के अंतर्गत आज बहराइच जिले के दो प्राथमिक विद्यालयों में 200 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।यह सेवा कार्य श्री सतपाल जी महाराज के सुपुत्र श्री विभु जी महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मानव धर्म मंदिर बहराइच की प्रभारी महात्मा श्री संध्या बाई जी के कुशल निर्देशन और महात्मा श्री प्रेमधारा बाई जी की देखरेख में संपन्न किया गया।प्राथमिक विद्यालय नंदापुरवा: यहाँ के 100 बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।प्राथमिक विद्यालय गुरछाही (क्षेत्र रिसिया, बहराइच): यहाँ भी 100 स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मानव सेवा दल के टोली नायक श्री मुन्ना लाल जी, शाखा आश्रम विभाग से श्री हुकुमचंद अवस्थी जी, यूथ टीम से सचिन निषाद व परमहंस मिश्रा और अन्य प्रेमी जनों में श्री हरिराम जी एवं श्री रामप्रसाद जी का पूर्ण और सराहनीय सहयोग रहा।सभी सेवादारों ने बाई जी के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए इस पूरे कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराया। एडिटर अब्दुल नासिर
    1
    बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री 
बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री 
बहराइच, 10 अगस्त 2026 (सोमवार):मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' अभियान के अंतर्गत आज बहराइच जिले के दो प्राथमिक विद्यालयों में 200 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।यह सेवा कार्य श्री सतपाल जी महाराज के सुपुत्र श्री विभु जी महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मानव धर्म मंदिर बहराइच की प्रभारी महात्मा श्री संध्या बाई जी के कुशल निर्देशन और महात्मा श्री प्रेमधारा बाई जी की देखरेख में संपन्न किया गया।प्राथमिक विद्यालय नंदापुरवा: यहाँ के 100 बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।प्राथमिक विद्यालय गुरछाही (क्षेत्र रिसिया, बहराइच): यहाँ भी 100 स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मानव सेवा दल के टोली नायक श्री मुन्ना लाल जी, शाखा आश्रम विभाग से श्री हुकुमचंद अवस्थी जी, यूथ टीम से सचिन निषाद व परमहंस मिश्रा और अन्य प्रेमी जनों में श्री हरिराम जी एवं श्री रामप्रसाद जी का पूर्ण और सराहनीय सहयोग रहा।सभी सेवादारों ने बाई जी के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए इस पूरे कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
एडिटर अब्दुल नासिर
    user_Junrilst Abdul Nasir (सोनू)
    Junrilst Abdul Nasir (सोनू)
    Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम गांवों, कस्बों और बाजारों में चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।साइबर जागरूकता के तहत फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल से बचने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
    1
    मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम गांवों, कस्बों और बाजारों में चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।साइबर जागरूकता के तहत फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल से बचने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • “अमित शाह में हिम्मत नहीं कि संसद में हमारे सामने खड़े हों” राहुल गांधी का गृह मंत्री पर तीखा हमला, सियासी बयानबाजी तेज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अमित शाह में हिम्मत नहीं है कि वो संसद में हमारे सामने खड़े हो जाएं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
    1
    “अमित शाह में हिम्मत नहीं कि संसद में हमारे सामने खड़े हों”
राहुल गांधी का गृह मंत्री पर तीखा हमला, सियासी बयानबाजी तेज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अमित शाह में हिम्मत नहीं है कि वो संसद में हमारे सामने खड़े हो जाएं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • एक बेजुबान ने निभाया दोस्ती का फर्ज ❤️ दो केले रोज नंदी
    1
    एक बेजुबान ने निभाया दोस्ती का फर्ज ❤️ दो केले रोज नंदी
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा-डीएम श्रावस्ती । विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर एवं बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर 1 से 19 साल तक के बच्चो को दवा खिलाई जाएगी। जिसमें जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे बचाव हेतु जनपद में आज ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा 14 अगस्त, 2026 को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0के0 वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चो में दवा खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव हो सकते है। जैसे-जी मचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और थकान होने की संभावना रहती है। यह दुष्प्रभाव क्षणिक होते है जो आसानी से संभाले जा सकते है। मामूली दुष्प्रभाव होने पर खुली जगह एवं हवादार जगह में लिटाकर साफ पानी पिलाएं। इस अवसर पर अधीक्षक डा0 प्रवीन कुमार, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर प्रतीक शाक्य सहित,बबीता बाजपेयी,डी पी एम मनीष आर बी एस के टीम एवं अन्य कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ
1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा-डीएम
श्रावस्ती । विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर एवं बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर 1 से 19 साल तक के बच्चो को दवा खिलाई जाएगी। जिसमें जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे बचाव हेतु जनपद में आज ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा 14 अगस्त, 2026 को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0के0 वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चो में दवा खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव हो सकते है। जैसे-जी मचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और थकान होने की संभावना रहती है। यह दुष्प्रभाव क्षणिक होते है जो आसानी से संभाले जा सकते है। मामूली दुष्प्रभाव होने पर खुली जगह एवं हवादार जगह में लिटाकर साफ पानी पिलाएं। इस अवसर पर अधीक्षक डा0 प्रवीन कुमार, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर प्रतीक शाक्य सहित,बबीता बाजपेयी,डी पी एम मनीष आर बी एस के टीम एवं अन्य कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चार धाम. कि यात्रा करने से और कावड़ ले जाने से क्या फायदा ज़ब किसी कि माँ ऐसे अवस्था मे मिले विडियो शेयर जरूर कर देना जय हिन्द #durgeshup35 #trending #nonflower …
    1
    चार धाम. कि यात्रा करने से और कावड़ ले जाने से क्या फायदा ज़ब किसी कि माँ ऐसे अवस्था मे मिले विडियो शेयर जरूर कर देना जय हिन्द #durgeshup35 #trending #nonflower …
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.