मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम गांवों, कस्बों और बाजारों में चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।साइबर जागरूकता के तहत फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल से बचने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम गांवों, कस्बों और बाजारों में चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।साइबर जागरूकता के तहत फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल से बचने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।
- ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश देवीपाटन मंडल मानसिकता न्यूज़ सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल: करोड़ों की जल जीवन मिशन योजना, सामुदायिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था बनी शोपीस! बलरामपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती नजर आ रही है। जल जीवन मिशन, सामुदायिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन जैसी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सरकार का दावा है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर टंकी का निर्माण पूरा होने के बावजूद आज तक नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में घर-घर कनेक्शन और पानी की सप्लाई दिखाई जा रही है, जबकि मौके पर कई परिवार अभी भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि प्रत्येक गांव में पानी की टंकी के बजाय जरूरत के हिसाब से कई बोरिंग कराई जातीं, तो किसानों और ग्रामीण परिवारों को पानी की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती थी। सामुदायिक शौचालयों पर भी उठे सवाल सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी जांच का विषय बनी हुई है। मौके पर कई शौचालयों में ताला लगा हुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, शौचालय बनने के बाद से उसका नियमित उपयोग नहीं हुआ। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालयों की देखरेख के लिए नियुक्त कर्मचारियों/केयरटेकर का भुगतान किया जा रहा है और रखरखाव के नाम पर भी धनराशि खर्च हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सामुदायिक शौचालय का उपयोग ही नहीं हो रहा है, तो उसके रखरखाव और केयरटेकर की व्यवस्था की वास्तविक स्थिति क्या है? कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था भी सवालों के घेरे में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से नहीं पहुंचतीं और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी प्रभावी नजर नहीं आती। ऐसे में सरकारी योजनाओं पर खर्च होने वाली बड़ी धनराशि और उसके वास्तविक लाभ को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठना स्वाभाविक है। अब जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही का इंतजार एक तरफ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़े स्तर पर योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ यदि योजनाओं का लाभ जमीन पर लोगों तक नहीं पहुंच रहा है तो इसकी जिम्मेदारी तय करना भी जरूरी है। क्या जल जीवन मिशन के तहत वास्तव में घर-घर पानी पहुंच रहा है? क्या सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग हो रहा है? क्या केयरटेकर और रखरखाव के नाम पर खर्च होने वाली धनराशि का सही उपयोग हो रहा है? क्या कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नियमित रूप से संचालित हो रही हैं? ये तमाम सवाल अब जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन, सामुदायिक शौचालय और कूड़ा प्रबंधन योजनाओं का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी योजनाओं की यह जमीनी हकीकत कागजों में ही दुरुस्त दिखाई देती रहेगी।4
- तमक में फटा बादल, मची भारी तबाही पुल और वाहन बहे, चारों तरफ मलबा ही मलबा तमक। क्षेत्र में बादल फटने से अचानक भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और सैलाब के चलते पुल और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर मलबा जमा होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- बहराइच मटेरा पावर हाउस पर आखिर दोगला व्यवहार क्यों बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, 5 दिन में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन जिला पंचायत प्रतिनिधि करनवीर सिंह ने कहा कि सभी बिजली उपभोक्ताओं को बराबर बिजली मिलनी चाहिए बहराइच मटेरा पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति में कथित असमानता और आए दिन की कटौती को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मटेरा बाजार क्षेत्र में जहां करीब 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहीं ग्राम सभा भौंखारा, धोबिन पुरवा मटेरा चौराहा चार्संडा माफी एकगरवा परडीतारा समेत कई गांवों में महज लगभग 2 घंटे बिजली मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली समस्या को लेकर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि करणवीर सिंह ने मटेरा पावर हाउस पहुंचकर बिजली विभाग के अधिकारियों, एसडीओ, जेई नानपारा एक्सचेंज तथा बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के साथ बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती और गांवों में कम आपूर्ति की समस्या अधिकारियों के सामने रखी।करनवीर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।इस मौके पर मटेरा मंडल अध्यक्ष कुश शुक्ला, अमरीश मित्तल उर्फ डब्बू भैया, आयुष अग्रवाल, गुड्डू पांडे, महात्मा प्रधान, संजय प्रधान, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश पांडे, मनीष तिवारी, सीताराम कोटेदार, राधेश्याम पांडे, राहुल पांडे, दुर्गेश पांडे, आशीष श्रीवास्तव, शोभा कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मटेरा पावर हाउस से जुड़े सभी गांवों को समान और नियमित बिजली आपूर्ति दी जाए, ताकि गर्मी और उमस के बीच लोगों को राहत मिल सके।4
- बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा बहराइच में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, SSB ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा स्वतंत्रता दिवस को लेकर 59वीं वाहिनी SSB नानपारा में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित SSB जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व पर डाला प्रकाश बोले—राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिरंगे के सम्मान और गौरव का दिया गया संदेश लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और आसपास सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम में भरा देशभक्ति का रंग ‘वन्दे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के जरिए युवाओं में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का संदेश।1
- नशा उन्मूलन पर मां राजेश्वरी देवी छतवान ट्रस्ट के संचालक एसपी सिंह ने दिया संदेश1
- राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ओर से बोट रैली का आयोजन श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बोट रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राप्ती की उफनाती लहरों पर तिरंगा शान से फहराता रहा। राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों ने नारे लगाकर बोट रैली का स्वागत किया। बोट रैली का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने किया। इस रैली मे राज्य आपदा मोचन बल की 04 और फ्लड पीएसी की 02 बोट सम्मिलित हुईं। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर बोट रैली का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ साथ विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना भी है। राप्ती नदी जनपद मे बाढ़ का प्रमुख कारक है ऐसे मे राष्ट्रध्वज से लैस बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से आम जन में न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव और बढ़ेगा बल्कि उन्हें सुरक्षा का भी एहसास होगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान मे किया गया है इस अवसर पर हम जनपद वासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी प्रकार के संकट मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा के लिए कृत संकल्पित है।इस अवसर पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ से निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी से पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।1
- “अमित शाह में हिम्मत नहीं कि संसद में हमारे सामने खड़े हों” राहुल गांधी का गृह मंत्री पर तीखा हमला, सियासी बयानबाजी तेज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अमित शाह में हिम्मत नहीं है कि वो संसद में हमारे सामने खड़े हो जाएं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।1
- महिला पेशकार की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव बलरामपुर। जिला न्यायालय में तैनात महिला पेशकार अर्चना सिंह (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह धुसाह गांव स्थित किराए के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को अर्चना बेड पर मृत मिलीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। पुलिस जांच में जुटी है। महिला पेशकार की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव बलरामपुर। जिला न्यायालय में तैनात महिला पेशकार अर्चना सिंह (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह धुसाह गांव स्थित किराए के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को अर्चना बेड पर मृत मिलीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। पुलिस जांच में जुटी है।1