Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमक में फटा बादल, मची भारी तबाही पुल और वाहन बहे, चारों तरफ मलबा ही मलबा तमक। क्षेत्र में बादल फटने से अचानक भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और सैलाब के चलते पुल और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर मलबा जमा होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Latest news india
तमक में फटा बादल, मची भारी तबाही पुल और वाहन बहे, चारों तरफ मलबा ही मलबा तमक। क्षेत्र में बादल फटने से अचानक भारी तबाही मच गई। तेज बारिश और सैलाब के चलते पुल और कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर मलबा जमा होने से आवाजाही बाधित है। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री बहराइच में मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' के तहत 200 बच्चों को मिली निःशुल्क शिक्षण सामग्री बहराइच, 10 अगस्त 2026 (सोमवार):मानव उत्थान सेवा समिति के 'मिशन एजुकेशन' अभियान के अंतर्गत आज बहराइच जिले के दो प्राथमिक विद्यालयों में 200 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई।यह सेवा कार्य श्री सतपाल जी महाराज के सुपुत्र श्री विभु जी महाराज की पावन प्रेरणा से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मानव धर्म मंदिर बहराइच की प्रभारी महात्मा श्री संध्या बाई जी के कुशल निर्देशन और महात्मा श्री प्रेमधारा बाई जी की देखरेख में संपन्न किया गया।प्राथमिक विद्यालय नंदापुरवा: यहाँ के 100 बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।प्राथमिक विद्यालय गुरछाही (क्षेत्र रिसिया, बहराइच): यहाँ भी 100 स्कूली बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मानव सेवा दल के टोली नायक श्री मुन्ना लाल जी, शाखा आश्रम विभाग से श्री हुकुमचंद अवस्थी जी, यूथ टीम से सचिन निषाद व परमहंस मिश्रा और अन्य प्रेमी जनों में श्री हरिराम जी एवं श्री रामप्रसाद जी का पूर्ण और सराहनीय सहयोग रहा।सभी सेवादारों ने बाई जी के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए इस पूरे कार्यक्रम को गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराया। एडिटर अब्दुल नासिर1
- मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक श्रावस्ती। महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम गांवों, कस्बों और बाजारों में चौपाल व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा कानून, आत्मरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी जा रही है। किशोरियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।साइबर जागरूकता के तहत फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल से बचने, ओटीपी व बैंकिंग जानकारी गोपनीय रखने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 108, 1098, 102, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।1
- नानपारा (बहराइच)। सामाजिक न्याय की प्रतीक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी बहराइच की नानपारा इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बंधन मेरेज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय यासर शाह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय रामहर्ष यादव एडवोकेट जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्री गोविन्द निषाद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजवादी साथियों ने वीरांगना फूलन देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के वंचित और शोषित वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जयंकर सिंह, श्री अवधेश वर्मा, श्री कन्हैया लोधी, ई० राकेश सोनकर, श्री अयोध्या सोनी (283 विधानसभा अध्यक्ष), श्री मुन्ना रायनी (जिला कार्यकारिणी सदस्य), डॉ० तनवीर अहमद (जिला सचिव), श्री कृपा राम यादव, पूर्व चेयरमैन नसीबुनिशा, श्री पप्पू यादव, श्री तारिक अंसारी, श्री दीपक चौरसिया, श्री प्रताप यादव ‘अलबेला’, निषाद गुड्डू (नगर अध्यक्ष), चंद्र प्रकाश वर्मा, बालकेश यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में वीरांगना फूलन देवी जी को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। नानपारा (बहराइच)। सामाजिक न्याय की प्रतीक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी जी की जयंती के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी बहराइच की नानपारा इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बंधन मेरेज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय यासर शाह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदरणीय रामहर्ष यादव एडवोकेट जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्री गोविन्द निषाद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी समाजवादी साथियों ने वीरांगना फूलन देवी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज के वंचित और शोषित वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जयंकर सिंह, श्री अवधेश वर्मा, श्री कन्हैया लोधी, ई० राकेश सोनकर, श्री अयोध्या सोनी (283 विधानसभा अध्यक्ष), श्री मुन्ना रायनी (जिला कार्यकारिणी सदस्य), डॉ० तनवीर अहमद (जिला सचिव), श्री कृपा राम यादव, पूर्व चेयरमैन नसीबुनिशा, श्री पप्पू यादव, श्री तारिक अंसारी, श्री दीपक चौरसिया, श्री प्रताप यादव ‘अलबेला’, निषाद गुड्डू (नगर अध्यक्ष), चंद्र प्रकाश वर्मा, बालकेश यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक स्वर में वीरांगना फूलन देवी जी को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।1
- “अमित शाह में हिम्मत नहीं कि संसद में हमारे सामने खड़े हों” राहुल गांधी का गृह मंत्री पर तीखा हमला, सियासी बयानबाजी तेज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, “अमित शाह में हिम्मत नहीं है कि वो संसद में हमारे सामने खड़े हो जाएं।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।1
- एक बेजुबान ने निभाया दोस्ती का फर्ज ❤️ दो केले रोज नंदी1
- डीएम ने बच्चों को दवा खिलाकर ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का किया शुभारम्भ 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा-डीएम श्रावस्ती । विकास खण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिसवा में ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने फीता काटकर एवं बच्चों को स्वयं दवा खिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके तहत सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित भी किया कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण कर 1 से 19 साल तक के बच्चो को दवा खिलाई जाएगी। जिसमें जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर निःशुल्क कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेन्डाजोल खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जायेगा। उन्होने बताया कि किशोर-किशोरियों में कृमि के संक्रमण से मानसिक और शारीरिक विकास बाधित होता है। स्कूलों में अनुपस्थिति बढ़ती है तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिससे बच्चा कुपोषण और एनीमिया का शिकार हो जाता है। इससे बचाव हेतु जनपद में आज ’’राष्ट्रीय कृमि मुक्ति’’ अभियान चलाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर भ्रमण कर एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जा रही है। इसके अलावा 14 अगस्त, 2026 को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत कृमि मुक्ति दिवस के दिन छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0के0 वर्मा ने कहा कि कुछ बच्चो में दवा खाने के कारण मामूली दुष्प्रभाव हो सकते है। जैसे-जी मचलाना, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और थकान होने की संभावना रहती है। यह दुष्प्रभाव क्षणिक होते है जो आसानी से संभाले जा सकते है। मामूली दुष्प्रभाव होने पर खुली जगह एवं हवादार जगह में लिटाकर साफ पानी पिलाएं। इस अवसर पर अधीक्षक डा0 प्रवीन कुमार, डी0ई0आई0सी0 मैनेजर प्रतीक शाक्य सहित,बबीता बाजपेयी,डी पी एम मनीष आर बी एस के टीम एवं अन्य कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- चार धाम. कि यात्रा करने से और कावड़ ले जाने से क्या फायदा ज़ब किसी कि माँ ऐसे अवस्था मे मिले विडियो शेयर जरूर कर देना जय हिन्द #durgeshup35 #trending #nonflower …1