स्कूल में बर्बरता! सात वर्षीय छात्र की पिटाई से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवा नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी। वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

- नरकटियागंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रखई पूर्वी में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल परिसर में चौथी कक्षा के सात वर्षीय छात्र जाहिद की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने मिलकर जाहिद को इस कदर पीटा कि वह मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। बच्चे के अचेत होते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और शिक्षकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित छात्र के पिता मोहम्मद मुजीबुल्लाह आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि राशिद समेत अन्य बच्चों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई के समय शिक्षक-शिक्षिकाएं मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की गतिविधियों पर कोई निगरानी नहीं रखी जाती। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते शिक्षकों ने ध्यान दिया होता, तो यह दर्दनाक घटना रोकी जा सकती थी। वहीं, प्रभारी प्रधान शिक्षक भूनेश्वर ठाकुर ने बच्चों के बीच मारपीट की बात स्वीकार करते हुए इसे सामान्य विवाद बताया है। हालांकि, परिजनों इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं और दोषी छात्रों के साथ-साथ लापरवाह शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 112 पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मासूम छात्र के साथ हुई इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां स्कूल में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।1
- यहां पर देखिए कितना कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है1
- सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।1
- श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं। बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।" कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1
- Post by Akash Kumar1
- Post by Sadhana national News1
- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे रेल पटरी टूट गई। झटका महसूस होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अस्थायी मरम्मत की और ट्रेन को आगे रवाना किया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।1
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 1मार्च रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 60अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान393.500 लीटर शराब 2किलो 950 ग्राम गाजा एक मोबाइल बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1