मलारना स्टेशन रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला गिरी ट्रेन से मौके पर ही मौत नहीं हो पाई कोई शिनाख्त पुलिस जुटीं तलाश में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना देर रात डाउन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर दो के खंभा संख्या 1059/4 के पास हुई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीलक्स एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर एक महिला के पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा को दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला 50 से 60 वर्ष की प्रतीत हुई, जिसने लाल-गुलाबी साड़ी पहन रखी थी। उसके पैरों में पायल और चप्पलें थीं, और रंग गोरा था। महिला के पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स मिला, जिसमें 360 रुपये नकद थे। हालांकि, पर्स में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा ने पोटर माजीद खान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस थाना मलारना डूंगर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन चौकी से कांस्टेबल सतवीर सिंह बैंसला, रेलवे कर्मचारी विनोद गुर्जर और विक्की मेहरा मौके पर पहुंचे। आरपीएफ से एएसआई पृथ्वीराज मीणा और हेड कांस्टेबल अमर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल महेंद्र (380) और कांस्टेबल रसीला (224) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह 9:45 बजे जयपुर-बयाना ट्रेन से शव को गंगापुर सिटी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
मलारना स्टेशन रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला गिरी ट्रेन से मौके पर ही मौत नहीं हो पाई कोई शिनाख्त पुलिस जुटीं तलाश में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना देर रात डाउन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर दो के खंभा संख्या 1059/4 के पास हुई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीलक्स
एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर एक महिला के पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा को दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला 50 से 60 वर्ष की प्रतीत हुई, जिसने लाल-गुलाबी साड़ी पहन रखी थी। उसके पैरों में पायल और चप्पलें थीं, और रंग गोरा था। महिला के पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स मिला, जिसमें 360 रुपये नकद थे। हालांकि, पर्स में पहचान
संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा ने पोटर माजीद खान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस थाना मलारना डूंगर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन चौकी से कांस्टेबल सतवीर सिंह बैंसला, रेलवे कर्मचारी विनोद गुर्जर और विक्की मेहरा मौके पर पहुंचे। आरपीएफ से एएसआई पृथ्वीराज मीणा और हेड कांस्टेबल अमर सिंह भी
घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल महेंद्र (380) और कांस्टेबल रसीला (224) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह 9:45 बजे जयपुर-बयाना ट्रेन से शव को गंगापुर सिटी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना देर रात डाउन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर दो के खंभा संख्या 1059/4 के पास हुई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीलक्स एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर एक महिला के पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा को दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला 50 से 60 वर्ष की प्रतीत हुई, जिसने लाल-गुलाबी साड़ी पहन रखी थी। उसके पैरों में पायल और चप्पलें थीं, और रंग गोरा था। महिला के पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स मिला, जिसमें 360 रुपये नकद थे। हालांकि, पर्स में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा ने पोटर माजीद खान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस थाना मलारना डूंगर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन चौकी से कांस्टेबल सतवीर सिंह बैंसला, रेलवे कर्मचारी विनोद गुर्जर और विक्की मेहरा मौके पर पहुंचे। आरपीएफ से एएसआई पृथ्वीराज मीणा और हेड कांस्टेबल अमर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल महेंद्र (380) और कांस्टेबल रसीला (224) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह 9:45 बजे जयपुर-बयाना ट्रेन से शव को गंगापुर सिटी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।4
- सवाई माधोपुर यातायात नियमों को लेकर आज विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें मॉडिफिकेशन के विरुद्ध मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर, मॉडिफाइड नंबर प्लेट, मॉडिफाइड हॉर्न आदि को लेकर विशेष अभियान चलाया एवं जागरूक किया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by Jitendra Prajapati1
- गंगापुर सिटी का हाई सेकेंडरी मैदान में आज सफाई अभियान किया गया मॉर्निंग मूवर्स ग्रुप एवं समस्त मित्र मंडल के साथ गंगापुर क्षेत्र के समस्त समाज से भी संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान कार्य किया गया, सफाई अभियान की पहल आलोक मालदानी के द्वारा कि गई, मौके पर विष्णु गुरुजी, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल,रवि प्रकाश मीना,2
- गंगापुर सिटी में यातायात नियमों पर सख्ती, नियम मानने वालों का हुआ सम्मान 🌹 गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में भी यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत यातायात प्रभारी राजवीर सिंह ने सड़कों पर उतरकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी गई, वहीं नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी राजवीर सिंह के साथ एएसआई कुशल, एएसआई मोतीलाल सहित यातायात पुलिस के अन्य जवान भी मौजूद रहे। 👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।2
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में मलारना स्टेशन पर आज कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पूर्ण तिथि पर मनाई गई इस अवसर पर अगरबत्ती लगाकर दीपक जलाकर पुष्प अर्पित कर कर्नल बैसला को श्रद्धांजलि दी दर्जनों गांव से आए लोगों ने कर्नल साहब की मूर्ति को एक-एक कर पुष्प अर्पित किए तथा सभी ने मिलकर 2 मिनट का मोन रखा गया इस अवसर पर श्यामोली गांव से पांच पटेलों में प्रभु लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य दूल्हीराम गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, राम खिलाड़ी गुर्जर, सांकड़ा गांव से संपत गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, हंसा गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, कोथाली गांव से धनपाल गुर्जर, राजन गुर्जर, जलधारी गुर्जर, राजेश गुर्जर, रामकेश गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर मलारना स्टेशन से चतुर लाल गुर्जर राम प्रसाद गुर्जर पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरगोविंद गुर्जर,नागाराम गुर्जर, बिलोली नदी से हरिकेश गुर्जर ईमित्र आरके पटेल भूरा गुर्जर इसी तरीके से मकसूदनपुरा से सरपंच मोरसिंह गुर्जर बलराम ठेकेदार रूप सिंह गांगुली आदि कई गांवों से लोग मौजूद थे कर्नल साहब को याद कर कर्नल साहब अमर रहे के नारे लगाए गए करीब 7:00 तक लोग आते रहे और कर्नल बैसला को पुष्प अर्पित कर रहे हैं2