बरसात में नाला उफनाने से तालाब बनी दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क30 गांव प्रभावित बरसात में नाला उफनाने से तालाब बनी दो जनपदों को जोड़ने वाली सड़क, 30 गांवों का आवागमन प्रभावित कन्नौज संवाददाता। कन्नौज और कानपुर देहात जनपदों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क इन दिनों बरसात के चलते तालाब में तब्दील हो गई है। ठठिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहपुर के अंतर्गत मिश्रीपुरवा गांव के पास स्थित नाला उफान पर होने से सड़क पर कई फीट पानी भर गया है। इससे करीब 30 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनवाई गई यह सड़क बिसधन, मिश्रीपुरवा, कनौली, सोनपुरवा, लकुटिया और अज्योरा समेत करीब 30 गांवों को आपस में जोड़ती है। कानपुर देहात के बिसधन जाने के लिए भी यह प्रमुख मार्ग है। सड़क पर पानी भरने से प्रतिदिन इस रास्ते से निकलने वाले सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोगों को करीब आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बिसधन और आसपास के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। पानी में बंद हो गई बाइक, लोगों ने धक्का देकर निकाला जलभराव के बीच से निकलने के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार की बाइक बीच रास्ते में पानी भर जाने के कारण बंद हो गई। बाइक सवार काफी देर तक उसे निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में आसपास मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से मोटरसाइकिल को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। पानी अधिक होने के कारण दोपहिया वाहन बंद होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों आशीष कुमार, हर्षित, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, गौरव, शिवम, संदीप कुमार, अजीत कुमार और पुत्तन भैया आदि ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के जलस्तर और सड़क पर होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बारिश होते ही सड़क पर कई फीट पानी भर जाता है और लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से नाले पर पुलिया का निर्माण कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

- Sunday Market Shopping 🛒 | Fridge Restocking Vlog | Banana, Cold Drink, Dairy Milk & More 😍 📝 Description: आज Sunday था, तो सोचा थोड़ा Market से सामान लेकर आते हैं और अपने Fridge को अच्छे से Restock करते हैं। 🛒😄 आज मैं Market से कुछ सामान लेकर आया, जैसे केला, Cold Drink, Camp, Dairy Milk Chocolate और कुछ दूसरी चीज़ें। अभी Shopping पूरी नहीं हुई है—कुछ Dry Food और Fruits भी लाने बाकी हैं। जब सारी Shopping पूरी हो जाएगी, तब Fridge को अच्छे से Arrange करके आपको पूरा Final Setup भी दिखाऊँगा। लेकिन अभी जो सामान लेकर आया हूँ, उसे मैंने Fridge में किस तरह रखा है, वही आपको इस वीडियो में दिखा रहा हूँ। तो चलिए देखते हैं आज की Sunday Shopping और Fridge Restocking! ❤️ वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Daily Life Vlogs देखने के लिए Channel को Subscribe करना न भूलें। #SundayVlog #SundayShopping #MarketShopping #FridgeRestocking #DailyVlog #ShoppingVlog #FridgeSetup #HomeVlog #IndianVlog #LifestyleVlog #SundayRoutine #DailyLife1
- *आज दिनांक 09.08.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा थाना को0 शहर व थाना बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट दबंगों द्वारा सताए जा रहे कई वर्षों से कलेक्टर कप्तान के दरबार पर लगा चुके थे। फरियाद नहीं हुआ था। मुकदमा दर्ज पत्रकार की पहल पर थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया सुश्री अनुष्का यादव की रिपोर्ट।1
- बघौली पुलिस को कांवरियों से प्यार ! सम्मान, सेवा और सुरक्षा का उपहार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्र बघौली में नवागत थानाध्यक्ष प्रशान्त दुबे के नेतृत्व में इन दिनों माधौगंज से प्रतापनगर मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कांवरिया मौज कर रहे हैं। रविवार को सीओ बघौली की मौजूदगी में एसओ प्रशान्त दुबे ने सैकड़ों कांवरियों पर पुष्प बरसाकर सम्मान करने के साथ ही जलपान की सेवा की । गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रयास किया। पुलिस के इस प्रयास की कांवरियों ने सराहना की।4
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर फर्रुखाबाद : गंगा के बढ़ते जलस्तर से एक्शन में प्रशासन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील के शमसाबाद विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित गांवों का धरातल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अजीजाबाद गांव का रुख किया, जहां बाढ़ की चपेट में आए परिवारों से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही 50 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। स्वास्थ्य, सफाई और शिक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की इस घड़ी में आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिया कि हर तीन दिन के अंतराल पर प्रभावित गांवों में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही गांव में दवाओं व कीटनाशकों के छिड़काव, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था करने के कड़े निर्देश जारी किए। शरणालय और ढाई घाट पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद जिलाधिकारी ने शमसाबाद मंडी स्थित शरणालय स्थल और ढाई घाट का रुख किया। मंडी शरणालय में उन्होंने पेयजल, भोजन, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और नावों, नाविकों व बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।1
- तिरंगा यात्रा में जन समूह के साथ शामिल हुए डीएम और एसपी तिरंगा यात्रा में जन समूह के साथ शामिल हुए डीएम और एसपी कन्नौज। "हर घर तिरंगा,, अभियान के तहत कन्नौज में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने को देशभक्ति गीतों की धुनों पर जनसमूह उमड़ पड़ा। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा में जिले के शासन प्रशासन के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट, पुलिस कर्मी भी शामिल हुए। बताते चलें कि, रविवार की दोपहर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे यात्रा का शुभारंभ कन्नौज शहर के अमर जवान ज्योति स्थल से हुआ। यहां से देशभक्ति के गीतों की धुनों पर यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लाखन तिराहे तक निकाली गई। यात्रा में अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर जहां जिले के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस कप्तान विनोद कुमार आगे चल रहे थे वहीं उनके साथ शासन प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, आम और खास जनसमूह से लेकर एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चे भी देशभक्ति के प्रति अपना जज्बा साफ तौर पर दर्शा रहे थे। भारत माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ती हुई यात्रा शहर के लाखन तिराहे तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में उपरोक्त अधिकारियों के अलावा एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सहित अन्य सरकारी कर्मी, जनमानस के अलावा एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा को लेकर एसपी ने बताया कि, पुलिस द्वारा आमजन में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में जनमानस और उपरोक्त ने प्रतिभाग किया। एसपी ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगामी 15 अगस्त तक जारी रहेंगे।1
- Fully Automatic Washing Machine 😍 | बस कपड़े और Surf डालिए, बाकी सारा काम Machine करेगी! 📝 Description: आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे Fully Automatic Washing Machine के बारे में, जो कपड़े धोने का लगभग पूरा काम खुद ही करती है। आपको बस मशीन में कपड़े और Detergent/Surf डालना है, उसके बाद मशीन अपने सेट किए गए Wash Program के अनुसार Washing, Rinsing और Spin जैसे काम खुद करती है। अगर आप घर के लिए ऐसी Washing Machine लेना चाहते हैं जिसमें ज्यादा मेहनत न करनी पड़े, तो यह वीडियो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इस वीडियो में आप जानेंगे कि Fully Automatic Washing Machine कैसे काम करती है, इसका इस्तेमाल कितना आसान है और घर के रोज़मर्रा के काम को यह किस तरह आसान बना सकती है। वीडियो को पूरा देखें और बताइए कि आपके घर में कौन-सी Washing Machine इस्तेमाल होती है। 😊 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और ऐसे ही Useful Home & Daily Life Videos के लिए Channel को Subscribe करना न भूलें। #FullyAutomaticWashingMachine #WashingMachine #HomeAppliance #Laundry #AutomaticWashingMachine #HomeUse #SmartHome #DailyLife #HomeTips #WashingMachineReview1
- इंसानियत शर्मसार: बीते 5 सालों से पानी के अंदर रहने को मजबूर है यह युवक, जानिए क्या है इसके पीछे की मजबूरी प्रशासनिक दावों और सामाजिक व्यवस्था के बीच एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक युवक बीते 5 वर्षों से लगातार गांव के तालाब के पानी में रहने को मजबूर है। शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबे रहने के कारण उसकी स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। आखिर क्या है मजबूरी? स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, युवक की मानसिक या शारीरिक स्थिति ठीक न होने तथा घर पर उचित इलाज व देखभाल की व्यवस्था न हो पाने के कारण यह गंभीर स्थिति पैदा हुई है। अत्यधिक गर्मी, मानसिक स्थिति या शरीर में जलन/बीमारी के कारण युवक दिन-रात तालाब के पानी में ही समय बिताने लगता है। परिजनों की आर्थिक हालत इतनी कमजोर है कि वे उसका बेहतर इलाज कराने में असमर्थ हैं। स्वास्थ्य पर मंडरा रहा बड़ा खतरा लगातार सालों तक गंदे पानी में रहने की वजह से युवक के शरीर में गंभीर त्वचा रोग, इन्फेक्शन और अन्य शारीरिक बीमारियों का खतरा बेहद बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस बात पर चिंता जताई, लेकिन सही मार्गदर्शन और डॉक्टरी सहायता न मिलने की वजह से युवक आज भी इसी हालत में रहने को मजबूर है। प्रशासनिक मदद और इलाज की दरकार यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी कई जरूरतमंद इलाज से वंचित हैं। गांव के लोगों और परिजनों ने जिला प्रशासन व समाजसेवियों से गुहार लगाई है कि युवक को जल्द से जल्द बेहतर इलाज और पुनर्वास (Rehabilitation) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे एक सामान्य जीवन मिल सके।1