Shuru
Apke Nagar Ki App…
केसीजी जिला कलेक्टर के निर्देश पर छुईखदान दनिया मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दोबारा निर्माण करने वालों पर चला बुलडोजर, 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने छुईखदान दनिया मार्ग पर कार्रवाई की। पहले से मुआवजा प्राप्त कर चुके कुछ लोगों द्वारा दोबारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जिसमें तहसीलदार, सीएमओ और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा पत्रकारों से अभद्रता की सूचना भी मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
केसीजी जिला कलेक्टर के निर्देश पर छुईखदान दनिया मार्ग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दोबारा निर्माण करने वालों पर चला बुलडोजर, 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने छुईखदान दनिया मार्ग पर कार्रवाई की। पहले से मुआवजा प्राप्त कर चुके कुछ लोगों द्वारा दोबारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में की गई, जिसमें तहसीलदार, सीएमओ और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा पत्रकारों से अभद्रता की सूचना भी मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य में बाधा डालने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकारखैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़🙏1 hr ago
- गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकारखैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़🤝1 hr ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष एवं राजा साहब लाल टारकेश्वर शाह खुशरो के सुपुत्र युवराज करण शाह खुशरो के सिविल जज बनने से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवराज करण शाह खुशरो मेन चौक गंडई स्थित साकेत दुबे के शॉप से माँ गंगई मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा नगरवासियों से भेंट करेंगे। करण शाह खुशरो की इस महत्वपूर्ण सफलता को नगर का गौरव बताया जा रहा है। नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।1
- परीक्षा में बच्चों पर प्रतिशत का दबाव न डालें” – एसपी अंकिता शर्मा की अभिभावकों से अपील*3
- भेड़ एवं नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस ने निकाला जुलूस थाना कुम्हारी क्षेत्र में भेड़ और नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की भेड़ और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली है।मामला 22 फरवरी 2026 का है। अहिवारा निवासी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा के कच्चे मार्ग पर काले रंग की स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया और झपटमारी कर एक भेड़ व 5 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।रिपोर्ट के आधार पर थाना कुम्हारी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजू बेलदार, निवासी बेलदारपारा कुम्हारी और राकेश सोरी, निवासी रामनगर कुम्हारी हैं। दोनों की उम्र 23 वर्ष है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जब्त भेड़ और स्कूटी वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।1
- मुस्लिम समुदाय द्वारा हिंदू देवी देवता की मूर्ति बेचने पर प्रतिबंध लगाए बजरंग दल ने दी चेतावनी नहीं तो आने वाले दिनों में हिंदू संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।1
- छतरपुर कन्या महाविद्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एबीवीपी छात्रों काआक्रोश/1
- प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को पकड़ने में चौकी देवकर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। *• नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।* --------------------------------- *दिनांक 23.02.2026 को* प्रार्थी जयपाल राजपुत उम्र 42 साल निवासी सिंघनपुरी थाना साजा जिला बेमेतरा ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोहित कुमार पिता गोरेलाल निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) जो किराये के घर देवकर मे लेकर रहता था। आईएएस अधिकारी ट्रेनिंग में आया हुं अगर तुमको सरकारी नौकरी चाहिये तो लगा सकता हूं तब अपना आधार कार्ड पैन कार्ड, फोटो जिला सहकारी बैंक का पासबुक सबका फोटोकापी कराकर एवं पुलिस विभाग में वाहन चालक के नियुक्ति के लिए नगद 1,65,000/- रूपये रोहित को दिया उसके बाद उससे संपर्क किया तो भाग गया था उसके बाद खोजबीन किया पता नहीं चला मेरे मित्र भागचंद कुर्रे ग्राम मोहभटठा से उक्त बातो के बारे मे बताया तब भागचंद कुर्रे ने बताया, कि रोहित कुमार को पुलिस ड्रायवर के नौकरी के नाम पर भी 85,500/- रूपये, उसके बाद 12,000/- रूपये सुनील यादव निवासी देवकर से बाईक निलामी के संबंध में अपने आप को आईएएस अधिकारी बताकर पैसा लेकर छल किया है। आज दिनाँक 23.02.2026 को करीबन 02-03 बजे देवकर मे रोहित कुमार सिंह को देखा तो पैसा वापस करने बोला तो अभी मेरा पोस्टिंग होने वाला है कुछ दिन रूक जाओ पैसा वापस कर दूंगा बोलकर अपने थैला मे रखे अवार्ड शिल्ड को दिख रहा था, आईएएस अधिकारी बताकर मेरे और मेरे दोस्तो के साथ पैसा लेन देन कर छल किया है। कि रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में अपराध सदर धारा धारा 319 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।1
- राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में डेढ़ दर्जन से ज्याद जुआरी गिरफ्तार किए गए हैं. इसके साथ ही ढाई लाख रूपये से अधिक नगदी, 20 से ज्यादा मोबाइल भी जब्त किया गया है .पुलिस इन सभी को ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग में जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.1
- 24 फरवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने राज्य बजट को आमजन से कटा हुआ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर ठोस प्रावधान नहीं हैं। गौठान योजना बंद करने और रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बजट को असंतुलित और जनहित से दूर बताया।1